एमपी-राजस्थान में 3 दिनों से बारिश,कई जगह बाढ़ जैसे हालात: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में पानी भरा; काशी में ... - Dainik Bhaskar

एमपी-राजस्थान में 3 दिनों से बारिश,कई जगह बाढ़ जैसे हालात: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में पानी भरा; काशी में ... - Dainik Bhaskar

AI Sync — खेल

Hindi News National Bhopal School Holiday | UP Flood Alert Heavy Rain Monsoon Update LIVE एमपी-राजस्थान में 3 दिनों से बारिश,कई जगह बाढ़ जैसे हालात: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में...

Hindi News National Bhopal School Holiday | UP Flood Alert Heavy Rain Monsoon Update LIVE एमपी-राजस्थान में 3 दिनों से बारिश,कई जगह बाढ़ जैसे हालात: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में पानी भरा; काशी में 100 मंदिर डूबे नई दिल्ली 42 मिनट पहले कॉपी लिंक देश के मध्य और पूर्वी हिस्से में मानसून एक्टिव है। मध्यप्रदेश, राजस्थान के कई इलाकों में लगातार तीसरे दिन भारी बारिश से हालात खराब हैं। इसकी वजह तीन मानसूनी सिस्टम हैं। इनके कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से बड़ी मात्रा में नमी आ रही है। भोपाल में बुधवार को लगातार तीसरे दिन स्कूलों में छुट्टी है। यहां दो दिनों में 8.57 इंच बारिश हुई। करीब 200 मकानों में ढाई फीट तक पानी भर गया। रतलाम, झाबुआ, धार, बड़वानी और इंदौर में अगले 24 घंटे में यहां 4 इंच से ज्यादा बारिश का अनुमान है। उधर, राजस्थान में खोखी बांध की दीवार टूटने से 300 बीघा फसल खराब हो गई है। कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की टनल के एक हिस्से में दो-तीन फीट तक पानी भरा हुआ है। वहीं, उत्तर प्रदेश में पिछले 2 दिनों से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को पानी भर गया था। इसका वीडियो आज सामने आया है। वाराणसी में घाटों की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है। 100 से ज्यादा छोटे मंदिर डूब गए हैं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें मध्य प्रदेश में पिछले तीन दिनों से बारिश हो रही है। वहीं, शिवपुरी में NH-46 पर करीब एक फीट तक पानी भर गया। इससे काफी देर तक जाम लगा रहा। प्रदेश में अब तक 19.6 इंच बारिश हो चुकी है। राजस्थान में पिछले 3 दिनों से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की टनल में पानी भर गया है। इस वजह से बुधवार सुबह से यहां लंबा जाम लगा हुआ है। पिछले दो दिनों से ट्रैफिक रेंग-रेंगकर चल रहा है। उत्तर प्रदेश के नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बारिश के बाद पानी भर गया था। एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, इससे फ्लाइट ऑपरेशन और यात्रियों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा। घटना मंगलवार की है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। मुंबई में कुर्ला के अशोक नगर इलाके में बुधवार सुबह 3 बजे गौसिया चॉल के पास बारिश की वजह से मिट्टी का बड़ा हिस्सा गिर गया। इसकी चपेट में दो-तीन घर आ गए। महाराष्ट्र के कई इलाकों में 24 घंटे से बारिश हो रही है। उत्तराखंड के चमोली की नीति घाटी में दो दिन पहले बादल फटने से तमक नाला उफान पर आ गया था। तेज बहाव में 17 टन स्टील से बना वैली ब्रिज बह गया। अब नाले पर अस्थायी ब्रिज बनाने का काम किया जा रहा है। हिमाचल के शिमला-धर्मशाला NH-205 पर भराड़ीघाट के पास मंगलवार को चलती कार पर बड़ी चट्टान गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। राज्य में लैंडस्लाइड से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए लाइव ब्लॉग को देखें… . लाइव अपडेट्स 42 मिनट पहले कॉपी लिंक 15 अगस्त की सुबह लाल किले पर हल्की बारिश के आसार दिल्ली में इस बार स्वतंत्रता दिवस पर बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 15 अगस्त को राजधानी में आसमान आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा और हल्की से मध्यम बारिश के दौर आ सकते हैं। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। IMD के अनुसार, 15 अगस्त की सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच करीब 5 मिमी बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की 70% संभावना है। इसके बाद सुबह 6 बजे से 9 बजे के बीच 2 से 3 मिमी बारिश होने की 60% संभावना जताई गई है। 01:18 PM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक ओडिशा में बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत ओडिशा के सुंदरगढ़ में धान की रोपाई कर रही जशपुर की दो महिला मजदूरों की बिजली गिरने से मौत हो गई। हादसे में चंपा तिर्की (28) और सुशीला तिर्की (26) की जान गई। दोनों जशपुर के तुमला थाना क्षेत्र की रहने वाली थीं। 12:49 PM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक UP: स्कॉर्पियो में सवार 6 लोग नदी में बहे पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से यूपी में गंगा, यमुना और शारदा समेत 10 नदियां उफान पर हैं। सहारनपुर में शाहपुर गाड़ा नदी पर बना पुल डूब गया। मंगलवार शाम को पुल पर स्कॉर्पियो कार फंस गई। स्कॉर्पियो सवार 6 लोग कार सहित बहने लगे। किसी तरह कार से कूदकर लोगों अपनी जान बचाई। बाद में आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर से कार बाहर निकाली। 12:35 PM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के असर से ओडिशा में तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित बालासोर और भद्रक जिलों में बेहद भारी बारिश का अनुमान जताया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, यह सिस्टम अगले 24 घंटे में डिप्रेशन में बदल सकता है। डिप्रेशन, लो प्रेशर एरिया से ज्यादा ताकतवर और उष्णकटिबंधीय चक्रवात से कम तीव्र मौसम प्रणाली होती है। 11:46 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक मुंबई समेत 9 जिलों के लिए येलो अलर्ट महाराष्ट्र में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के कोंकण क्षेत्र के साथ-साथ नासिक, सतारा और कोल्हापुर केल लिए बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया है। 11:21 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक हिमाचल में बारिश से 313 सड़कें बंद हिमाचल प्रदेश में बुधवार को तेज और लगातार बारिश के कारण 313 सड़कें बंद हो गईं। मौसम विभाग ने राज्य में 18 अगस्त तक अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 17 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) के मुताबिक, बुधवार दोपहर तक राज्यभर में 313 सड़कें, 65 पानी की सप्लाई योजनाएं और 112 ट्रांसफॉर्मर प्रभावित थे। 06:33 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक मध्य प्रदेश के खंडवा में स्कूल बंद कर दिए गए मध्य प्रदेश के खंडवा में 40 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। इससे नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। एक अंडरब्रिज में पानी भरने से वाहन फंस गए। भारी बारिश के चलते स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं, 4 डैम के गेट खोल दिए गए हैं। 05:04 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक यूपी के काशी में 100 मंदिर डूबे, सीढ़ियों पर जल रहीं चिताएं पहाड़ों पर हो रही जोरदार बारिश से यूपी में गंगा, यमुना और शारदा समेत 10 नदियां उफान पर हैं। वाराणसी में घाटों की सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है। 100 से ज्यादा छोटे मंदिर डूब गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… 05:00 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक मुंबई के घाटकोपर में लैंडस्लाइड साइट से एक और शव मिला 04:54 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक मध्य प्रदेश के खंडवा में 48 घंटे से बारिश जारी मध्य प्रदेश के खंडवा में 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। इससे कई इलाकों में पानी भर गया है और जनजीवन प्रभावित हुआ है। आबना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। मौसम को देखते हुए स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। 04:17 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक जम्मू-कश्मीर में सलाल डैम के कई गेट खोले गए 03:51 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक पंजाब में मानसून सक्रिय, कई जिलों में बारिश के आसार पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदला हुआ है। मंगलवार को कई जिलों में बारिश के चलते अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 अगस्त को पठानकोट में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… 03:01 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक गुजरात के महीसागर में 25-30 लोगों को रेस्क्यू किया गया गुजरात के महीसागर जिले के सुवा गांव में भारी बारिश के बाद नाले उफान पर आ गए और कई इलाकों में पानी भर गया। पानी में फंसे 8 घरों से करीब 25-30 लोगों को रेस्क्यू किया गया। वहीं, गांव घूमने आए वडोदरा के करीब 100 लोग भी फंस गए, लेकिन सभी सुरक्षित हैं। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 02:56 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक छत्तीसगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट छत्तीसगढ़ में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें… 02:23 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक राजस्थान में आज भी भारी बारिश की चेतावनी राजस्थान में बुधवार को 5 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, बाकी सभी जिलों के लिए तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… 02:21 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक MP में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट मध्यप्रदेश में बारिश का दौर जारी है। मानसून सीजन का अब तक का सबसे स्ट्रॉन्ग सिस्टम आज भी एक्टिव रहेगा। इसका सबसे ज्यादा असर इंदौर संभाग में देखने को मिल सकता है। पूरी खबर पढ़ें… 01:54 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक बिहार के 18 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण बिहार में आज भोजपुर, बक्सर, अरवल समेत 18 जिलों में बारिश होने के आसार हैं। साथ ही 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चल सकती है। हालांकि पटना और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहेगा। पूरी खबर पढ़ें… 01:53 AM 12 अगस्त 2026 कॉपी लिंक देश के प्रमुख शहरों में आज तापमान Source: Google Rajasthan

https://jgnews.live/article/empee-rajsthan-men-3-dinon-se-barish-kee-jgh-badh-jaise