एक हजार एक सौ दीपक से हुईं माता की महाआरती
मनोज पारीक — — राजस्थान
स्थानीय गोमजी मौसूण कुएं के पास युवा मित्र मंडली के द्वारा आयोजित नव दुर्गा महोत्सव मे सोमवार रात्रि को हजारों मातृशक्तिया...
स्थानीय गोमजी मौसूण कुएं के पास युवा मित्र मंडली के द्वारा आयोजित नव दुर्गा महोत्सव मे सोमवार रात्रि को हजारों मातृशक्तिया अपने अपने घरो से जगत जननी मातेश्वरी की आरती का थाल सजाकर लाई और 1100 दीपकों से मैया की महाआरती हुईं । वहीं महिलाओं व बच्चियों ने डांडिया व गरबा नृत्य किया। आयोजन समिति के भानु प्रकाश स्वामी ने बताया कि मंगलवार को 251से ज्यादा कन्याओं का पूजन कर भोजन करवाया व दोपहर 3 बजे मैया की मूर्ति की विसर्जन यात्रा निकाली गई जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः गोमजी मौसूण कुएं पर पहुंची जहां माता जी की मूर्ति का विर्सजन किया। इस अवसर पर अजय शर्मा, उज्वल महर्षि ,मनोज प्रजापत,रेखाराम महर्षि , पवन शर्मा ,श्याम सैनी, धर्मपाल सेनी,भागीरथ सैनी, पुरुषोत्तम प्रजापत, हेमंत शर्मा,अजय प्रजापत,अंकित शर्मा, कमल शर्मा,तेजकरण प्रजापत, मनीष शर्मा, सुभाष शर्मा, गोविंद सैनी ,विजय बुरड़क ,जितेंद्र महर्षि, मुरली कोका, मुकेश प्रजापत,गौरीशंकर सैनी आदि भक्तजन उपस्थित थे।
https://jgnews.live/article/ek-hjar-ek-sau-deepk-se-hueen-mata-kee-mhaaartee