एक दिन के अवकाश के बाद कल खुलेगी मेड़ता मंडी: बंपर आवक के चलते आज नहीं हुई ढेरी बोली, खरीदे अनाज की लोडिंग ... - Dainik Bhaskar

एक दिन के अवकाश के बाद कल खुलेगी मेड़ता मंडी: बंपर आवक के चलते आज नहीं हुई ढेरी बोली, खरीदे अनाज की लोडिंग ... - Dainik Bhaskar

AI Sync — — खेल

प्रदेश की विशिष्ट श्रेणी की मेड़ता कृषि उपज मंडी एक दिन के अवकाश के बाद कल शुक्रवार को फिर खुलेगी। बुधवार को अनाज की बंपर आवक होने और मंडी परिसर में जगह नहीं बचने के कारण गुरुवार...

प्रदेश की विशिष्ट श्रेणी की मेड़ता कृषि उपज मंडी एक दिन के अवकाश के बाद कल शुक्रवार को फिर खुलेगी। बुधवार को अनाज की बंपर आवक होने और मंडी परिसर में जगह नहीं बचने के कारण गुरुवार को मंडी में अवकाश रहा। अवकाश के दिन नई ढेरियों की बोली नहीं हुई, जबकि ब . मेड़ता कृषि उपज मंडी उद्योग एवं व्यापार संघ अध्यक्ष हस्तीमल डोसी ने बताया कि बुधवार को मंडी में अनाज की इतनी अधिक आवक हुई कि सभी प्लेटफार्म और उनके सामने की सड़कें अनाज की ढेरियों और कट्टों से भर गईं। ऐसे में मंडी में गुरुवार को अनाज की ढेरी बोली करवाना संभव नहीं था। इसी वजह से एक दिन का अवकाश रखा गया। खरीदे अनाज की आज हुई लोडिंग गुरुवार को मंडी में ढेरी बोली का काम बंद रहा, लेकिन बुधवार को व्यापारियों की ओर से खरीदे गए अनाज को ट्रकों में लोड करने का काम जारी रहा। इसका उद्देश्य मंडी परिसर में जमा अनाज को बाहर भेजकर शुक्रवार को होने वाली बोली के लिए जगह खाली करना था। शुक्रवार को तय समय पर फिर लगेगी ढेरी बोली एक दिन के अवकाश के बाद कल शुक्रवार को मेड़ता कृषि उपज मंडी फिर खुलेगी। मंडी में तय समय पर अनाज की ढेरी बोली शुरू होगी। नए मूंग की आवक लगातार बढ़ने के कारण शुक्रवार को भी मंडी में किसानों की अच्छी भीड़ पहुंचने की संभावना है। Source: Google Rajasthan

https://jgnews.live/article/ek-din-ke-avkash-ke-bad-kl-khulegee-med-ta-mndee-bnpr-aavk