एबीवीपी ने की लोहिया कॉलेज कार्यकारिणी की हुईं घोषणा
मनोज पारीक — — राजस्थान
श्रीमती केसरी देवी लोहिया राजकीय कन्या महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कार्यकारिणी घोषणा हेतु एक बैठक एबीवीपी सुजानगढ़...
श्रीमती केसरी देवी लोहिया राजकीय कन्या महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कार्यकारिणी घोषणा हेतु एक बैठक एबीवीपी सुजानगढ़ जिला संयोजक जयसिंह राठौड़ के सानिध्य मे हुईं। आहूत बैठक मे जिला संयोजक ने संगठन की रूपरेखा और कार्यपद्धति के बारे में बताते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को समर्पण भाव से संगठन के विचारों से अवगत करवाया एवं नगर मंत्री दिव्या प्रजापत ने लोहिया कॉलेज इकाई की घोषणा करते हुए अंजली शर्मा को कॉलेज इकाई अध्यक्ष एवं दीक्षा जाट को इकाई सचिव पद पर नियुक्ति की घोषणा की करते हुये कहा कि विद्यार्थी परिषद आगामी समय में मिशन साहसी युवती सम्मेलन प्रतिभा सम्मान समारोह जैसे कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। इकाई अध्यक्ष अंजली शर्मा द्वारा इकाई से सचिव पायल भार्गव, इकाई उपाध्यक्ष प्रियांशी प्रजापत, कनिष्क शर्मा, राष्ट्रीय कला मंच संयोजक भावना पारीक, सहसंयोजक तमन्ना बानो, निर्मला पवार ,पायल शर्मा, एसएफएस संयोजक भावना शर्मा, सहसंयोजक उषा वर्मा, कृष्णा भाटी व रेखा तामड़ा, संयोजक वंदना प्रजापत, सहसंयोजक आरती सैनी, कमला सैनी, चंदना ममता, खेलो भारत संयोजक निशा मेघवाल, सहसंयोजक ऋषिका प्रजापत व अनुराधा तामड को बनाया गया। इस दौरान प्रांत कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पुनीता चौमाल और नगर एसएफएस संयोजक चंचल सोनी उपस्थित रही।
https://jgnews.live/article/ebeeveepee-ne-kee-lohiya-k-lej-karykarinee-kee-hueen-ghoshna