दो संतों के बीच हुए झगड़े के दौरान एक की मौत मामले में समाधि से पुनः निकालवाया शव - बोर्ड से करवाया पोस्ट मार्टम
मनोज पारीक — — राजस्थान
दो संतों के बीच हुए झगड़े के दौरान एक की मौत मामले में समाधि से पुनः निकालवाया शव - बोर्ड से करवाया पोस्ट मार्टम (हत्या का मामला दर्ज - शव सौपा परिजनों को)
तहसील के ग्राम सांगासर में दो संतों के बीच हुए झगड़े के बाद एक संत की हुई मौत मामले में गुरुवार को करीब 50 घंटे बाद शव को पुनः समाधि से बाहर निकालकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। उक्त घटना को लेकर बुधवार से ही सांगासर गांव मे बवाल भी मच गया था तथा आक्रोशित लोगों ने सालासर सड़क मार्ग को जाम कर दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे की समझाइश के बाद आवागमन को दुरुस्त करवाया गया। मामले के अनुसार हरियाणा के सिरसा जिले के ग्राम धौलपालिया निवासी हंसराज पुत्र मोहनलाल ने बुधवार को रतनगढ़ पुलिस को दी रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि उसका छोटा भाई बन्नानाथ वर्ष 2004 में सन्यास लेकर साधु बन गया था तथा दो वर्षों से रावतसर में बालकनाथ के आश्रम में रह रहा था। 30 सितंबर को बन्नानाथ गांव आया था। इसी दौरान 2 अक्टूबर को उन्हें बालकनाथ का फोन आया तथा सत्संग में चलने के लिए कहा, जिस पर वह 3 अक्टूबर को रावतसर आ गया। 4 अक्टूबर को पता चला कि बालकनाथ उसके भाई को रतनगढ़ तहसील के ग्राम सांगासर स्थित बजरंगनाथ के पास छोड़कर आ गया और एक सप्ताह बाद पुनः उसे लेने आएगा। इसके बाद बन्नानाथ से कोई संपर्क नहीं हुआ। जब इस संबंध में बालकनाथ से बात की, तो उसने संतोषप्रद जबाब नहीं दिया। जब जानकारी की, तो पता चला कि उसके भाई का बालकनाथ के साथ झगड़ा हुआ है और उसकी मृत्यु हो गई। रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि बन्नानाथ के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी तथा सबूत छिपाने के लिए इन लोगों ने उसे बिना किसी की जानकारी के समाधि दे दी। पुलिस ने बालकनाथ, बजरंगनाथ, मुकेशनाथ, लूणनाथ, लक्ष्मीनारायण एवं अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। प्रकरण में उपखंड मजिस्ट्रेट के आदेश एवं तहसीलदार अंकित मिमानी के निर्देशन में मेडिकल एवं एफएसएल टीम की मौजूदगी में शव को तीन दिनों बाद समाधि से निकालकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और शुक्रवार को बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम करवाया व पोस्ट मार्टम बाद शव परिजनों को सुपर्द कर दिया गया। इस दौरान रतनगढ़ थाना इंचार्ज सीआई संदीप कुमार मय पुलिस जाप्ता तैनात रहे। वहीं मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इधर पुलिस ने उक्त प्रकरण मे दो जनो को डिटेन करने का कहय
https://jgnews.live/article/do-snton-ke-beech-hue-jhg-e-ke-dauran-ek-kee-maut-mamle-men