दिल्ली पीजी हादसा- मालिक राजस्थान से हिरासत में लिया गया:अब तक 7 मौतें; बेसमेंट में तोड़फोड़ से गिरी थी 5 मंजिला बिल्डिंग
AI Sync — — अपराध
Hindi News National Delhi Building Collapse | Basement Demolition Tragedy & Rescue Update LIVE दिल्ली पीजी हादसा- मालिक राजस्थान से हिरासत में लिया गया: अब तक 7 मौतें; बेसमेंट में...
Hindi News National Delhi Building Collapse | Basement Demolition Tragedy & Rescue Update LIVE दिल्ली पीजी हादसा- मालिक राजस्थान से हिरासत में लिया गया: अब तक 7 मौतें; बेसमेंट में तोड़फोड़ से गिरी थी 5 मंजिला बिल्डिंग नई दिल्ली 6 मिनट पहले लेखक: सुनील मौर्य और उदय भटनागर के साथ एजेंसी इनपुट कॉपी लिंक दिल्ली में रविवार दोपहर एक बिल्डिंग गिर गई थी। रेस्क्यू अब भी जारी है। दिल्ली हॉस्टल के हॉस्टल के मालिक हरिराम बंसल को पुलिस ने राजस्थान के भिवाड़ी से हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। रेस्क्यू टीम ने सोमवार सुबह मलबे से एक और शव निकाला। उधर 12 लोगों को बचाया गया है। इनमें 5 की हालत गंभीर है।अभी भी कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू डॉग और कैमरे के सहायता से लोगों की तलाश की जा रही है। हॉस्टल हादसा दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे हुआ। हॉस्टल 5 मंजिला इमारत में था, जो करीब 40 साल पुरानी थी। दिल्ली नगर निगम (MCD) के रिकॉर्ड में इस इमारत को खतरनाक घोषित नहीं किया गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इमारत के बेसमेंट में पिछले 7 दिनों से तोड़फोड़ का काम चल रहा था। बेसमेंट पहले से कमजोर था और उसमें पानी भी भरा हुआ था। खुदाई के दौरान एक पिलर खिसक गया, जिससे पूरी इमारत ढह गई। हादसे के समय वहां काम कर रहे मजदूर भी मलबे में दब गए। हादसे से लेकर रेस्क्यू तक की 2 तस्वीरें दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार को दोपहर 1.30 बजे बिल्डिंग गिरी हादसे के बाद चारों तरफ मलबा बिखर गया। एक आदमी धूल के बीच खड़ा दिख रहा है। मैप के जरिए समझिए हादसे की लोकेशन… दिल्ली पीजी हादसे से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए… . लाइव अपडेट्स 30 मिनट पहले कॉपी लिंक 3 साल में दिल्ली में बिल्डिंग गिरने की 1133 घटनाएं 2022 से 2025 तक यानी 3 साल में दिल्ली में बिल्डिंग गिरने के 1133 मामले सामने आए हैं। इन घटनाओं में 98 लोगों की मौत हुई है। 32 मिनट पहले कॉपी लिंक हादसे के बाद 5 एक्शन, हॉस्टल का मालिक फरार बिल्डिंग के मालिक का नाम हरिराम बंसल है, जो गुरुग्राम में रहता है। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या और लापरवाही की धाराओं FIR दर्ज कर ली है। दिल्ली मेयर प्रवेश वाही ने कहा कि 4 मंजिल से ज्यादा वाले सभी अवैध निर्माणों को तत्काल सील किया जाएगा। दोषी अधिकारियों को बर्खास्त किया जाएगा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन में पीजी गिरने की घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। 6 सितंबर के MCD के एक ऑर्डर में सत्य निकेतन में बनी सभी जर्जर और खतरनाक इमारतों को गिराने का नोटिस लगा दिया गया है। इमारत के पास बनी एक दूसरी बिल्डिंग को भी खाली करा लिया गया है। उसमें दरारें दिखाई दी हैं। रेस्क्यू टीम के मुताबिक, मलबा हटाने के दौरान इस बिल्डिंग के भी गिरने का खतरा है। इसे सुरक्षित रखने के लिए सपोर्ट देने वाले पिलर लगाए जा रहे हैं। 47 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, एक करोड़ मुआवजा देने की मांग दिल्ली हॉस्टल हादसा मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में दोपहर 2:30 बजे होगी। एडवोकेट अनिकेत कुमार गुप्ता ने पीआईएल दाखिल कर हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 1 करोड़ रुपए मुआवजा देने की मांग की है। इसके अलावा, दिल्ली के सभी पीजी और हॉस्टल का स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने की भी मांग की गई है। याचिका पर तत्काल सुनवाई चीफ जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की बेंच करेगी। 1 घंटे पहले कॉपी लिंक 5 अधिकारी सस्पेंड, भास्कर रिपोर्टर उदय भटनागर की रिपोर्ट 07:41 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक रेस्क्यू वर्कर्स के लिए खाना लेकर पहुंचे लोग 07:39 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक दिल्ली सरकार ने 5 अफसरों को निलंबित किया सत्य निकेतन हादसे पर राज्य सरकार ने MCD के डिप्टी कमिश्नर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, सुप्रीटेंडेंट इंजीनियर, अस्सिटेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर को निलंबित कर दिया है। 07:11 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक पड़ोसी बोले- हरिराम की गुरुग्राम में चार प्रॉपर्टी हरिराम बंसल के पड़ोसी एसपी शर्मा ने कहा, “बंसल जी की बाजार में दुकान है। हमारा उनसे बस इतना संबंध है कि हम कभी-कभी उनकी दुकान से सामान खरीदते हैं। उनका व्यवहार अच्छा है। वह कई साल से यहां रह रहे हैं। यहां उनके कई और मकान भी हैं। उनकी बेटी और बेटा भी सेक्टर-23 के आसपास रहते हैं। उनकी हार्डवेयर की दुकान है। दिल्ली के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। मुझे नहीं पता कि सत्य निकेतन में उनका कोई मकान है या नहीं, लेकिन यहां उनकी चार-पांच प्रॉपर्टी हैं।” 06:55 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक घटनास्थल पर पहुंची एम्बुलेंस 06:52 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक मालिक हरिराम का गुरुग्राम में बंगला 06:44 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक घटनास्थल से अपडेट दे रहे भास्कर रिपोर्टर उदय 06:27 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक बिल्डिंग मालिक को पकड़ने के लिए पुलिस ने 10 टीमें बनाईं दिल्ली के सत्य निकेतन में ढही बिल्डिंग के मालिक हरिराम बंसल को पकड़ने के लिए पुलिस ने 10 टीमें बनाई हैं। इसमें जिला पुलिस, स्पेशल स्टाफ और अन्य ऑपरेशन यूनिट्स के लोग शामिल हैं। हर टीम को एडिशनल डीसीपी रैंक का अफसर लीड करेगा। आरोपी हरिराम को पकड़ने के लिए पुलिस दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में छापे मार रही है। 06:21 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक MP के देवास के अर्पित की मौत इमारत गिरने से देवास के अर्पित जाज की मौत हो गई। हादसे के बाद रविवार सुबह से ही अर्पित का अपने परिवार से संपर्क नहीं हो पा रहा था। देर रात परिवार के लोग दिल्ली पहुंचे और अस्पताल व घटनास्थल पर उसकी तलाश की। इसके बाद आज (सोमवार) अर्पित का शव मिलने की पुष्टि हुई। अर्पित पिछले दिनों रक्षाबंधन मनाने घर आया था। उसके पिता भूपेंद्र देवास में ट्रैवल एजेंसी चलाते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार दिल्ली पहुंचा। देवास कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने बताया कि उन्होंने अर्पित के परिवार से बात की है। हादसे के बाद उसका शव मिल गया है, जिसका दिल्ली में ही पोस्टमार्टम किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव को देवास लाया जाएगा। 05:56 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक बिल्डिंग के मालिक हरिराम बंसल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी दिल्ली पुलिस ने सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के मालिक हरिराम बंसल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया है। बिल्डिंग के मालिक गुरुग्राम में रहते हैं। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या और लापरवाही की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। 05:33 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक हादसे के बाद बगल की बिल्डिंग में टेंपरेरी सपोर्ट पिलर लगाए गए 04:50 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक समय बीतने के साथ घटती जाती है रेस्क्यू की उम्मीद रिसर्च के मुताबिक, मलबे में फंसे लोगों को बचाने में हर घंटा बेहद अहम होता है। USAR के आंकड़ों के अनुसार, 30 मिनट के भीतर फंसे लोगों के जीवित बचने की दर करीब 91% होती है, जो 24 घंटे में 81%, 48 घंटे में 36.7% और 5 दिन में करीब 7.4% रह जाती है। हालांकि, ये औसत आंकड़े हैं और वास्तविक स्थिति चोट, मलबे में हवा और पानी की उपलब्धता समेत कई चीजों पर निर्भर करती है। 04:30 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक मेयर बोले- लापरवाही या स्ट्रक्चरल फेलियर से गिरी बिल्डिंग मेयर प्रवेश वाही ने बताया कि हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हुई है। 6 अन्य लोगों का इलाज जारी है, जबकि 2 घायलों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। एम्स में भर्ती मरीजों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मेयर ने कहा कि शुरुआती तौर पर यह हादसा लगता है। उनके मुताबिक, यह मकान पुराना था और निर्माण के दौरान किसी तरह की लापरवाही या स्ट्रक्चरल फेलियर के कारण पूरी इमारत गिर गई। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता संरचना का भार संभालने के लिए पर्याप्त नहीं होने की आशंका है। मेयर ने बताया कि बिना मंजूर नक्शे के मकान बनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। 04:04 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक हादसे के बाद 2 बिल्डिंग को लोहे के जैक से सहारा, 4 को नोटिस 03:51 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक फायर अधिकारी बोले- घटना की सूचना दोपहर 1:33 बजे मिली थी दिल्ली फायर अधिकारी अभिलाष कुमार मलिक ने बताया कि दमकल विभाग को रविवार दोपहर 1:33 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली थी। इसके एक मिनट बाद शुरुआती टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दमकल की पहली टीम के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद अधिकारियों को मौके की स्थिति की जानकारी दी गई। इसके बाद बचाव अभियान तेज किया गया। हादसे में कई लोग मलबे में फंस गए थे, जिन्हें निकालने के लिए दमकल, एनडीआरएफ और अन्य बचाव दलों ने मिलकर अभियान चलाया। 03:44 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक हादसे में घायल 11 लोगों को AIIMS लाया गया 03:34 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचीं 03:06 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक रेस्क्यू डॉग की सहायता से सर्च ऑपरेशन जारी है। 03:04 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक NSUI अध्यक्ष बोले- अभी तक रेस्क्यू न होना सिस्टम की नाकामी NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा, “ छात्रों को अब तक रेस्क्यू नहीं किया जा सका, यह सिस्टम की बड़ी नाकामी है। देश की राजधानी में भी आपदा से निपटने की योजना, जरूरी उपकरण और सही टीम नहीं है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और स्थानीय नेताओं की कोई जवाबदेही नहीं है। हम मांग करते हैं कि सभी निजी PG को गिराकर उनकी जगह सरकारी हॉस्टल बनाए जाएं। मृतकों के परिवारों को मुआवजा, घायल छात्रों को बेहतर इलाज और हादसे के जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ” 02:53 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक अभी भी मलबे का ढेर, रेस्क्यू टीम हटा रही 02:52 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक सोमवार सुबह भी रेस्क्यू जारी, ड्रोन से देखें 02:11 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक रेस्क्यू के 16 घंटे पूरे, अभी भी बेस्टमेंट में फंसे हैं कई लोग 01:40 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक AIIMS की रिपोर्ट- 11 मरीज लाए गए, 1 के पैर की सर्जरी हुई साउथ-वेस्ट दिल्ली के सत्या निकेतन में बिल्डिंग गिरने के बाद JPN एपेक्स ट्रॉमा सेंटर, AIIMS में 11 मरीजों को लाया गया। AIIMS के मुताबिक, इनमें से 5 मरीजों को मृत अवस्था में लाया गया था, जबकि गंभीर हालत में एक मरीज ने बाद में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीन मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है और उनका इलाज चल रहा है। इनमें से एक मरीज के पैर की सर्जरी की गई है। वहीं, एक मरीज को मामूली चोट लगी थी, जिसे निगरानी के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 01:17 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक MCD के 6 सितंबर के आदेश में सत्य निकेतन जर्जर घोषित न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक सत्य निकेतन के आस-पास की सभी जर्जर इमारतों पर नोटिस लगा दिए गए हैं। मालिकों से कहा गया है कि वे इन्हें खुद ही गिराएं वरना MCD खुद तोड़ेगी और खर्च मालिक से वसूला जाएगा। 01:13 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक घटनास्थल पर जेसीबी से हटाया जा रहा स्लैब का हिस्सा 12:42 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक पड़ोस की बिल्डिंग में पिलर लगाकर सपोर्ट दिया गया है 12:40 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक सत्य निकेतन बिल्डिंग गिरने का CCTV वीडियो 12:23 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक MCD दफ्तर के बाहर रविवार रात ABVP का प्रदर्शन; 5 तस्वीरें... दिल्ली पुलिस ने सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना को लेकर सिविक सेंटर स्थित MCD ऑफिस के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के सदस्यों को हिरासत में ले लिया है। प्रदर्शनकारी MCD कमिश्नर के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। 12:20 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक 2025 से सितंबर 2026 तक, दिल्ली में बिल्डिंग गिरने के 6 हादसे 12:13 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक सुबह 5.30 बजे तक बेसमेंट के मलबे तक नहीं पहुंच सकी रेस्क्यू टीम बेसमेंट में तलाशी के लिए रेस्क्यू टीमें मलबे में कैमरा डालकर देख रहीं हैं। लेकिन सुबह के 5.30 बजे तक भी बेसमेंट तक पहुंचने में कामयाबी नहीं मिल सकी। 12:11 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक स्टूडेंट्स का फोन नहीं उठा रहा बिल्डिंग मालिक बिल्डिंग का मुख्य मालिक हरि राम बंसल है, जिसका भाई आनंद बंसल है। हरि बंसल के दो बेटे हैं ,जिसमें से एक पायलट है जबकि दूसरा गुड़गांव सेक्टर 23 में पेंट की दुकान चलाता है। 12:10 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक मलबे से सामान खोज रहे परिजन और घायलों के दोस्त सत्य निकेतन का मलबा, पास की कम्युनिटी बिल्डिंग के कैंपस में डंप किया जा रहा है। घायलों के दोस्त और परिजन मलबे से सामान पहचानकर पुलिस को बता रहे हैं। इसी मलबे में खून से सने कपड़े, बर्तन बैग भी मौजूद हैं। भास्कर रिपोर्टर उदय बता रहे हैं कि बेसमेंट में अब भी मजदूर और स्टूडेंट्स के फंसे होने की आशंका है, लेकिन उनके जिंदा होने की उम्मीद न के बराबर है। रेस्क्यू टीमों के मुताबिक अब तक 6 शव निकाले जा चुके हैं। 12 का रेस्क्यू किया गया है। 5 को गंभीर चोटें आई हैं। इनका इलाज एम्स में चल रहा है। 12:07 AM 7 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक मलबे में दबे एक युवक ने वीडियो बनाकर मदद मांगी हादसे के बाद मलबे में दबे एक युवक ने अपना वीडियो बनाकर शेयर किया। उसने लोगों से रेस्क्यू की अपील की। घटनास्थल पर मौजूद एक युवक ने भास्कर रिपोर्टर को बताया कि यह युवक उसका दोस्त है। वह बार-बार फोन करके कह रहा है- मुझे बचा लो। 11:57 PM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक हादसे के वक्त की तस्वीरें… हादसे के तुरंत बाद चारों तरफ मलबा बिखर गया। मलबे के अंदर मौजूद एक लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक आदमी मलबे में दबा था, लोग उसे निकालने की कोशिश करते दिखे। जिस गली में यह हादसा हुआ, वह बहुत संकरी है। आसपास कई ऊंची बिल्डिंग मौजूद हैं। बिल्डिंग का पूरा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया। Source: Dainik Bhaskar
https://jgnews.live/article/dillee-peejee-hadsa-malik-rajsthan-se-hirast-men-liya-gya