दिल्ली-NCR में तेज बारिश, ट्रैफिक जाम, वर्क-फ्रॉम-होम की सलाह:बद्रीनाथ हाईवे बंद, केदारनाथ में गाड़ियां फंसी; ऋषिकेश में गंगा वॉर्निंग लेवल पार


                 दिल्ली-NCR में तेज बारिश, ट्रैफिक जाम, वर्क-फ्रॉम-होम की सलाह:बद्रीनाथ हाईवे बंद, केदारनाथ में गाड़ियां फंसी; ऋषिकेश में गंगा वॉर्निंग लेवल पार

AI Sync — खेल

Hindi News National IMD Rainfall Flood LIVE Photos Update; UP MP Rajasthan Uttarakhand Landslide | Gujarat Mumbai Delhi Weather News LIVE दिल्ली-NCR में तेज बारिश, ट्रैफिक जाम,...

Hindi News National IMD Rainfall Flood LIVE Photos Update; UP MP Rajasthan Uttarakhand Landslide | Gujarat Mumbai Delhi Weather News LIVE दिल्ली-NCR में तेज बारिश, ट्रैफिक जाम, वर्क-फ्रॉम-होम की सलाह: बद्रीनाथ हाईवे बंद, केदारनाथ में गाड़ियां फंसी; ऋषिकेश में गंगा वॉर्निंग लेवल पार नई दिल्ली 2 घंटे पहले कॉपी लिंक उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में मानसूनी बारिश आफत ला रही है। दिल्ली और गुरुग्राम में गुरुवार को हुई भारी बारिश से कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। इससे सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। दिल्ली-जयपुर हाईवे, धौला कुआं, कालिंदी कुंज, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, ग्रीन पार्क और एम्स समेत कई सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं। गुरुग्राम पुलिस ने निजी कंपनियों से कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम देने की अपील की है। उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी वॉर्निंग लेवल के ऊपर बह रही है। लोगों को घाटों पर न जाने की चेतावनी दी गई है। चमोली में हेलंग के पास पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने से बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद है। वहीं, देहरादून, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल में आंगनवाड़ी केंद्रों के साथ 12वीं तक के सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। रुद्रप्रयाग में तिलवाड़ा के पास पहाड़ से मलबा और पानी केदारनाथ हाईवे पर आ गया। इससे कई गाड़ियां कीचड़ और चट्टानों के मलबे में दब गईं। इधर, यूपी के फर्रुखाबाद के 33 गांवों और 40 सरकारी स्कूलों में गंगा का पानी घुस गया है। बलिया में एक हफ्ते में 27 घर सरयू नदी में समा चुके हैं। प्रतापगढ़ में लगातार बारिश के कारण 100 साल पुराना मकान ढह गया, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नदी किनारे बने कई घर पहली मंजिल तक डूब गए। एक पुल भी नदी में आधा डूब गया। उत्तराखंड के चमोली में लैंडस्लाइड के कारण नारायणबगड़-कर्णप्रयाग मार्ग पर बड़े-बड़े चट्टान गिर गए। रास्ता पूरी तरह बंद है। ऋषिकेश में गंगा वॉर्निंग लेवल के ऊपर बह रही है। लोगों को घाट से दूर रहने की चेतावनी दी गई है। पंजाब के लुधियाना में बारिश से 30 फीट चौड़ी सड़क धंस गई है। इससे 20 फीट गहरा गड्‌ढा हो गया है। राजस्थान के अलवर में बुधवार शाम आधे घंटे तेज बारिश हुई। इससे शहर के कई बाजारों में दुकानें और सड़कें पानी में डूब गईं। यूपी के वाराणसी में बुधवार दोपहर जोरदार बारिश हुई। घाट किनारे सीढ़ियों पर बच्चों ने पानी में मस्ती की। बिहार के रक्सौल में भेलाही–घोड़ासहन नहर सड़क पानी में बह गई, जिससे 15 गांव की आबादी प्रभावित हुई है। पहाड़ों में बारिश से पंजाब के रणजीत सागर डैम का वाटर लेवल बढ़ने से 8,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बारिश के दौरान सड़क धंस गई। गहरे गड्ढे में एक कार और ई-रिक्शा फंस गए। मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए… . लाइव अपडेट्स 10:28 AM 6 अगस्त 2026 कॉपी लिंक असम में अब तक 95 लोगों की मौत असम में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में 6 और लोगों की मौत हो गई, जिससे इस मानसून सीजन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है। धानसिरी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिसके चलते 14 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के 1.6 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। 04:59 AM 6 अगस्त 2026 कॉपी लिंक दिल्ली में बारिश, सड़कों पर पानी भरा; तापमान गिरा दिल्ली में गुरुवार सुबह कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद लोगों को उमस से राहत मिली। रोहतक रोड सहित कई सड़कों पर पानी भर गया। मौसम विभाग (IMD) ने आज दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक दिनभर गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री कम है। वहीं, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 04:50 AM 6 अगस्त 2026 कॉपी लिंक चमोली में बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड, रास्ता बंद; हेलंग के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर उत्तराखंड के चमोली जिले में लगातार बारिश के चलते हेलंग के पास बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरने से सड़क बंद हो गई। ये रास्ता सीधे बद्रीनाथ जाता है। हेलंग के पास 200 यात्री रोके गए हैं। प्रशासन ने लोगों से यात्रा न करने की अपील की है। सड़क को जल्द बहाल करने के लिए BRO, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और PWD की टीमें लगातार काम कर रही हैं। चमोली में लैंडस्लाइड की 4 तस्वीरें… चमोली में बद्रीनाथ हाईवे पर हेलंग के पास लैंडस्लाइड से रास्ता बंद हो गया। चमोली में बद्रीनाथ हाईवे पर बड़े-बड़े पत्थर गिर रहे हैं। चमोली के आमसोड़ में नारायणबगड़–कर्णप्रयाग मुख्य मार्ग पर पहाड़ से पानी के साथ चट्टानों का सैलाब नीचे आ गया। लैंडस्लाइड के कारण नारायणबगड़–कर्णप्रयाग मुख्य मार्ग पर बड़े-बड़े चट्टान गिर गए। रास्ता पूरे तरह बंद है। 03:25 AM 6 अगस्त 2026 कॉपी लिंक हरियाणा: 6 जिलों में बारिश का अलर्ट, गुरुग्राम में सबसे ज्यादा बारिश हरियाणा में आज भी मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत 6 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।पिछले 24 घंटे में गुरुग्राम में सबसे ज्यादा 78.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे कई जगह जलभराव हो गया। पूरी खबर पढ़ें… 03:24 AM 6 अगस्त 2026 कॉपी लिंक हिमाचल: मानसून पड़ा कमजोर, एक हफ्ते में 13% कम बारिश, आज 3 जिलों में अलर्ट शिमला में बुधवार को रुक-रुककर बारिश हुई। हिमाचल प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। पिछले एक सप्ताह में राज्य में सामान्य से 13% कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले एक सप्ताह तक भी ज्यादातर इलाकों में सामान्य या उससे कम बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग ने आज 3 जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें… 03:17 AM 6 अगस्त 2026 कॉपी लिंक छत्तीसगढ़: 3 दिन झमाझम बारिश के आसार, 8 अगस्त से कमजोर पड़ेगा मानसून भिलाई में 4 अगस्त को दोपहर के वक्त तेज बारिश हुई थी। इसके बाद बारिश नहीं हुई। छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। हालांकि, 8 अगस्त से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां और उसकी तीव्रता कम होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में मानसून सामान्य स्थिति में बना हुआ है। 1 जून से अब तक राज्य में सामान्य से 7% कम बारिश दर्ज की गई है, जिसे विभाग ने सामान्य श्रेणी में रखा है। पूरी खबर पढ़ें… 03:13 AM 6 अगस्त 2026 कॉपी लिंक पंजाब: जालंधर में झमाझम बारिश, 7 जिलों में अलर्ट; चंडीगढ़ में बादल छाए जालंधर में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। पंजाब में जमकर मानसून बारिश हो रही है। जालंधर में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने पठानकोट, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर), फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली समेत 7 जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, चंडीगढ़ में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें… 03:04 AM 6 अगस्त 2026 कॉपी लिंक बिहार: पटना समेत 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, आज 35 जिलों में अलर्ट बिहार में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज पटना समेत 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य के 35 जिलों में भी बारिश होगी। विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा और कई इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है। भारी बारिश के साथ कई जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है। पूरी खबर पढ़ें… 02:00 AM 6 अगस्त 2026 कॉपी लिंक राजस्थान: अलवर में सड़कें डूबीं, कोटा में अच्छी बारिश के लिए निकाले गढ़े भैरूजी राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को 21 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को भरतपुर और जयपुर संभाग के कई जिलों में 3 इंच तक बारिश हुई। सबसे ज्यादा 72 मिमी बारिश अलवर के गोविंदगढ़ में हुई, जिससे कई जगह सड़कें जलमग्न हो गईं। कोटा में अच्छी बारिश की कामना के लिए 4 साल बाद गढ़े भैरूजी को निकालकर पूजा की गई। पूरी खबर पढ़ें… 01:55 AM 6 अगस्त 2026 कॉपी लिंक एमपी: राज्य में सूखे जैसे हालात, 18% कम बारिश; अगले 3 दिन तेज बारिश की संभावना मध्य प्रदेश में इस मानसून सीजन अब तक औसत से 18% कम बारिश हुई है। प्रदेश में अब तक 16.3 इंच बारिश दर्ज की गई है, जिससे कई इलाकों में सूखे जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों तक प्रदेश के उत्तरी हिस्से में तेज बारिश की संभावना है। गुरुवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना और दमोह में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… 01:54 AM 6 अगस्त 2026 कॉपी लिंक उत्तराखंड: देहरादून-चमोली समेत 3 जिलों में बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में स्कूल बंद नैनीताल में बुधवार शाम रुक-रुककर दिनभर बारिश हुई। उत्तराखंड में बुधवार से लगातार बारिश हो रही है। राजधानी देहरादून समेत कई जिलों में तेज बौछारें पड़ीं। मौसम विभाग ने देहरादून, चमोली और बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। खराब मौसम को देखते हुए देहरादून, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पौड़ी गढ़वाल में आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ 12वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें… 01:48 AM 6 अगस्त 2026 कॉपी लिंक अगले दो दिन के दौरान मौसम का अनुमान 7 अगस्त बहुत ज्यादा बारिश का अलर्ट: राजस्थान, केरल और मध्य प्रदेश। भारी बारिश का अलर्ट: बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़। आंधी-तूफान का अलर्ट: बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना समेत कई राज्यों में 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका। 8 अगस्त बहुत ज्यादा बारिश का अलर्ट: राजस्थान। भारी बारिश का अलर्ट: बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, राजस्थान, असम, मेघालय। आंधी-तूफान का अलर्ट: बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, केरल समेत कई राज्यों में 30-60 किमी/घंटा की तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका। 01:44 AM 6 अगस्त 2026 कॉपी लिंक देश के प्रमुख शहरों में आज के तापमान का अनुमान Source: Dainik Bhaskar

https://jgnews.live/article/dillee-ncr-men-tej-barish-traiphik-jam-vrk-phr-m-hom-kee