दिल्ली-NCR में तेज बारिश, 15 फ्लाइट्स डायवर्ट:एमपी-यूपी में बाढ़ जैसे हालात, वाराणसी में पुलिस चौकी डूबी; छत्तीसगढ़ में महिला पर बिजली गिरी
AI Sync — — खेल
Hindi News National Monsoon Rain & Flood Update: Bihar UP Flood Crisis | Himachal Road Block LIVE दिल्ली-NCR में तेज बारिश, 15 फ्लाइट्स डायवर्ट: एमपी-यूपी में बाढ़ जैसे हालात,...
Hindi News National Monsoon Rain & Flood Update: Bihar UP Flood Crisis | Himachal Road Block LIVE दिल्ली-NCR में तेज बारिश, 15 फ्लाइट्स डायवर्ट: एमपी-यूपी में बाढ़ जैसे हालात, वाराणसी में पुलिस चौकी डूबी; छत्तीसगढ़ में महिला पर बिजली गिरी नई दिल्ली कुछ ही क्षण पहले कॉपी लिंक दिल्ली-NCR के कई इलाकों में सोमवार सुबह से तेज बारिश हो रही है। खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट से 15 फ्लाइट्स डायवर्ट की गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 26 उड़ानें कैंसिल हो गई हैं और करीब 250 फ्लाइट लेट हैं। वहीं, संगम विहार, दुर्गा विहार और कनॉट प्लेस में 3-4 फीट तक पानी भर गया। घरों-दुकानों में पानी घुस गया। गाड़ियां फंस गईं। यूपी के 19 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। काशी में गंगा का पानी बढ़ने से दशाश्वमेध घाट की पुलिस चौकी डूब गई। प्रयागराज के दारागंज घाट का शमशान डूब गया, जिससे सड़कों पर अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। मध्य प्रदेश के जबलपुर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश हुई। अशोकनगर में युवक बाइक समेत बह गया। प्रदेश के 22 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट है। छत्तीसगढ़ के मुंगेली में पैदल जा रही एक महिला पर बिजली गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बिलासपुर में स्कूल से घर लौट रहे 3 बच्चे घोंघा नदी में बह गए। बलरामपुर में कन्हर नदी पार कर रहा युवक तेज बहाव में बह गया। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें छत्तीसगढ़ के मुंगेली में पैदल जा रही महिला पर बिजली गिर गई। यूपी के ललितपुर में सैर नाले पर बना पुल बारिश के पानी में डूब गया। तेज बहाव में एक बाइक बह गई। यूपी के प्रयागराज में सड़कों पर अंतिम संस्कार किया गया। गाजियाबाद में बारिश का पानी सड़कों पर भर गया। कई गाड़ियां बंद हो गईं। ट्रैक्टर-ट्रॉली को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। यूपी के उन्नाव में गंगा में डूब रहे दो बच्चियों और पिता को वहां मौजूद लोगों ने बचाया। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले की शहपुरा नदी में एक डंपर बह गया। ड्राइवर ने तैरकर जान बचाई। बिहार के बक्सर में गंगा में आई बाढ़ से सड़कें डूब गईं। उत्तराखंड के देहरादून की टौंस नदी में आई बाढ़ में एक डंपर फंस गया। ड्राइवर व अन्य लोग समय रहते बाहर निकल आए। देश भर में मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए… . लाइव अपडेट्स 3 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली के जखीरा अंडरपास में पानी भरने से गाड़ियां फंसीं 8 मिनट पहले कॉपी लिंक छत्तीसगढ़: रायपुर में भाठागांव से कुशाभाऊ यूनिवर्सिटी के बीच रोड पर पानी भरा 09:00 AM 24 अगस्त 2026 कॉपी लिंक दिल्ली: संगम विहार में बारिश के पानी में स्टूडेंट्स की गाड़ी फंस गई 08:30 AM 24 अगस्त 2026 कॉपी लिंक दिल्ली में खराब मौसम की वजह से 15 फ्लाइट्स डायवर्ट, 250 उड़ानें लेट दिल्ली में तेज बारिश और आंधी-तूफान की वजह से 15 फ्लाइट्स को दिल्ली एयरपोर्ट से डायवर्ट किया गया है। इनमें दो इंटरनेशनल फ्लाइट्स भी शामिल हैं। 12 फ्लाइट्स जयपुर, 2 चंडीगढ़ और एक फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट की गई। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 250 फ्लाइट्स लेट हैं। स्पाइसजेट समेत कई एयरलाइंस ने पैसेंजर्स को एडवाइजरी जारी की। यात्रियों से कहा कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक कर लें। 08:04 AM 24 अगस्त 2026 कॉपी लिंक केरल में सामान्य से 23% कम बारिश, वायनाड में सबसे ज्यादा कमी केरल में इस मानसून अब तक सामान्य से 23% कम बारिश हुई है। IMD के मुताबिक, 1 जून से 24 अगस्त के बीच राज्य में 1,278.7mm बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 1,671.4mm होनी चाहिए थी। वायनाड में सबसे ज्यादा 51% बारिश की कमी दर्ज हुई। IMD के अनुसार सामान्य से 20% से 59% कम बारिश को ‘कम बारिश’ माना जाता है। 07:47 AM 24 अगस्त 2026 कॉपी लिंक गुरुग्राम के सेक्टर 46 में तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी भरा 06:50 AM 24 अगस्त 2026 कॉपी लिंक दिल्ली-NCR में तेज बारिश, न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन के पास पानी भरा 06:08 AM 24 अगस्त 2026 कॉपी लिंक साउथ दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश हुई 05:29 AM 24 अगस्त 2026 कॉपी लिंक उत्तराखंड के पौड़ी में लैंडस्लाइड पौड़ी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बीरोंखाल ब्लॉक के मैठाणाघाट-ग्वीन-रसियादेव रोड पर लैंडस्लाइड हुई। इससे सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। रोड पर गाड़ियों की आवाजाही रोक दी गई है। 05:01 AM 24 अगस्त 2026 कॉपी लिंक त्रिपुरा के अगरतला में बाढ़, 25 लोगों का रेस्क्यू त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में बाढ़ आ गई। NDRF की 30 सदस्यीय टीम ने प्रभावित इलाकों से कम से कम 25 लोगों को सुरक्षित निकाला, जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। टीम ने बारिश से गिरे पेड़ के कारण बंद हाईवे को साफ करने का काम भी शुरू किया। प्रशासन, पुलिस, NDRF और SDRF की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। 04:30 AM 24 अगस्त 2026 कॉपी लिंक उत्तराखंड: पौड़ी में पहाड़ी दरकी, सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त उत्तराखंड के पौड़ी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बीरोंखाल ब्लॉक के मैठाणाघाट–ग्वीन–रसियादेव मोटरमार्ग पर रविवार को पहाड़ी दरक गई। भीषण भूस्खलन से सड़क का बड़ा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। पूरी खबर पढ़ें… 04:29 AM 24 अगस्त 2026 कॉपी लिंक छत्तीसगढ़: बिलासपुर में नदी में बहे 3 बच्चों की मौत छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल से घर लौट रहे तीन बच्चे घोंघा नदी के तेज बहाव में बह गए। तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। बलरामपुर में कन्हर नदी पार करते समय एक युवक तेज बहाव में बह गया। पूरी खबर पढ़ें… 04:03 AM 24 अगस्त 2026 कॉपी लिंक मध्य प्रदेश: डिंडौरी-बालाघाट में 8 इंच तक पानी गिर सकता है, अगले 3 दिन स्ट्रॉन्ग सिस्टम मानसून ट्रफ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) और लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) से बने स्ट्रॉन्ग सिस्टम से मध्य प्रदेश का पूर्वी हिस्सा तरबतर हो गया है। अगले 24 घंटे के दौरान इसी हिस्से में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… 04:00 AM 24 अगस्त 2026 कॉपी लिंक बिहार: भागलपुर में मंत्री के घर घुसा गंगा का पानी,कटाव तेज बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर है। भागलपुर के नवगछिया में आधी रात गंगा का कटाव होने लगा। खरीक प्रखंड के राघोपुर गांव में गंगा का तटबंध टूटने से बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल घर और गांव में पानी घुस गया है। मंत्री के घर से करीब 500 मीटर दूर बांध टूटा है। पूरी खबर पढ़ें… 03:58 AM 24 अगस्त 2026 कॉपी लिंक यूपी में उफनाते नाले में बाइक बही, गांव टापू बना यूपी में लगातार हो रही मानसूनी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। ललितपुर में रविवार को सैर नाले पर बना पुल डूब गया। तेज बहाव के बीच एक युवक बाइक लेकर पुल पार करने लगा। इस दौरान बाइक बह गई, गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया। पूरी खबर पढ़ें… 03:55 AM 24 अगस्त 2026 कॉपी लिंक राजस्थान: अलवर में 3 इंच तक पानी बरसा, 12 जिलों में आज बारिश का अलर्ट राजस्थान के अलवर में सोमवार सुबह 6 बजे से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज 12 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, अलवर, धौलपुर, करौली में शनिवार देर शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर रविवार दोपहर तक जारी रहा। पूरी खबर पढ़ें… 03:01 AM 24 अगस्त 2026 कॉपी लिंक हिमाचल प्रदेश: 3° तक बढ़ेगा तापमान; मानसून में नॉर्मल से 8% कम बारिश हिमाचल प्रदेश में आज बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 25 से 27 अगस्त तक केवल छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें… 02:50 AM 24 अगस्त 2026 कॉपी लिंक पंजाब-चंडीगढ़: सभी डैम खतरे के निशान से नीचे; बठिंडा सबसे गर्म पंजाब के सभी जिलों में आज बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद तापमान अब सामान्य के करीब पहुंच गया है। पूरी खबर पढ़ें… 02:08 AM 24 अगस्त 2026 कॉपी लिंक अगले दो दिनों के दौरान राज्यों में मौसम का अनुमान 25 अगस्त छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, झारखंड, पूर्वी यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, ओडिशा, बंगाल, सिक्किम समेत कुछ इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ आंधी-बिजली की संभावना है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और अन्य कुछ इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं चल सकती हैं। 26 अगस्त मध्य प्रदेश और ओडिशा में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी यूपी, झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की हवाओं के साथ आंधी-बिजली की संभावना है। असम-मेघालय, छत्तीसगढ़, MP, पूर्वी राजस्थान और उत्तराखंड में बिजली गिरने की चेतावनी है। 01:51 AM 24 अगस्त 2026 कॉपी लिंक देश के प्रमुख शहरों में आज तापमान का अनुमान Source: Dainik Bhaskar
https://jgnews.live/article/dillee-ncr-men-tej-barish-15-phlaits-dayvrt-empee-yoopee