दिल्ली में 5 मंजिला इमारत गिरी, 6 की मौत:दावा- 50 साल पुरानी थी बिल्डिंग; बारिश की वजह से बेसमेंट में पानी जमा था
AI Sync — — अपराध
Hindi News National Delhi Building Collapse In Moti Bagh | Rescue Operation Underway नई दिल्ली 10 घंटे पहले लेखक: सुनील मौर्य और उदय भटनागर के साथ एजेंसी इनपुट कॉपी लिंक घटना...
Hindi News National Delhi Building Collapse In Moti Bagh | Rescue Operation Underway नई दिल्ली 10 घंटे पहले लेखक: सुनील मौर्य और उदय भटनागर के साथ एजेंसी इनपुट कॉपी लिंक घटना रविवार दोपहर 1:30 बजे की है। मलबे में कुछ गाड़ियां भी दब गई हैं। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को एक 5 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई। देर रात मलबा हटाए जाने के दौरान एक और शव मिला। मरने वालों में एक छात्र और एक मजदूर है, जबकि 4 की पहचान अभी नहीं हुई है। हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। जो इमारत गिरी वो 40-50 साल पुरानी थी। सूत्रों के मुताबिक, बिल्डिंग के बेसमेंट में पानी जमा हुआ था। चश्मदीदों के मुताबिक हादसे के वक्त छात्र कमरों में थे और बेसमेंट में खुदाई भी चल रही थी। 12 का रेस्क्यू कर लिया गया है। बिल्डिंग में हॉस्टल चलता था। बिल्डिंग के मालिक का नाम आनंद बंसल है, जो गुरुग्राम में रहता है। पुलिस ने मामले में गैर इरादतन हत्या और लापरवाही की धाराओं FIR दर्ज कर ली है। इधर, हादसे के बाद मलबे में दबे एक युवक ने अपना वीडियो बनाकर शेयर किया। उसने लोगों से रेस्क्यू की अपील की। घटनास्थल पर मौजूद एक युवक ने भास्कर रिपोर्टर को बताया कि यह युवक उसका दोस्त है। वह बार-बार फोन करके कह रहा है- मुझे बचा लो। हादसे से जुड़ी तस्वीरें… हादसे के तुरंत बाद चारों तरफ मलबा बिखर गया। मलबे के अंदर मौजूद एक लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक आदमी मलबे में दबा है। लोग उसे निकालने की कोशिश कर रहे हैं। जिस गली में यह हादसा हुआ, वह बहुत पतली है। आसपास कई ऊंची बिल्डिंग मौजूद हैं। बिल्डिंग का पूरा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया है। मैप के जरिए समझिए हादसे की लोकेशन… सत्य निकेतन दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास बसा प्रमुख छात्र इलाका है। यहां बड़ी संख्या में छात्र PG और हॉस्टल में रहते हैं। इलाके में कई छात्र आवास हैं और आसपास वेंकटेश्वर कॉलेज, आर्यभट्ट कॉलेज, मोतीलाल नेहरू कॉलेज और मैत्रेयी कॉलेज जैसे संस्थान हैं। इसी वजह से यहां दिनभर छात्रों की आवाजाही रहती है। हालांकि, सत्य निकेतन में कुल कितने छात्र रहते हैं, इसका कोई आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। 3 साल में दिल्ली में बिल्डिंग गिरने की 1133 घटनाएं 2022 से 2025 तक यानी 3 साल में दिल्ली में बिल्डिंग गिरने के 1133 मामले सामने आए हैं। इन घटनाओं में 98 लोगों की मौत हुई है। पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग में बने रहें… . अपडेट्स 11:03 PM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक मलबे से सामान खोज रहे परिजन और घायलों के दोस्त सत्य निकेतन का मलबा, पास की कम्युनिटी बिल्डिंग के कैंपस में डंप किया जा रहा है। घायलों के दोस्त और परिजन मलबे से सामान पहचानकर पुलिस को बता रहे हैं। इसी मलबे में खून से सने कपड़े, बर्तन बैग भी मौजूद हैं। भास्कर रिपोर्टर उदय बता रहे हैं कि बेसमेंट में अब भी मजदूर और स्टूडेंट्स के फंसे होने की आशंका है, लेकिन उनके जिंदा होने की उम्मीद न के बराबर है। रेस्क्यू टीमों के मुताबिक अब तक 6 शव निकाले जा चुके हैं। 12 का रेस्क्यू किया गया है। 5 को गंभीर चोटें आई हैं। इनका इलाज एम्स में चल रहा है। 10:20 PM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक बेसमेंट में तलाशी के लिए कैमरा डालकर देख रहीं रेस्क्यू टीमें 10:18 PM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक सत्य निकेतन के बाजू में बनी बिल्डिंग में दरारें, बता रहे हैं रिपोर्टर उदय सत्य निकेतन पीजी का मलबा निकालने का काम जारी है। पड़ोस में बनी एक और बिल्डिंग को खाली करा लिया गया है। उसमें भी दरारें देखी गई हैं। बिल्डिंग से सटा मलबा हटाया नहीं जा रहा है। रेस्क्यू टीमों का कहना है कि मलबा हटाने से उस बिल्डिंग के गिरने की आशंका है। वहीं, बिल्डिंग को सपोर्ट देने के लिए पिलर्स लगाए जा रहे हैं। 09:19 PM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक मरने वालों की संख्या बढ़ी, देर रात मलबे से निकला लड़की का शव सत्य निकेतन पीजी हादसे में देर रात मलबे से एक और शव निकला। दैनिक भास्कर रिपोर्टर को ग्राउंड जीरो पर मिली जानकारी के मुताबिक, पीजी लड़कियां भी रहती थीं। यानी सत्य निकेतन में कुछ फ्लोर गर्ल्स के लिए और कुछ बॉयज के लिए थे। 08:44 PM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक बेसमेंट में मजदूरों के फंसे होने की आशंका, रेस्क्यू के 3 वीडियो 08:36 PM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक रात के 2 बजे तक बेसमेंट तक नहीं पहुंच सकीं रेस्क्यू टीमें... 06:50 PM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक AIIMS पहुंचने लगे घायल और उनके परिजन, 2 वीडियो 06:45 PM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक राष्ट्रपति ने पोस्ट में लिखा- घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं 06:27 PM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक दिल्ली मेयर बोले- अवैध निर्माणों को सील किया जाएगा दिल्ली मेयर प्रवेश वाही ने कहा- दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। चार मंजिल से ज्यादा वाले सभी अवैध निर्माणों को तत्काल सील किया जाएगा और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाएगा। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए जाएंगे। 06:01 PM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक बिल्डिंग मालिक आनंद बंसल की जानकारी बिल्डिंग का मुख्य मालिक हरि राम बंसल है, जिसका भाई आनंद बंसल है। हरि बंसल के दो बेटे हैं ,जिसमें से एक पायलट है जबकि दूसरा गुड़गांव सेक्टर 23 में पेंट की दुकान चलाता है। आनंद बंसल की फोटो। 05:41 PM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक सीएम ने घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन में घर गिरने की घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। 05:17 PM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक MCD ऑफिस के बाहर प्रदर्शन के बाद, 15 लोग हिरासत में सत्य निकेतन की घटना के विरोध में लगभग 150-200 ABVP छात्र सिविक सेंटर पर एकत्र हुए। कुछ प्रदर्शनकारियों ने मुख्य भवन में जबरन घुसने का प्रयास किया, जिससे पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। लगभग 15 छात्रों को हिरासत में लिया गया। 05:04 PM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक दिल्ली में सड़क पर खाना खाते स्टूडेंट्स 04:56 PM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक अवैध निर्माण के खिलाफ शिकायत और कार्रवाई की प्रक्रिया लोग अवैध निर्माण के खिलाफ अपनी शिकायत 311 ऐप, वेबसाइट या जोनल ऑफिस में दर्ज करा सकते हैं। इन शिकायतों की जांच फील्ड इंस्पेक्शन या दस्तावेजों की वेरिफिकेशन के जरिए की जाती है। दोषी पाए जाने पर डिफॉल्टरों को नोटिस दिया जाता है और DMC एक्ट के तहत कार्रवाई की जाती है। तोड़-फोड़ या सीलिंग के बाद इसकी जानकारी लोकल पुलिस को दी जाती है। अगर सील टूटी हुई पाई जाती है, तो FIR दर्ज की जाती है। 04:37 PM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक बिल्डिंग में हादसे के वक्त 12 से 14 लोग थे- भास्कर रिपोर्टर 04:22 PM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक बिल्डिंग गिरने से 10 मिनट पहले बाहर निकले स्टूडेंट से बातचीत 04:20 PM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक बिल्डिंग के मालिक आनंद बंसल की तस्वीर सामने आई बिल्डिंग के मालिक का नाम आनंद बंसल है, जो गुरुग्राम में रहता है। पुलिस उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रही है। 04:14 PM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक ABVP ने दिल्ली MCD कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया ABVP कार्यकर्ताओं ने MCD कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान स्टूडेंट्स ऑफिस के सामने बैठे दिखे। 04:01 PM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक कॉकरोच जनता पार्टी का डेलिगेशन AIIMS पहुंचा 03:51 PM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक घायलों के परिजन एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंच रहे 03:18 PM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक मलबे से अब तक 9 को निकाला गया अब तक 9 लोगों को मलबे से निकाला गया है। इनमें तीन की मौत हो चुकी है। 4 स्टूडेंट्स और दो मजदूर अस्पताल में एडमिट हैं। मृतकों में एक छात्र, एक मजदूर और अन्य की पहचान नहीं हो सकी है। 4 घायल छात्रों की पहचान अभिषेक, नीरज, आदित्य और एक अन्य की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, दो घायल मजदूरों के नाम असगर अली और अयान हैं। 02:48 PM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक एम्स ट्रामा सेंटर में घायलों का हालचाल जानने पहुंची CM रेखा गुप्ता 02:28 PM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक 6 घंटे से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन- भास्कर रिपोर्टर 02:16 PM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा- दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना बेहद दुखद है। अपनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है। 02:09 PM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक घटनास्थल पर कई मकानों की हालत खराब- भास्कर रिपोर्टर ग्राउंड से हादसे को कवर कर रहे भास्कर रिपोर्टर सुनील मौर्य ने बताया कि DU के 8 कॉलेज होने की वजह से इलाके में बहुत स्टूडेंट्स रहते हैं। कई मकानों की स्थिति जर्जर है। 01:52 PM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक दिल्ली के LG तरणजीत सिंह संधू घटनास्थल पहुंचे 01:36 PM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक AIIMS ट्रॉमा सेंटर में 7 घायल भर्ती दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने के बाद 7 लोगों को एम्स ट्रॉमा सेंटर और 1 को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया। एम्स ट्रॉमा सेंटर के मुताबिक, वहां लाए गए लोगों में से 2 को मृत घोषित कर दिया गया। इसी बीच एक और घायल के रेस्क्यू का वीडियो सामने आया है। 01:23 PM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक लोगों ने कहा- इमारत गिरी तो लगा भूकंप आ गया है 01:14 PM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल ने सरकार पर सवाल उठाए राहुल गांधी: दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत ढहने की खबर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है। कॉलेज या विश्वविद्यालय में अच्छे हॉस्टल न होने के कारण छात्र PG में एक छत के नीचे 40-40 की संख्या में, अमानवीय परिस्थितियों में रहने को मजबूर हैं। अरविंद केजरीवाल: मेरी भगवान से प्रार्थना है कि मलबे में फंसे लोगों का सकुशल और जल्द रेस्क्यू हो जाए। दिल्ली में सरकार की लापरवाही के कारण अब तक कई हादसे हो चुके हैं। सरकार को नींद से जागना होगा। 01:03 PM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक 10 साल में अवैध निर्माण के 76 हजार से ज्यादा मामले दिल्ली में 2015 से 17 मार्च 2025 के बीच MCD के 12 जोन में 76,465 अवैध निर्माण के मामले दर्ज हुए। इनमें सिर्फ 35,842 मामलों में कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान 11,903 संपत्तियां सील की गईं, लेकिन सिर्फ 683 को दोबारा खोला गया। सील तोड़ने पर FIR दर्ज करने का प्रावधान है। यह जानकारी दिल्ली विधानसभा में AAP विधायक जरनैल सिंह के सवाल के जवाब में दी गई। हालांकि, MCD अधिकारियों का कहना है कि हर शिकायत सही नहीं होती। 12:52 PM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक बिल्डिंग में 20-25 कमरे थे, भास्कर रिपोर्टर सुनील मौर्य की रिपोर्ट बिल्डिंग में 20-25 कमरे थे और हर कमरे में 2 लोग रहते थे। यानी इमारत में लगभग 50 लोग रहते थे। 12:32 PM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक मलबे के अंदर से स्टूडेंट निकाला गया, VIDEO मलबे के अंदर से एक स्टूडेंट के रेस्क्यू का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि रेस्क्यू टीम मलबा हटाकर उसे अंदर से निकाल रही है। 12:11 PM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक 40-50 साल पुरानी थी बिल्डिंग जो इमारत गिरी वो 40-50 साल पुरानी थी। उसके बेसमेंट में पिछले 3 दिनों से काम चल रहा था। इमारत में रहने वाले ज्यादातर स्टूडेंट्स हादसे के वक्त सो रहे थे। 11:58 AM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक दिल्ली के सीएम रेखा गुप्ता घटनास्थल पहुंचीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता मौके पर पहुंच गई हैं। वो रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा ले रही हैं। 11:52 AM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक मलबा बनी 5 मंजिला इमारत, टॉप व्यू 11:47 AM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक अभी भी कई स्टूडेंट्स के बारे में कोई जानकारी नहीं कई स्टूडेंट्स के बारे में अभी भी कोई जानकारी नहीं है। अंदर दबे हुए दो स्टूडेंट्स की जानकारी उनके साथियों ने शेयर की है। आदित्य एआरएसडी कॉलेज में B.COM के छात्र हैं। युवराज मोती लाल नेहरू कॉलेज में पढ़ें हैं। 11:42 AM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक स्टूडेंट्स ने मिसिंग लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए 11:28 AM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक अमित शाह ने हादसे के बाद गोवा में कार्यक्रम रोका केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गोवा दौरे पर थे। लेकिन हादसे की खबर मिलते ही उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया। उन्होंने हादसे पर दुख जताया। 11:27 AM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक लोगों ने कहा बिल्डिंग के बेसमेंट में काम चल रहा था 11:17 AM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक ₹15 हजार तक का हॉस्टल में एक रूम 11:13 AM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक 4 घायल AIIMS में भर्ती इमारत ढहने की घटना के 4 मरीज JPNATC (एम्स ट्रॉमा सेंटर) लाए गए। इनमें से 2 की हालत गंभीर है, 1 बचावकर्मी था जिसे डिस्चार्ज कर दिया गया है और 1 को मृत लाया गया था। 10:52 AM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक भाजपा विधायक बोले- आपदा विभाग जरूरी कदम उठा रहा भाजपा विधायक कैलाश गहलोत ने कहा- मैंने अभी इसे ट्विटर पर देखा। सबसे पहले, हम इस कठिन घड़ी में उनके सभी परिवारों के साथ खड़े हैं। जहां तक मैंने ट्विटर पर देखा है, दमकल विभाग और आपदा विभाग सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं 10:41 AM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक स्थानीय ने कहा- 6 से 8 लोगों का रेस्क्यू एक स्थानीय निवासी ने कहा- हमने बचाव कार्य में सक्रिय रूप से भाग लिया। हमने मलबे से तीन लोगों को बाहर निकाला। कुल मिलाकर, लगभग छह से आठ लोगों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया हैं। 10:21 AM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिल्डिंग गिरने की 4 संभावित वजहें बेसमेंट के लिए खुदाई- बिल्डिंग के नीचे बेसमेंट बनाने का काम चल रहा था। इससे नींव पर दबाव पड़ा हो सकता है। कमजोर पिलर- एक चश्मदीद ने बताया कि नीचे के पिलर कमजोर थे। अगर पिलर बिल्डिंग का भार नहीं संभाल पाए, तो ढांचा गिर सकता है। निर्माण के दौरान ढांचे में बदलाव- बेसमेंट या दूसरे निर्माण के दौरान नींव, पिलर या दूसरे हिस्सों में बदलाव हुआ हो, तो इससे बिल्डिंग की मजबूती प्रभावित हो सकती है। पहले से कमजोर ढांचा- अगर बिल्डिंग की नींव या ढांचा पहले से कमजोर था, तो निर्माण के काम के दौरान उस पर पड़ा अतिरिक्त दबाव हादसे की वजह बन सकता है। 10:13 AM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक DUSU अध्यक्ष बोले- अब तक 10-15 छात्रों को बचाया गया DUSU अध्यक्ष आर्यन मान ने कहा, अब तक करीब 10-15 छात्रों को बचाया जा चुका है, जबकि कुछ अभी भी अंदर फंसे हैं। हम उनके संपर्क में हैं और NDRF की पूरी टीम मौके पर पहुंच गई है। मैंने मुख्यमंत्री से बात की है और छात्रों की मदद के लिए अन्य टीमें भी पहुंच रही हैं। अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं है। 10:10 AM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक मलबे में दबे लोगों को ढूंढने के लिए डॉग स्कॉड बुलाया गया 10:04 AM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक दिल्ली हादसा- रेस्क्यू टीम मौके पर ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर आई 10:00 AM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक रेस्क्यू टीम स्ट्रेचर लेकर मलबे के पास खड़ी, सर्चिंग जारी 09:41 AM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक चश्मदीद बोला- पीजी के कमरे में कई छात्र थे, सभी फंसे एक चश्मदीद ने कहा- गिरी हुई इमारत का नाम 'हॉस्टल डेज' है। इसके ठीक बगल में एक और इमारत भी गिर गई है। 'हॉस्टल डेज' सिर्फ लड़कों के लिए बना PG था और यह पांच मंजिला इमारत थी। बगल वाली इमारत भी गिर गई। जो भी छात्र अपने कमरों में थे, वे मलबे में फंस गए। कितने छात्र फंसे हैं, इसकी सही संख्या रजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड देखने के बाद ही पता चलेगी। इमारत गिरने के बाद से करीब 15-20 मिनट से फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें काम कर रही हैं और लोगों को बाहर निकालने की पूरी कोशिश कर रही हैं। कई छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं। बचावकर्मी काफी मुश्किल से उन्हें बाहर निकाल रहे हैं। 09:34 AM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक मलबे में दबे घायलों को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया 09:31 AM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक मलबे से कुछ छात्रों का बाहर निकाला गया; VIDEO 09:28 AM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक जेसीबी मशीन से मलबा हटाने का काम शुरू; VIDEO 09:27 AM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक भाजपा विधायक बोले- मलबे के अंदर कई छात्र फंसे भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने कहा, "यह बेहद दुखद घटना है। इससे ज्यादा दुखद कुछ नहीं हो सकता। अलग-अलग जगहों से छात्र यहां पढ़ने आते हैं और इस इमारत में PG में रहते हैं। इमारत गिर गई है। यह कहना मुश्किल है कि अंदर पांच, 10 या 20 छात्र हैं, लेकिन इतना तय है कि छात्र अंदर फंसे हुए हैं। 09:25 AM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक स्थानीय लोग हाथ से एक-एक ईंटा हटाकर रेस्क्यू कर रहे बिल्डिंग गिरने के बाद स्थानीय लोग हाथ से एक-एक ईंट हटाकर मलबा हटा रहे हैं। गली पतली होने की वजह से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। 09:23 AM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, मलबे में गाड़ियां भी फंसी 09:22 AM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक बिल्डिंग गिरते ही स्थानीय मौके पर पहुंचे, हथौड़े से मलबा हटाया 09:21 AM 6 सितम्बर 2026 कॉपी लिंक दिल्ली में सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के बाद रेस्क्यू Source: Dainik Bhaskar
https://jgnews.live/article/dillee-men-5-mnjila-imart-giree-6-kee-maut-dava-50-sal