दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा:AAP विधायक ने हाथ से सड़क उखाड़कर मंत्री को दी थी, युवक वीडियो बना रहा था
AI Sync — — अपराध
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने रविवार को एक युवक को थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो आम आदमी पार्टी ने X पर शेयर किया। यह पूरा मामला AAP विधायक जरनैल सिंह के प्रदर्शन से...
दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने रविवार को एक युवक को थप्पड़ मार दिया। इस घटना का वीडियो आम आदमी पार्टी ने X पर शेयर किया। यह पूरा मामला AAP विधायक जरनैल सिंह के प्रदर्शन से शुरू हुआ था। उन्होंने तिलक नगर में बनाई गई सड़क अपने हाथ से उखाड़कर PWD विभाग मंत्री प्रवेश वर्मा के हाथ में दे दी। वह सड़क की जांच करने पहुंचे थे। प्रवेश जब वहां से जाने लगे तो प्रदर्शन कर रहे लोग उनके पीछे आए और सवाल करने लगे। इसी दौरान वीडियो बना रहे युवक को उन्होंने थप्पड़ मार दिया। युवक का आरोप है उसे पुलिस के सामने पीटा गया। जान से मारने की धमकी दी गई। उसने पुलिस को शिकायत दी, कहा कि मंत्री को लिखित में माफी मांगनी होगी। विवाद के बाद प्रवेश ने भी वीडियो जारी किया। उनका आरोप है कि जरनैल रात में बनी सड़क सुबह उखाड़ रहे हैं। उन्होंने कमीशन मांगा था, नहीं मिला तो तमाशा बनाया। जरनैल के साथियों ने मेरे परिवार को गाली दी, इन हालात में कोई भी आम आदमी जो करता, वही मैंने किया। इस पूरे विवाद के बाद, आम आदमी पार्टी ने प्रवेश वर्मा के इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। विधायक कुलदीप कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दिल्ली में हुए हंगामे की 4 तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़ें, क्या-क्या हुआ… कांग्रेस बोली- ये सत्ता वोटर से नहीं डरती, BJP का दावा- युवक आदतन अपराधाी राहुल बोले- ये उस सत्ता का चेहरा, जो वोटर से नहीं डरती: राहुल गांधी ने भी इस पूरे मामले पर दिल्ली सरकार को घेरते हुए एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने कहा- दिल्ली की BJP सरकार के एक मंत्री वीडियो में एक नौजवान को थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। उसका गुनाह, वो वीडियो बना रहा था। मंत्री के सामने सड़क खोदकर दिखाई जा रही थी, और उसके हाथ में कैमरा था। ये उस सत्ता का चेहरा है जिसे अब वोटर से डर लगना बंद हो गया है। BJP का दावा- जिसे थप्पड़ मारा गया, वह आदतन अपराधी: दिल्ली बीजेपी ने तिलक नगर की घटना पर कहा कि जिस व्यक्ति को PWD मंत्री ने सड़क के निरीक्षण के दौरान थप्पड़ मारा, वह आदतन अपराधी है और उसे पहले MCD कर्मचारी के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। इससे पहले, वर्मा ने दावा किया था कि साहेब सिंह नाम का व्यक्ति, जो जरनैल सिंह का सहयोगी है, उसने सड़क के काम का निरीक्षण करते समय उनके परिवार के बारे में अपशब्द कहे थे। जिसके चलते उन्होंने उस पर हाथ उठाया। प्रवेश वर्मा से जुड़े बड़े विवाद ------------------- ये खबर भी पढ़ें… असम में कॉकरोच पार्टी के आशुतोष रांका हिरासत में: बोले- CM हिमंता को स्कूलों की सच्चाई सामने आने का डर; पुलिस टीम समेत जेल ले गई असम के गुवाहाटी में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक आशुतोष रांका और उनकी टीम के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रविवार को हिरासत में ले लिया। ये लोग CJP की वॉलंटियर्स मीटिंग में शामिल होने जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर… Source: Dainik Bhaskar
https://jgnews.live/article/dillee-ke-mntree-prvesh-vrma-ne-yuvk-ko-thpp-mara-aap