देवकिशन स्मृति सेवा समिति द्वारा गौशाला में दिया हरा चारा

देवकिशन स्मृति सेवा समिति द्वारा गौशाला में दिया हरा चारा

मनोज पारीक — राजस्थान

देवकिशन स्मृति सेवा समिति द्वारा निर्जला एकादशी के अवसर पर चुरू रोड स्थित रतनगढ़ पिंजरापोल गौशाला में प्रबंधन के अनुरोध पर एक पिकअप हरा चारा भेंट किया गया।

उपखंड मे निस्वार्थ जन सेवा मे अग्रणी सेवा संस्थान देवकिशन स्मृति सेवा समिति द्वारा गौशाला प्रबंधन के अनुरोध पर गुरुवार को निर्जला एकादशी के अवसर पर कस्बे मे चूरु रोड़ स्थित रतनगढ़ पिंजरापोल गौशाला में एक पिक अप हरा चारा प्रदान किया गया जिस पर गौशाला के प्रबंधक रामदेव पारीक ने समिति सदस्यों का स्वागत करते हुए सहयोग के लिए समिति सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समिति के विश्वनाथ सोनी, योगाचार्य सांवरमल जांगिड़, नरोत्तम लाल सोनी, देवेन्द्र कुमार यादव, वैध लक्ष्मीनारायण शर्मा, सी. ए अरुण कुमार शर्मा सी.ए, भुवनेश कुमार इन्दौरिया व गौशाला के स्टाफ उपस्थित था।

https://jgnews.live/article/devkishn-smriti-seva-smiti-dvara-gaushala-men-diya-hra-chara