डीडवाना-कुचामन को 64.69 करोड़ की सौगात मिली: 16 विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास-लोकार्पण, रोजगार उत्सव का भी... - Dainik Bhaskar

डीडवाना-कुचामन को 64.69 करोड़ की सौगात मिली: 16 विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास-लोकार्पण, रोजगार उत्सव का भी... - Dainik Bhaskar

AI Sync — खेल

‘प्रगति पथ पर गतिमान राजस्थान’ कार्यक्रम के तहत अलवर के विजय नगर ग्राउंड में रविवार को हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम का डीडवाना स्थित टाउन हॉल में सीधा प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम...

‘प्रगति पथ पर गतिमान राजस्थान’ कार्यक्रम के तहत अलवर के विजय नगर ग्राउंड में रविवार को हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम का डीडवाना स्थित टाउन हॉल में सीधा प्रसारण किया गया। इस कार्यक्रम का प्रसारण जिले के सभी उपखंडों और ग्राम पंचायत स्तर पर भी किया गया। . राज्य स्तरीय कार्यक्रम में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव मौजूद रहे। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने डीडवाना-कुचामन जिले के 64.69 करोड़ रुपए की लागत वाले 16 विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। डीडवाना के टाउन हॉल में मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का भी आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर अवधेश मीना ने जिले के 251 नव नियुक्त कार्मिकों को वेलकम किट दे कर उनका स्वागत किया। उन्होंने नव नियुक्त कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर एडीएम रतन कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह देथा, कोषाधिकारी पुष्पलता साद, एसडभ्एम विकास मोहन भाटी, प्रशिक्षु तहसीलदार कृष्णपाल सिंह, मीनाक्षी, समाज कल्याण अधिकारी रजनीश चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं नव नियुक्त कार्मिक मौजूद रहे। Source: Google Rajasthan

https://jgnews.live/article/deedvana-kuchamn-ko-64-69-krod-kee-saugat-milee-16-vikas