दी यंग्स वेलफेयर सोसायटी के 40 वे स्थापना दिवस की पूर्व तैयारियो को लेकर बैठक आहूत
मनोज पारीक — — राजस्थान
दी यंग्स वेलफेयर सोसायटी' का 40वां भव्य वार्षिकोत्सव आगामी 11-12 सितंबर को आयोजित होगा, जिसकी पूर्व तैयारियों को लेकर रैन बसेरा में बैठक संपन्न हुई।
शहर मे निस्वार्थ कार्यों से आमजन की सेवा करने की प्रेरणा से लगभग चार दशक पूर्व बनी सेवा संस्थान दी यंग्स वेलफेयर सोसायटी जो इस वर्ष अपना 40 वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है। समाजसेवी संस्था दी यंग्स वेलफेयर सोसायटी का 40 वां स्थापना दिवस ऐतिहासिक बने इसकी पूर्व तैयारियो को लेकर सोसायटी की एक आवश्यक बैठक रविवार को सोसायटी द्वारा संचालित रैन बसेरा भवन में सोसायटी के निदेशक रघुनंदन धरेंद्र की अध्यक्षता में हुई। आहूत बैठक में सोसायटी की स्थापना के 40 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 40वाँ वार्षिकोत्सव आगामी द 11 और 12 सितंबर 2026 को सोसायटी के लिंक रोड स्थित शांति देवी सोहनलाल भरतिया सामुदायिक भवन में समारोहपूर्वक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत वार्षिकोत्सव के प्रथम दिवस आर.जी इंफोटेक एवं उमादेवी सराफ परिवार अहमदाबाद के सौजन्य से प्रतिवर्ष आयोजित रामगोपाल गिरधारीलाल सराफ अलंकरण एवं शिक्षक विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा तथा दूसरे दिवस सामुदायिक भवन में बने चार नए कमरों का लोकार्पण, जनरेटर उद्घाटन, सोसायटी के विकास में सहभागी बने भामाशाहों एवं सहयोगियों का अभिनंदन तथा 40 वर्ष की विकास यात्रा की स्मारिका का विमोचन किया जाएगा। इस अवसर पर सोसायटी के पदाधिकारियों ने 40 वें स्थापना वर्ष में नगर में समाज सेवा, खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विविध रचनात्मक प्रकल्प आयोजित करने के सुझाव दिये। बैठक में निदेशक चंद्रप्रकाश कोका, दौलतराम पोद्दार, जसकरण गौड़, नंदकुमार माटोलिया, नरोत्तम लाल सोनी, राकेश गहलोत, सचिन विरमानी, राकेश कुमार नायक भी उपस्थित थे।
https://jgnews.live/article/dee-yngs-velpheyr-sosaytee-ke-40-ve-sthapna-divs-kee-poorv