Dausa: तीन घंटे तक सड़क किनारे पड़ा रहा शव, थाना सीमा के चक्कर में पुलिस करती रही बहस, इंसानियत ने दम तोड़ा
AI Sync — — खेल
जिले के मंडावर थाना क्षेत्र के कल्याणपुरा खेड़ा के पास 30 वर्षीय युवक का शव मिलने के बाद पुलिस थाना सीमा को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई। आरोप है कि मंडावर और खेड़ली पुलिस के बीच...
जिले के मंडावर थाना क्षेत्र के कल्याणपुरा खेड़ा के पास 30 वर्षीय युवक का शव मिलने के बाद पुलिस थाना सीमा को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई। आरोप है कि मंडावर और खेड़ली पुलिस के बीच घटनास्थल किस थाना क्षेत्र में आता है, इसे लेकर करीब तीन घंटे तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। इस दौरान युवक का शव मौके पर ही पड़ा रहा। बाद में ग्रामीणों के विरोध के बाद मंडावर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। जानकारी के अनुसार कल्याणपुरा खेड़ा के पास सड़क किनारे खेत में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलने पर मंडावर थानाधिकारी प्रवीण मीणा और खेड़ली सीआई विजय कुमार चंदेल मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि घटनास्थल की थाना सीमा को लेकर दोनों पुलिस थानों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई। दरअसल जिस सड़क के किनारे लगे खेत में शव पड़ा था वह सड़क खेड़ली थाना क्षेत्र में और जिस खेत में शव मिला, वह मंडावर थाना क्षेत्र में आ रहा था। इसी कारण यह तय करने में समय लग गया कि मामले में आगे की कार्रवाई कौन-सी थाना पुलिस करेगी। तीन घंटे तक मौके पर पड़ा रहा शव स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि थाना सीमा तय नहीं होने के कारण युवक का शव करीब तीन घंटे तक मौके पर पड़ा रहा। इसे लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई और पुलिस से जल्द शव उठाकर आगे की कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस को थाना सीमा तय करने से पहले मानवीय आधार पर शव को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए थी। ये भी पढ़ें: अलवर की फैक्ट्री में लगी भीषण आग: 12 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर, आसपास की फैक्ट्रियां खाली कराईं ग्रामीणों ने मृतक की पहचान खेड़ा कल्याणपुर निवासी 30 वर्षीय राहुल उर्फ भानू पुत्र कृपाल मीणा के रूप में की है। बताया जा रहा है कि राहुल के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि उसका भाई जयपुर में मजदूरी करता है। ग्रामीणों के विरोध के बाद मंडावर पुलिस ने की कार्रवाई करीब तीन घंटे तक सीमा की बहस के बाद मंडावर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मंडावर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार परिजनों के पहुंचने और रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि थाना क्षेत्र की सीमा को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की प्रक्रिया अपनी जगह है लेकिन इस दौरान शव को घंटों मौके पर पड़े रहने देना उचित नहीं था। मंडावर थाना प्रभारी ने मामले को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया। अब पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि युवक की मौत कैसे हुई और घटनास्थल को लेकर पैदा हुए थाना सीमा विवाद की वास्तविक स्थिति क्या थी। Source: Amar Ujala Raj
https://jgnews.live/article/dausa-teen-ghnte-tk-sd-k-kinare-pd-a-rha-shv-thana-seema-ke