Dausa: बहन को ससुराल से लाने से पहले उठी भाई की अर्थी, 14 वर्षीय कार्तिक की हार्ट अटैक से मौत; गांव में मातम
AI Sync — — शिक्षा
दौसा जिले के महवा उपखंड के ग्राम समलेटी से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां शुक्रवार सुबह 14 वर्षीय कार्तिक बैरवा की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिवार में कुछ दिन पहले...
दौसा जिले के महवा उपखंड के ग्राम समलेटी से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां शुक्रवार सुबह 14 वर्षीय कार्तिक बैरवा की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिवार में कुछ दिन पहले ही बड़ी बहन की शादी की खुशियां थीं, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार और गांव को गहरे सदमे में डाल दिया। जिस भाई को दोपहर बाद अपनी नवविवाहित बहन को पहली बार ससुराल से पीहर लाने जाना था, उसी की सुबह अर्थी उठ गई। घटना के बाद परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। विज्ञापन विज्ञापन पानी पीने उठा और अचानक हो गया अचेत जानकारी के अनुसार, समलेटी निवासी अशोक बैरवा का 14 वर्षीय पुत्र कार्तिक बैरवा शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे अपने बिस्तर से पानी पीने के लिए उठा था। पानी पीते ही वह अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा। घबराए परिजन उसे तुरंत महवा जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की डॉक्टर माधुरी शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर बच्चे की मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है। चिकित्सा विज्ञान में इसे “सडन कार्डियक डेथ” कहा जाता है, जिसमें व्यक्ति को संभलने का मौका तक नहीं मिल पाता। डॉक्टरों के अनुसार मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। बिना पोस्टमॉर्टम कराए शव घर ले गए परिजन कार्तिक की मौत के बाद परिजन अस्पताल से बिना पोस्टमॉर्टम करवाए ही शव को अपने साथ घर ले गए। इसके बाद गांव में शोक का माहौल छा गया और सुबह 11 बजे नम आंखों से उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। कार्तिक गांव के सरकारी स्कूल में कक्षा 8वीं का छात्र था। कुछ दिन पहले ही उसके घर में बहन की शादी को लेकर उत्सव का माहौल था और परिवार नई शुरुआत की खुशियों में शामिल था। पढ़ें- '10 रुपये की झालमुड़ी ने कर दिया ममता सरकार का सफाया': स्कूल में CDEO ने पीएम मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, अब भाषण हुआ वायरल एक हफ्ते पहले हुई थी बहन की शादी परिवार के अनुसार कार्तिक की बड़ी बहन जिया की शादी 1 मई को करौली जिले के टोडाभीम क्षेत्र के रामपुर गांव में हुई थी। शुक्रवार को कार्तिक अपनी बहन को पहली बार ससुराल से पीहर लाने जाने वाला था। बहन जिया अपने भाई के आने का इंतजार कर रही थी, लेकिन इसी बीच गांव से पहुंचे रिश्तेदारों ने उसे भाई की तबीयत खराब होने की बात कहकर मायके चलने को कहा। जब वह घर पहुंची और भाई का शव देखा तो वह बेसुध होकर रो पड़ी। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ इस घटना ने परिवार को पूरी तरह झकझोर दिया है। कार्तिक के पिता अशोक बैरवा कैंसर से पीड़ित बताए जा रहे हैं और बीमारी के बावजूद मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मां रजनी बैरवा गृहिणी हैं। इकलौते बेटे की अचानक मौत के बाद माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में भी घटना के बाद गहरा शोक और स्तब्धता का माहौल बना हुआ है। Source: Amar Ujala Raj
https://jgnews.live/article/dausa-bhn-ko-ssural-se-lane-se-phle-uthee-bhaee-kee-arthee