डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर रतनगढ़ मे भाजपाइयो ने पृथक-पृथक आयोजन कर दिया एकता का संदेश

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर रतनगढ़ मे भाजपाइयो ने  पृथक-पृथक आयोजन कर दिया एकता का संदेश

मनोज पारीक — राजस्थान

जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर रतनगढ़ भाजपा की आपसी गुटबाजी एक बार फिर खुलकर सड़क पर आ गई। शहर में पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि और पूर्व शहर मंडल अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया के गुटों ने दूरियां दिखाते हुए दो अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए।

देश के वर्तमान राजनैतिक परिपेक्ष्य एवं जारी आंकड़ो अनुसार भारतीय जनता पार्टी विशव का सबसे बढ़ा राजनैतिक दल है, और इसके मुखिया आमजन को यह ही संदेश देते है की भाजपा अनुशासन मे रहने वालों का राजनैतिक दल है इसमें गुटबाजी नही है परन्तु पार्टी के आलाकमान का यह दावा रतनगढ़ मे बिल्कुल खोखला नजर आता है। रतनगढ़ मे पार्टी मे चल रही गुटबाजी परवान पर है और इसके जीवंत उदाहरण अनेको बार रतनगढ़ मे नजर आते है। ऐसा की एक ताज़ा उदाहरण मंगलवार को भाजपा की नींव रखने वाले जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर रतनगढ़ मे खुले आम नजर आया। क्योंकि वही एक और वर्तमान मे भाजपा की रतनगढ़ मे कमान संभाल रहे पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि व उनके समर्थको द्वारा मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक महर्षि व अतिथियों ने डॉ. मुखर्जी एवं भारत माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा कि "डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका 'एक देश में दो विधान, दो निशान और दो प्रधान नहीं चलेंगे' का संकल्प आज भी प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके आदर्श हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए सेवा, समर्पण और जनकल्याण के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। भारतीय जनता पार्टी उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। वही महर्षि के समानंतर भाजपा पार्टी की हर गतिविधियों के तहत कार्यक्रम करने वाले पूर्व भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष व पार्षद अरविन्द इंदौरिया व उनके सैकड़ो समर्थको ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को 73 वां बलिदान दिवस के रूप में मनाया। आहूत कार्यक्रम मे  भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ मुखर्जी के चित्रपट के समक्ष धूप अगरबत्ती के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए भारत माता और श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे के नारे भी लगाए । इस अवसर पर भाजपा नेता अरविंद इंदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि मुखर्जी ने अपने प्राणों का बलिदान देते हुए इस राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखना में अपना जीवन लगा दिया, जिन्होंने भारतीय इतिहास में सर्वप्रथम दो निशान, दो प्रधान और दो विधान नहीं चलने देने का संकल्प करते हुए देशवासियों को जागरूक करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि उनका पूरा जीवन राष्ट्र प्रथम की संकल्पना को पूरा करने में लगा रहा, प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की अहर्निश सेवा करने का संकल्प लेना चाहिए। वही पूर्व पालिकाध्यक्ष लीटू कल्पनाकांत ने अपने सम्बोधन मे कहा कि भाजपा का जो आज विशाल वटवृक्ष हम सब कार्यकर्ता देख रहे हैं, वह मुखर्जी जैसे प्रखर राष्ट्रवादियों के कारण ही सफल होकर पूरे देश में अपनी छांव से उपकृत कर रहा है । कार्यक्रम के पश्चात बलिदान दिवस पर एक पौधा राष्ट्र के नाम भी लगाया गया । इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल बबेरवाल, प्रकाश चंद्र पारीक, पूरणमल गोदारा, शंकरलाल कम्मा, कैलाशचंद्र पीपलवा, हनुमान बारवाल, अनूप पीपलवा, परमेश्वर प्रजापत, गोपाल हरितवाल, रामगोपाल पारीक, संजय शर्मा, रामचंद्र ठेकेदार, कालूराम भार्गव, परमेश्वर नेमीवाल, बुला भाटी, बीरबल भार्गव, रोहित भार्गव, राकेश सोनी, पुष्कर स्वामी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रामकिशन माटोलिया ने किया। वही महर्षि समर्थको द्वारा आयोजित समारोह को भाजपा नेता दीनदयाल पारीक, अर्जुन सिंह फ्रांसा, महेंद्र उपाध्याय तथा पड़िहारा सरपंच जगजीत सिंह राठौड़ ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्र निर्माण में योगदान को स्मरण करते हुए उनके जीवन एवं विचारों को युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन शहर मण्डल महामंत्री दीपक मुरारका ने किया। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता ओम महर्षि, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हनीफ खत्री,मण्डल उपाध्यक्ष निरंजन रूँथला, सुभाष भुण, किशनलाल सैनी,मण्डल मंत्री भीवराज प्रजापत,हेमन्त पंवार, गोपाल मारू, श्योपाल मेघवाल, किशनलाल घोडेला, महावीर महर्षि,राजेश गर्ग,कुलदीप स्वामी, मनोज हारित,गौतम महर्षि ,सलीम खान,स्वरूप सिंह,भवानी सिंह,दीपचन्द प्रजापत, सुरेश घारू,प्रमोद शर्मा,हीरालाल प्रजापत,भंवरलाल टेलर,पवन महर्षि,पृथ्वी सिंह,बजरंग लुहानिवाल,विनोद मेहता ,महेश इन्दौरिया,रामोतार दायमा,झुमरमल भार्गव,योगेश सारस्वत,विद्याधर नाई,चतुर्भुज प्रजापत,अशोक पंवार,ओमप्रकाश बबेरवाल,शक्तिधर त्रिवेदी,राकेश गौड़,हरिराम स्वामी,सुनील शर्मा,लीलाधर जोशी,उमाशंकर उपाध्याय, बलवीर स्वामी,सोमदत शर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

https://jgnews.live/article/d-shyama-prsad-mukhrjee-kee-punytithi-pr-rtng-me-bhajpaiyo