डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मनाई जयंती

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मनाई जयंती

मनोज पारीक — राजस्थान

स्थानीय भाजपा कार्यालय में पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि की उपस्थिति में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाई गई।

भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा स्थानीय भाजपा कार्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती मनाई गई। जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर बोलते हुये पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि "एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे" का उनका संकल्प आज साकार हो चुका है। वरिष्ठ भाजपा नेता बजरंग गुर्जर ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग और सेवा का अनुपम उदाहरण है। कार्यक्रम को पड़िहारा सरपंच जगजीत सिंह राठौड़, विधानसभा संयोजक अर्जुन सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दीनदयाल पारीक एवं भाजपा नेता महेंद्र उपाध्याय ने भी संबोधित किया। वही भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेश सैनी ने संगठन के डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में इससे जुड़ने का आग्रह किया। आहूत कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला प्रवक्ता ओम महर्षि ने किया। इस अवसर पर भाजपा नेता हरिप्रसाद दायमा,भाजपा शहर मण्डल उपाध्यक्ष निरंजन रुन्थला, सुभाष भूण, महामंत्री दीपक मुरारका, मण्डल मंत्री राधेश्याम रांकावत, हेमन्त पंवार, प्रह्लाद भार्गव, हनीफ खत्री, रतन मोची, स्वरूप सिंह सेहला, सुरेश घारू ,जगदीश पंवार, महेश सेवदा, महावीर महर्षि, सुनील शर्मा, अशोक पंवार, रमेश जेदिया, राकेश गौड़, उमाशंकर उपाध्याय, हिरालाल प्रजापत, प्रकाश चारण, सुरेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह,रामदेव चंदनिया, लोकेश पारीक, शम्भू सारस्वत, योगेश प्रजापत, सोमदत्त शर्मा, सुफियान गौरी, सुनील शर्मा, इन्द्रचंद प्रजापत, करणी सिंह, बलवीर स्वामी सहित कई भाजपाई उपस्थित थे।

https://jgnews.live/article/d-shyama-prsad-mukhrjee-kee-mnaee-jyntee