CM विजय बोले-महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक भाषा बर्दाश्त नहीं करूंगा:मेरी जीत के पीछे महिलाएं हीं; उदयनिधि स्टालिन ने एक्ट्रेस तृषा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी
AI Sync — — अपराध
Hindi News National CM Vijay Statement On Trisha Controversy | Tamil Nadu Assembly News 2 घंटे पहले कॉपी लिंक तमिलनाडु विधानसभा के मौजूदा सत्र का सोमवार को आखिरी दिन था। 17वीं...
Hindi News National CM Vijay Statement On Trisha Controversy | Tamil Nadu Assembly News 2 घंटे पहले कॉपी लिंक तमिलनाडु विधानसभा के मौजूदा सत्र का सोमवार को आखिरी दिन था। 17वीं विधानसभा का पहला सत्र 11 मई से 7 सितंबर शेड्यूल था। तमिलनाडु के सीएम विजय ने सोमवार को विधानसभा में कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा उनकी सरकार की प्राथमिकता है। महिलाओं के खिलाफ किसी भी तरह की अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विजय का यह बयान नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन की एक्ट्रेस त्रिशा को लेकर की गई डबल मीनिंग टिप्पणी के विवाद के बीच आया है। पुलिस ने 4 अगस्त को उदयनिधि स्टालिन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के बाद उन्हें उसी दिन रिहा कर दिया गया था। विजय ने कहा- कानून-व्यवस्था बनाए रखना जरूरी विजय ने कहा कि विकास के लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है। पुलिस का काम सिर्फ आरोपियों को गिरफ्तार करना नहीं, बल्कि राज्य के विकास की नींव मजबूत करना भी है। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग कानून का पालन करते हैं, उनके लिए पुलिस दोस्त है और जो कानून नहीं मानते, उनके लिए पुलिस दुश्मन है। राजनीतिक नेताओं और अधिकारियों को पुलिस के काम में दखल नहीं देना चाहिए। उदयनिधि से पुलिस ने 8 घंटे तक पूछताछ की थी उदयनिधि स्टालिन ने यह कथित डबल-मीनिंग टिप्पणी 3 अगस्त को तंजावुर में कावेरी जल विवाद को लेकर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान की थी। इसी दौरान भीड़ में "तृषा, तृषा" के नारे लगे। आरोप है कि इस पर उदयनिधि ने कहा, "पानी कहीं और पहुंचे या न पहुंचे, वहां जरूर पहुंचना चाहिए।" बाद में सफाई दी कि उनका इशारा कावेरी के पानी की ओर था। इसके बाद 4 अगस्त को उदयनिधि से पुलिस ने 8 घंटे तक पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। बाहर आकर उन्होंने कहा कि विजय की पुलिस ने मेरे साथ आतंकवादी जैसा सुलूक किया। मैंने किसी महिला का अपमान करने की कोशिश नहीं की। चेन्नई पुलिस ने 4 अगस्त को उदयनिधि स्टालिन को हिरासत में लिया था। विजय और तृषा ने साथ-साथ 5 फिल्में कीं, चुनाव जीत के बाद घर पहुंची थीं 4 मई को तमिलनाडु विधानसभा के रिजल्ट आए थे। TVK ने 234 में से 108 सीटें जीती थीं। उस दिन तृषा का बर्थडे था। रिजल्ट आने से पहले वो तिरुमाला मंदिर पहुंचीं, दर्शन किए और फिर विजय के घर पहुंचीं। विजय और तृषा की केमिस्ट्री काफी चर्चा में रही है। दोनों करीब 5 फिल्मों में साथ नजर आए हैं, जिनमें से 2023 में रिलीज सुपरहिट फिल्म लियो भी शामिल है। यह वही वक्त था जब विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम तलाक के लिए कोर्ट में लड़ाई लड़ रही थीं। हालांकि, उन्होंने केस वापस ले लिया है। 4 मई को विजय के घर पहुंची थीं तृषा। तृषा, विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुईं थीं। . खबरें और भी हैं... LIVE दिल्ली पीजी हादसा- मालिक राजस्थान से हिरासत में लिया गया: अब तक 7 मौतें; बेसमेंट में तोड़फोड़ से गिरी थी 5 मंजिला बिल्डिंग 1:09 कॉपी लिंक शेयर LIVE कश्मीर के बाद अब उत्तराखंड में बर्फबारी: बिहार के 12 जिलों में बाढ़, 23 लाख लोग प्रभावित; यूपी के बरेली में फायर स्टेशन में पानी भरा 1:09 कॉपी लिंक शेयर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के 37वें चीफ जस्टिस बने एके मिश्रा: AAP सरकार के विरोध के बीच ली शपथ; CM भगवंत मान नहीं आए 0:46 कॉपी लिंक शेयर ग्राउंड रिपोर्ट छात्र बोले- 10 मिनट पहले निकले, नहीं तो दबे होते: बिल्डिंग से दरकने की आवाजें आ रही थीं; दिल्ली हादसे में कई जान जन्माष्टमी की छुट्टी से बचीं 2:00 कॉपी लिंक शेयर Source: Dainik Bhaskar
https://jgnews.live/article/cm-vijy-bole-mhilaon-ke-khilaph-apmanjnk-bhasha-brdasht