चुनाव से पहले राजस्थान पुलिस में बड़ा बदलाव: 123 आरपीएस अधिकारी बदले, 48 ट्रेनी को मिली पहली पोस्टिंग

 चुनाव से पहले राजस्थान पुलिस में बड़ा बदलाव: 123 आरपीएस अधिकारी बदले, 48 ट्रेनी को मिली पहली पोस्टिंग

AI Sync — अपराध

राजस्थान में आगामी निकाय और पंचायत चुनाव से पहले प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर तबादलों का दौर जारी है। मंगलवार देर रात राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) के 123 अधिकारियों के तबादले किए गए।...

राजस्थान में आगामी निकाय और पंचायत चुनाव से पहले प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर तबादलों का दौर जारी है। मंगलवार देर रात राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) के 123 अधिकारियों के तबादले किए गए। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा के आदेश के अनुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और अधिकारियों को नई जिम्मेदारी पर तुरंत जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं। नई तबादला सूची में जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। जयपुर में 12 आरपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। नरेन्द्र कुमार को एसीपी पुलिस कंट्रोल रूम, हेमराज को एसीपी साइबर क्राइम, जेठू सिंह को एसीपी सोडाला और दिलीप कुमार मीणा को एसीपी शास्त्री नगर लगाया गया है। इसके अलावा संग्राम सिंह को एसीपी साइबर क्राइम, जितेन्द्र सिंह को एसीपी आदर्श नगर और कृष्णराज जांगिड़ को एसीपी चौमूं की जिम्मेदारी दी गई है। नरेन्द्र कुमार को एसीपी महिला सेल भेजा गया है। डॉ. पूनम को एसीपी अशोक नगर, शिवदयाल बलाई को एसीपी मालवीय नगर, दीपक कुमार खंडेलवाल को एसीपी सांगानेर और धर्मेन्द्र कुमार शर्मा को एसीपी बगरू लगाया गया है। ये भी पढ़ें: राजस्थान के 85 रेलवे स्टेशन होंगे आधुनिक, 18 का काम पूरा; जानिए आपके स्टेशन पर क्या बदलेगा जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में ओमप्रकाश गोदारा को एसीपी कोतवाली नियुक्त किया गया है। वहीं नेहा राव को एसीपी ट्रैफिक साउथ (सेकंड) और कमल कुमार को एसीपी ट्रैफिक नॉर्थ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन नियुक्तियों के जरिए पुलिस कमिश्नरेट में कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किया गया है। 10 अधिकारियों के तबादले रद्द तबादला सूची में 10 पुलिस अधिकारियों के पूर्व में किए गए तबादले रद्द भी किए गए हैं। इनमें अनिल जसोरिया, अब्दुल रहमान, हजारीलाल खटाना, विजय कुमार आर्य, सुरेंद्र कुमार, मनीष कुमार शर्मा, नरेंद्र कुमार दायमा, सुरेंद्र कुमार, बृजेश कुमार जाटव और रमेशकुमार पारीक शामिल हैं। 48 ट्रेनी आरपीएस को पोस्टिंग तबादलों के साथ 48 ट्रेनी आरपीएस अधिकारियों को भी विभिन्न जिलों और पुलिस इकाइयों में पहली पोस्टिंग दी गई है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) बीजू जॉर्ज जोसफ की ओर से संबंधित आदेश जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार शाम राजस्थान सरकार ने 183 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। राज्य निर्वाचन आयोग ने भी तीन साल से एक ही स्थान पर कार्यरत तथा गृह जिलों में तैनात अधिकारियों के तबादले के निर्देश दिए थे। ऐसे में चुनावों से पहले हो रहे इन प्रशासनिक बदलावों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। Source: Amar Ujala Raj

https://jgnews.live/article/chunav-se-phle-rajsthan-pulis-men-bd-a-bdlav-123-aarpeees