चंडीगढ़ में बस स्टैंड के पास मिला IED:बैग में टिफिन के अंदर रखा था, 3 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने इलाका सील किया


                 चंडीगढ़ में बस स्टैंड के पास मिला IED:बैग में टिफिन के अंदर रखा था, 3 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने इलाका सील किया

AI Sync — अपराध

चंडीगढ़ के सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे जंगल से एक बैग में टिफिन के अंदर से IED बरामद हुआ है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। राहत की बात यह है कि बरामद...

चंडीगढ़ के सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे जंगल से एक बैग में टिफिन के अंदर से IED बरामद हुआ है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। राहत की बात यह है कि बरामद विस्फोटक एक्टिव नहीं था। . मामले की जांच सेक्टर-36 थाने की पुलिस कर रही है। पुलिस ने इस मामले में FIR भी दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। जिस जगह से IED बरामद हुआ है, वह काफी महत्वपूर्ण इलाका है। यहां सेक्टर-43 बस स्टैंड, जिला अदालत और रिहायशी क्षेत्र भी मौजूद हैं। बम डिटेक्शन स्क्वाड की टीम जांच करने पहुंची। 11 अगस्त को पाक से आए हथियार पकड़े थे इससे पहले चंडीगढ़ पुलिस ने 11 अगस्त को दीपक नंदल गैंग से जुड़े जींद के तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों में अजय (19), रोहित (18) और देव (18) थे। पुलिस ने इनके कब्जे से जिगाना पिस्तौल समेत तीन विदेशी पिस्तौल, दो मैगजीन और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस के मुताबिक यह हथियार पाकिस्तान के ड्रोन के जिरए तरनतारन आए थे। फिर वहां से यहां सप्लाई लेकर आए थे। पुलिस ने इलाक सील किया, मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले भी मिल चुके IED 23 अप्रैल 2022, बुड़ैल जेल: सेक्टर-51 में संदिग्ध बैग से टिफिन बॉक्स जैसा IED, डेटोनेटर, कॉर्डटेक्स वायर, कीलें और खालिस्तान एक्टिविस्ट फोर्स से जुड़ा पर्चा बरामद हुआ था। बाद में NSG ने इसे निष्क्रिय किया और जांच NIA को सौंपी गई। 8-9 मई 2025 सेक्टर-39: हैप्पी पासिया मॉड्यूल से जुड़े दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद IED, रिमोट कंट्रोल, बैटरी और हथियार बरामद किए गए थे। बम निरोधक दस्ते ने IED को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया। ************ ये खबर भी पढ़ें: पंजाब CM की पत्नी बोलीं- मैं घबराती नहीं:₹5 करोड़ रिश्वत केस पर कहा- आरोप साबित करें; रिटायर्ड जज को मानहानि नोटिस भेज चुकीं पंजाब के CM भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर पर रेप केस दबाने के बदले 5 करोड़ रुपए की कथित रिश्वत मांगने के आरोप लगे। इस मामले में वह पहली बार कैमरे के सामने आईं और आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पटियाला में डॉ. गुरप्रीत कौर ने कहा कि किसी पर आरोप लगाना और बेबुनियाद बातें करना आसान है। वह इन आरोपों का सामना करने के लिए तैयार हैं। वह न पहले घबराई थीं और न अब घबरा रही हैं। ( पढ़ें पूरी खबर ) Source: Dainik Bhaskar

https://jgnews.live/article/chndeegdh-men-bs-staind-ke-pas-mila-ied-baig-men-tiphin-ke