छत्तीसगढ़ में नदी में बह आईं शराब की बोतलें:केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड, 4000 यात्री फंसे; यूपी में 70 घंटे से आंधी-बारिश, बिहार में 500 घर डूबे


                 छत्तीसगढ़ में नदी में बह आईं शराब की बोतलें:केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड, 4000 यात्री फंसे; यूपी में 70 घंटे से आंधी-बारिश, बिहार में 500 घर डूबे

AI Sync — — खेल

उत्तराखंड के सभी जिलों में कल से भारी बारिश हो रही है। ऋषिकेश में गंगा वॉर्निंग लेवल के पार पहुंच गई है और घाटों पर जाने पर रोक लगा दी गई है। वहीं, रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा...

उत्तराखंड के सभी जिलों में कल से भारी बारिश हो रही है। ऋषिकेश में गंगा वॉर्निंग लेवल के पार पहुंच गई है और घाटों पर जाने पर रोक लगा दी गई है। वहीं, रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लैंडस्लाइड हुई है। इससे करीब 4 हजार श्रद्धालु फंस गए हैं। खराब मौसम को देखते हुए आज केदारनाथ यात्रा पर रोक लगा दी गई और हेली सेवाएं भी बंद हैं। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नारी गांव में महानदी किनारे के शराब दुकान में बाढ़ का पानी घुसने से शराब की बोतलें नदी में बह गईं। इसकी जानकारी मिलते ही गांव वाले नदी किनारे बने ब्रिज पर पहुंच गए और मछली पकड़ने वाले जाल से बोतलें निकालते नजर आए। यूपी के लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, बाराबंकी, अयोध्या और जौनपुर समेत 45 शहरों में 70 घंटे से बारिश हो रही है। 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। 22 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा बना हुआ है। आंधी-बारिश की वजह से 2 दिनों में 62 लोगों की मौत हो चुकी है। बिहार में साइक्लोन अर्नब का असर अब कमजोर पड़ गया है। राज्य में पिछले 72 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। नेपाल के तराई क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते गंडक और कोसी नदियां उफान पर हैं। इससे 17 जिलों के करीब 6 हजार गांव टापू बन गए हैं, जबकि करीब 500 घर बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। सुपौल के 50 गांवों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। सैटेलाइट मैप में देखें बादलों की मौजूदा स्थिति देशभर में मौसम की तस्वीरें… देशभर के 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए… Source: Dainik Bhaskar

https://jgnews.live/article/chhtteesgdh-men-ndee-men-bh-aaeen-shrab-kee-botlen