छात्र तरुण मेघवाल प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
मनोज पारीक — — राजस्थान
जिले की तहसील तारानगर में कक्षा 12वीं के छात्र तरुण मेघवाल की आत्महत्या से जुड़े प्रकरण को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर)...
जिले की तहसील तारानगर में कक्षा 12वीं के छात्र तरुण मेघवाल की आत्महत्या से जुड़े प्रकरण को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) की रतनगढ़ इकाई ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाते हुये संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कंवल के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी (एसडीएम), रतनगढ़ के माध्यम से जिला कलेक्टर, चूरू के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक मंत्री नेतराम मीणा ने बताया कि ज्ञापन में प्रकरण की परिस्थितियों और उससे जुड़े तथ्यों की निष्पक्ष जांच करवाने तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है। संगठन ने मामले से संबंधित आवश्यक अभिलेखों एवं सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने और संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच करने की मांग की। ज्ञापन में आग्रह किया गया कि जांच प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी रहे और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कानून के अनुसार उचित कदम उठाए जाएं। संगठन ने प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की।इस दौरान प्रदेश पदाधिकारी राकेश कुमार नायक, नरेंद्र नायक, शिवराम मेघवाल, भंवरलाल सांवा, सुनील मीणा, बीरबलनाथ सिद्ध सहित राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) के अनेक शिक्षक उपस्थित रहे। फोटो -4 छात्र प्रकरण की मांग को लेकर ज्ञापन देते
https://jgnews.live/article/chhatr-trun-meghval-prkrn-kee-nishpksh-janch-kee-mang