चीन के तिब्बत स्थित मृदास्खलन प्रभावित क्षेत्र पहुँचा विदेशी मीडिया - nhk.or.jp

चीन के तिब्बत स्थित मृदास्खलन प्रभावित क्षेत्र पहुँचा विदेशी मीडिया - nhk.or.jp

AI Sync — खेल

चीन के तिब्बत स्थित मृदास्खलन प्रभावित क्षेत्र पहुँचा विदेशी मीडिया चीन के विदेश मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया को तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र स्थित उस स्थल का दौरा करने की अनुमति...

चीन के तिब्बत स्थित मृदास्खलन प्रभावित क्षेत्र पहुँचा विदेशी मीडिया चीन के विदेश मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया को तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र स्थित उस स्थल का दौरा करने की अनुमति दी है, जिसे पिछले महीने हुए विनाशकारी मृदास्खलन में भारी नुकसान पहुँचा है। मीडियाकर्मी नेपाल की सीमा के पास स्थित शिगात्से शहर गये। रविवार को रॉयटर्स और अन्य मीडिया केन्द्रों द्वारा जारी की गयी तस्वीरों में वह क्षेत्र देखा जा सकता है, जहाँ कभी 5 मंज़िला जाँच चौकी हुआ करती थी। अब यह जाँच चौकी मिट्टी और रेत से ढकी हुई है, जिससे नुकसान की भयावहता का पता चलता है। आपदा के समय ली गयी वीडियो फ़ुटेज में इमारत को मृदास्खलन की चपेट में आते देखा जा सकता है। इन तस्वीरों में पहाड़ों से होकर बहने वाली नदी के किनारे ढही चट्टानें भी देखी जा सकती हैं। नेपाल के आपदा प्रबंधन अधिकारियों के अनुसार 26 अगस्त को इस क्षेत्र में हुए मृदास्खलन में 1,342 लोग मारे जा चुके हैं और 5 जापानियों सहित लगभग 5,000 लोग लापता हैं। उधर, चीन के सरकारी मीडिया का कहना है कि चीन में 43 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और 519 लोग अब भी लापता हैं। विदेशी मीडिया केन्द्रों को स्वायत्त क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए चीनी अधिकारियों से अनुमति लेनी होती है। ऐसा लगता है कि मीडिया को यह अनुमति देकर चीन अपने बचाव कार्यों और जानकारी साझा करने के प्रयासों में पारदर्शिता दिखाना चाहता है। Source: Google World

https://jgnews.live/article/cheen-ke-tibbt-sthit-mridaskhln-prbhavit-kshetr-phuncha