चौधरी कुंभाराम आर्य की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मनोज पारीक — — राजस्थान
ग्रामीण किसान छात्रावास परिसर स्थित चौधरी कुंभाराम आर्य स्मारक स्थल पर किसान मसीहा चौधरी कुंभाराम आर्य की पुण्यतिथि ...
ग्रामीण किसान छात्रावास परिसर स्थित चौधरी कुंभाराम आर्य स्मारक स्थल पर किसान मसीहा चौधरी कुंभाराम आर्य की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में रामेश्वरलाल डूडी के नेतृत्व में उपस्थित जनों ने चौधरी कुंभाराम आर्य की प्रतिमा पर माला पहनाकर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।कार्यक्रम में चौधरी कुंभाराम आर्य के किसान हितों के लिए किए गए संघर्ष, सामाजिक योगदान तथा उनके विचारों को स्मरण किया गया। उन्होंने किसानों के अधिकारों और ग्रामीण समाज के उत्थान के लिए जो प्रयास किए, वे आज भी प्रेरणास्रोत हैं। इस अवसर पर गोविंदराम ढाका, भागीरथ खीचड़, खींवाराम ख्यालिया, नानूराम बिरड़ा, हरलाल सिंह रुहेला, भंवरलाल डूडी एवं गर्ल्स लाइब्रेरी की व्यवस्थापक मीरा खिलेरी सहित ग्रामीण किसान छात्रावास के बालक तथा गर्ल्स लाइब्रेरी की बालिकाएँ उपस्थित रहीं।
https://jgnews.live/article/chaudhree-kunbharam-aary-kee-punytithi-pr-dee-shrddhanjli