चालीस वाँ निःशुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर कल
मनोज पारीक — — राजस्थान
माहेश्वरी भवन में कल 24 जून को 40वां निःशुल्क मोतियाबिंद जांच और नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में चयनित मरीजों का जयपुर ले जाकर आधुनिक तकनीक से बिना टांके का ऑपरेशन पूरी तरह निःशुल्क किया जाएगा।
रतनगढ़ माहेश्वरी सभा ट्र्स्ट अपने रजत जयंती के शुभ अवसर पर शंकरा आई हॉस्पिटल व जिला अंधता निवारण समिति जयपुर के संयुक्त तत्वावधान मे 40 वां नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व नेत्र लेंस प्रत्यारोपण शिविर का कल 24 जून बुधवार को माहेश्वरी भवन में होगा। शिविर प्रभारी व ट्रस्टी नरेंद्र झंवर ने बताया कि शिविर में मरीजों की नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच व आधुनिक तकनीक द्वारा बिना टांके का ऑपरेशन जयपुर ले जाकर किया जाएगा। शिविर में सभी प्रकार की व्यवस्थाएं पूर्णता नि:शुल्क रहेगी।
https://jgnews.live/article/chalees-van-nihshulk-motiyabind-janch-v-netr-lens-prtyaropn