ब्यावर में आम आदमी पार्टी नगर परिषद चुनाव लड़ेगी: मूलभूत सुविधाओं की कमी को बनाएगी मुख्य चुनावी मुद्दा - Dainik Bhaskar

ब्यावर में आम आदमी पार्टी नगर परिषद चुनाव लड़ेगी: मूलभूत सुविधाओं की कमी को बनाएगी मुख्य चुनावी मुद्दा - Dainik Bhaskar

AI Sync — खेल

आप ने आगामी नगर परिषद और नगर पालिका चुनावों के लिए ब्यावर जिले में तैयारी शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने आगामी नगर परिषद और नगर पालिका चुनावों के लिए ब्यावर जिले में अपनी...

आप ने आगामी नगर परिषद और नगर पालिका चुनावों के लिए ब्यावर जिले में तैयारी शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने आगामी नगर परिषद और नगर पालिका चुनावों के लिए ब्यावर जिले में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को चांग गेट स्थित मंगल टावर कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में पार्टी ने घोषणा की कि वह इन चुनावों में अपने प्रत्याशी उता . प्रदेश चुनाव समिति सदस्य खींयाराम सिंगारिया ने बताया कि पार्टी नगरीय निकाय चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी। शहरों में व्याप्त जनसमस्याओं और मूलभूत सुविधाओं की कमी को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाया जाएगा। इनमें सफाई व्यवस्था, सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट और अन्य विकास कार्य शामिल हैं। जिलाध्यक्ष शौकीन काठात ने जानकारी दी कि पार्टी जमीनी स्तर पर सक्रिय, ईमानदार और जनता के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी के रूप में प्राथमिकता देगी। वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं और आमजन से संवाद कर संभावित प्रत्याशियों के नामों पर विचार किया जा रहा है। प्रदेश चुनाव समिति सदस्य एडवोकेट नीलेश बुरड़ ने ब्यावर में आम आदमी पार्टी द्वारा अब तक किए गए जनहित के कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी इन्हीं कार्यों को आधार बनाकर जनता से वोट मांगेगी। बुरड़ ने 'आप की जन अदालत' के माध्यम से आयोजित जनसमस्या समाधान शिविरों, स्मार्ट मीटर के मुद्दे, घर-घर कचरा संग्रहण का विरोध, शहर की खस्ताहाल सड़कों, दिनभर जलने वाली स्ट्रीट लाइटों और भ्रष्ट अधिकारियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई जैसे मुद्दों का उल्लेख किया। उन्होंने कोविड काल में आमजन के लिए किए गए संघर्ष और राशन घोटाले को उजागर करने सहित अन्य कार्यों की भी जानकारी दी। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों के लिए संगठन को बूथ और वार्ड स्तर पर मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। इस दौरान ब्यावर शहर के अलावा जैतारण, मसूदा, सारोठ, बलाडा, श्यामगढ़, नाड़ी एवं झुंझारों का बाड़िया सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष धीरज जैन, एससी विंग जिलाध्यक्ष नारायण अठवाल, चिकित्सा विंग जिलाध्यक्ष इकबाल काठात, अमजद काठात, लीलाधर दाधीच, रफीक काठात, यूथ विंग से भीमा काठात, शौकत पठान, रमेश बावरी, रामस्वरूप बावरी, सुरेश पंडित, भंवरलाल जावा, बाबूलाल, संतोष, गोपाल, नेपाल सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Source: Google Rajasthan

https://jgnews.live/article/byavr-men-aam-aadmee-partee-ngr-prishd-chunav-ld-egee