बुधवार को रतनगढ़ मे इंद्र देव हुये मेहरबान - क्षेत्र हुआ जलमग्न

बुधवार को रतनगढ़ मे इंद्र देव हुये मेहरबान - क्षेत्र हुआ जलमग्न

मनोज पारीक — राजस्थान

तेज बारिश से रतनगढ़ जलमग्न, जनजीवन प्रभावित बुधवार दोपहर हुई तेज बारिश के बाद रतनगढ़ शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई। मुख्य बाजारों, सड़कों और चौराहों पर पानी भरने से आमजन, वाहन चालकों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर जल निकासी व्यवस्था भी सवालों के घेरे में रही।

जनपद में बुधवार दोपहर को आई तूफानी बारिश से शहर का जनजीवन प्रभावित हो गया। तेज सुंटे के साथ करीब पौने घंटे तक हुई बारिश से पूरा रतनगढ़ शहर जलमग्न हो गया। लगभग 31 एम.एम से अधिक हुई बरसात से शहर का उतरादा बाजार, चूरू रोड, सरदारशहर बाईपास मार्ग, देराजसर रोड, बस स्टैंड, जिला अस्पताल के सामने, पोस्ट ऑफिस सड़क मार्ग सहित शहर के कई इलाकों में वर्षाती पानी एकत्रित होने से वाहन चालकों एवं राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वही बुधवार को हुई बरसात से क्षेत्र में करोड़ो की लागत से प्रारम्भ होकर धरातल पर उतरी ड्रेनेज व्यवस्था की भी पोल खोल गई। वहीं मुख्य बाजारों के नालों की सफाई के टेंडर होने के बाद भी भूमिगत नालों की सफाई नहीं होने से व्यापारियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा है। उत्तरादा बाजार की कुछ दुकानों में पानी भी चला गया, जिससे व्यापारियों को लाखो का नुकसान उठाना पड़ा। चूरू सड़क मार्ग एवं सरदारशहर बाईपास रोड पर पानी निकासी बाबत चल रहे कार्य की धीमी गति से पानी का निकास नही के बराबर होने से आमजन को भारी परेशानी हो रही है,उक्त स्थान पर पानी एकत्रित रहने से यहां निवास करने वाले लोगों के साथ-साथ वाहन चालक काफी परेशान हैं। वहीं तेज हवा के कारण नुवां रोड़ पर सड़क के बीचों बीच पेड़ गिरने से रास्ता जाम हो गया, जिससे आवागमन में वाहनों व राहगीरों को काफी परेशानी हुई। दूसरी और राष्ट्रीय राजमार्ग जयपुर बीकानेर रोड संगम चौराहा के पास नेशनल हाईवे व मेगा हाईवे पर बारिश के पानी से बनी झील के कारण मेगा हाइवे पर पवन होटल व बाजोरिया पेट्रोल पंप के सामने भरे बरसाती पानी में वाहनों को निकलने मे घंटो इंतजार करना पड़ा जिसके कारण पानी वाहन चालकों व वाहन मे बैठे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड रही है। संगम चौराहा पर ढ़ाई से चार फीट तक पानी भरने के बावजूद हाइवे अथोरिटी कभी भी इस और ध्यान नही देती है और हर बारिश के मौसम मे हाल बेहाल होता है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बाद किसानों ने भी अपने कदम खेतों की और कर लिए। वर्तमान में बुवाई का कार्य जारी है। वही शहर के अनेको वार्डो की बसावट नीची होने के कारण इन वार्डो के वाशिंदे नरकीय जीवन जीने को बाध्य हो गये जबकि स्थानीय नगर पालिका का तो इन दिनों भगवान ही मालिक है क्योंकि रतनगढ़ का पूरा प्रशासनिक अमला पूरी इन दिनों अघोषित विधायक जी के कब्जे मे है बिना उनकी मर्जी के सरकार के किसी भी विभाग मे पत्ता भी नही हिल सकता और इन नेताजी का सबसे अधिक प्रभाव पालिका पर है इसलिए पानी निकासी तो दूर की बात स्ट्रीट रोड लाइट्स को भी दुरस्त करवाने मे आमजन को पसीने आ रहे है। वही विपक्ष के नेता इन अघोषित सत्तासीन सरकार के प्रतिनिधि के सामने बौने बने हुये है और कईयो की तो यह हालत है की रात के अंधरे मे पॉवर वाले नेता जी के श्री चरणों मे वंदन कर एक ही गुहार लगाते है यार कैसे जैसे दुकानदारी चला रहे है इज्जत आपके हाथ मे है ••?

https://jgnews.live/article/budhvar-ko-rtng-me-indr-dev-huye-mehrban-kshetr-huaa-jlmgn