बंकिमचंद्र के वंशज का आरोप-सोनिया ने वंदेमातरम् का अपमान किया:बिना शर्त माफी मांगें; कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय गीत रोकने कहा था


                 बंकिमचंद्र के वंशज का आरोप-सोनिया ने वंदेमातरम् का अपमान किया:बिना शर्त माफी मांगें; कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय गीत रोकने कहा था

AI Sync — अपराध

Hindi News National Sonia Gandhi Vande Mataram Controversy | Sumitro Chatterjee Demands Apology बंकिमचंद्र के वंशज का आरोप-सोनिया ने वंदेमातरम् का अपमान किया: बिना शर्त माफी...

Hindi News National Sonia Gandhi Vande Mataram Controversy | Sumitro Chatterjee Demands Apology बंकिमचंद्र के वंशज का आरोप-सोनिया ने वंदेमातरम् का अपमान किया: बिना शर्त माफी मांगें; कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय गीत रोकने कहा था कोलकाता/नई दिल्ली 14 घंटे पहले कॉपी लिंक वे बंकिमचंद्र के भाई पूर्णचंद्र की पांचवीं पीढ़ी के वंशज हैं। बंगाल के नैहाटी से BJP विधायक और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंशज सुमित्रो चटर्जी ने वंदेमातरम् के अपमान पर सोनिया गांधी से बिना शर्त माफी मांगने को कहा है। दरअसल, कल भाजपा ने आरोप लगाया था कि सोनिया ने स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में वंदेमातरम् को रुकवाने का इशारा किया था। इसका वीडियो सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया है। चटर्जी का दावा है कि सोनिया ने वंदेमातरम् का पूरा संस्करण गाने को लेकर असहजता दिखाई और इसे रोकने की बार-बार कोशिश की। BJP विधायक चटर्जी ने सोनिया गांधी के नाम एक लेटर लिखा है। जिसमें उन्होंने खुद को आम नागरिक, देशभक्त और बंकिमचंद्र का सीधा वंशज बताया। उन्होंने कहा कि इस घटना के कारण उन्हें गहरा दर्द है। उन्हें गुस्सा आ रहा है क्योंकि ये शहीदों का अपमान है। पहले देखिए कांग्रेस मुख्यालय की वीडियो क्लिप… चटर्जी बोले- कांग्रेस ने ऐतिहासिक गलती दोहराई चटर्जी ने जो लेटर लिखा है उसमें कहा है कि 15 अगस्त की घटना केवल दुर्भाग्यपूर्ण नहीं, बल्कि एक ऐतिहासिक गलती को बेशर्मी से दोहराना है। उन्होंने अरविंद की उस बात का जिक्र किया, जिसमें उन्होंने वंदेमातरम् को देश को ‘देशभक्ति के धर्म’ में दीक्षित करने वाला मंत्र बताया था। 5 पॉइंट में पढ़ें, लेटर में और क्या है… आजाद भारत की धरती पर वंदेमातरम् को पूरा गाने में अनिच्छा, खुदीराम बोस जैसे शहीदों के बलिदान का अपमान है। वंदेमातरम् का आजादी की लड़ाई में खास महत्व रहा है। 1905 के बनारस कांग्रेस अधिवेशन में सरला देवी चौधरानी ने इसका पाठ किया था। 1909 में बाल गंगाधर तिलक के समर्थकों ने उनके राजद्रोह मुकदमे की सुनवाई के दौरान वंदेमातरम् गाया था। 1938 में हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी में निजाम की पाबंदियों के बावजूद राष्ट्रवादी छात्रों ने इसे नारे की तरह इस्तेमाल किया था। 1896 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में रवींद्रनाथ टैगोर की ओर से वंदेमातरम् को गाया गया था। भाजपा ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किया, 6 तस्वीरें… भाजपा युवा मोर्चा ने पटना में कैंडल मार्च निकाला। रायपुर में BJP कार्यकर्ताओं ने पोस्टर लेकर रैली निकाली। कोलकाता में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मशाल रैली निकाली। अहमदाबाद में सोनिया गांधी हाय-हाय के नारे लगाए, पोस्टर को कुचला। तिरुवनंतपुरम में BJP कार्यकर्ता मशाल लेकर निकले। श्रीनगर कांग्रेस ऑफिस के सामने सोनिया गांधी का पुतला जलाया। कांग्रेस की ‘दोहरी नीति’ पर सवाल उठाया सुमित्रो ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की ‘दोहरी नीति’ कोई नई बात नहीं है। उन्होंने कहा- “1937 में पार्टी ने मोहम्मद अली जिन्ना की आपत्तियों के आगे झुककर उसी साल अक्टूबर में गीत को छोटा कर दिया था। उस समझौते की परछाई एक बार फिर कांग्रेस के आचरण में दिखाई दे रही है।” चटर्जी ने कांग्रेस की पश्चिम बंगाल इकाई के छात्र संगठन छात्र परिषद के नारे का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि छात्र परिषद ‘मंत्र मोदेर संजीवन, वंदेमातरम्’ नारे का इस्तेमाल करती है। इसके बाद उन्होंने सवाल किया कि पार्टी की टॉप लीडरिशप इसी गीत को लेकर असहज क्यों है। वंदेमातरम् किसी एक पार्टी की संपत्ति नहीं सुमित्राे ने अपने लेटर में लिखा है कि वंदेमातरम् किसी एक राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं है। यह देश की सामूहिक स्मृति, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर विरासत और शहीदों के खून और बलिदान से मिला पवित्र राष्ट्रीय प्रतीक है। इस गीत का सम्मान करना भारत के स्वतंत्रता संघर्ष के इतिहास का सम्मान करने के बराबर है। इस घटना से पश्चिम बंगाल के लोगों की भावनाएं गहराई से आहत हुई हैं। कर्नाटक में सोनिया के खिलाफ FIR भी हुई बीजेपी नेता विकास पुत्तूर ने दिल्ली में कांग्रेस के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान 'वंदेमातरम्' के कथित अपमान को लेकर सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। विकास का कहना है कि अगर उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने में विफल रहती है, तो वह कर्नाटक हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। 29 जुलाई को नया कानून बना, वंदेमातरम्् के अपमान पर 3 साल सजा वंदेमातरम् को लेकर यह विवाद ऐसे समय हुआ है, जब संसद ने हाल ही में इसे कानूनी संरक्षण देने वाला नया कानून पास किया है। इसके तहत वंदेमातरम् को ‘जन गण मन’ के बराबर कानूनी संरक्षण मिला है। जानबूझकर इसके अपमान या गायन में रुकावट डालने पर 3 साल तक की जेल, जुर्माना या दोनों का प्रावधान है। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें… भाजपा का आरोप-सोनिया ने वंदेमातरम् रोकने की कोशिश की: कांग्रेस बोलीं- खड़गे के लिए कुर्सी मांग रही थीं भाजपा ने सोनिया गांधी पर कांग्रेस मुख्यालय के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वंदेमातरम् गीत रोकने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कांग्रेस मुख्यालय के कार्यक्रम का वीडियो शेयर किया। भाजपा का दावा है कि कार्यक्रम के दौरान पूरा वंदेमातरम् गाया जा रहा था। शुरुआत के कुछ देर बाद ही सोनिया इसे लेकर असहज होने लगीं। उन्होंने गीत रोकने का इशारा किया। भाजपा ने X पर लिखा- राहुल भी पूरे गायन के दौरान परेशान दिखे। पढ़ें पूरी खबर… . Source: Dainik Bhaskar

https://jgnews.live/article/bnkimchndr-ke-vnshj-ka-aarop-soniya-ne-vndematrm-ka-apman