बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पिटाई से मौत:दीपके बोले- सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाने पर हमला, इंसाफ दिलाने तक चुप नहीं बैठेंगे
AI Sync — — अपराध
Hindi News National West Bengal CJP Worker Father Murder Case | School Infrastructure Controversy 14 घंटे पहले कॉपी लिंक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके। (फाइल फोटो)...
Hindi News National West Bengal CJP Worker Father Murder Case | School Infrastructure Controversy 14 घंटे पहले कॉपी लिंक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान अभिजीत दीपके। (फाइल फोटो) पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) कार्यकर्ता शेख अब्दुल हफीज के पिता जनाब मफीक की 15 अगस्त को हमले में लगी गंभीर चोटों से मौत हो गई। CJP के मुताबिक, मफीक 13 अगस्त को अपने गांव करिसुंडा के सरकारी स्कूल में CJP के 'स्कूल ठीक करो' अभियान में शामिल हुए थे। उन्होंने स्कूल की बदहाली का वीडियो बनाया था। उसी शाम हथियारबंद लोगों ने उनके घर में घुसकर उन्हें पीटा। CJP का कहना है कि हमलावरों ने उनसे माफी मांगते हुए वीडियो रिकॉर्ड करने को कहा। इनकार करने पर परिवार पर हमला किया गया। इसमें हफीज और उनके पिता के सिर में गंभीर चोट आई। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि अब्दुल और उनके परिवार को इंसाफ दिलाने तक चुप नहीं बैठेंगे। CJP की टीम पश्चिम बंगाल जाएगी। दीपके ने वीडियो शेयर किया हमले के पीड़ित मफीक के बनाए वीडियो को दीपके ने X अकाउंट पर पोस्ट किया। वीडियो में मफीक स्कूल की गंदगी और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी दिक्कतें दिखा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्तओं पर हत्या का आरोप अब्दुल हफीज ने कहा कि स्थानीय बीजेपी नेताओं के जानलेवा हमले के डेढ़ दिन बाद शनिवार को उनके पिता की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि 13 अगस्त की रात करीब 8 बजे कुछ लोगों ने घर पहुंचकर उन्हें घेर लिया और बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट की। हमलावरों ने फोन छीनकर स्कूल व जंतर-मंतर पर बनाए गए वीडियो जबरन डिलीट करवा दिए। हाफिज ने कहा कि धारदार हथियारों से हमला किया गया। अस्पताल और थाने जाने पर भी हमलावरों ने घेराव किया और भविष्य में ऐसे वीडियो बनाने पर जान से मारने की धमकी दी। बांकुड़ा के पुलिस अधीक्षक वी.जी. सतीश पसुमार्थी ने कहा कि उन्होंने 8 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। बीजेपी ने कहा है कि अगर उनके कार्यकर्ता इसमें शामिल पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कल ही शुरू किया 'स्कूल ठीक करो' अभियान दीपके ने महाराष्ट्र के हिंगोली में 'स्कूल ठीक करो' अभियान की शुरुआत की। अभिजीत दीपके ने शनिवार को महाराष्ट्र के हिंगोली में अपने गांव से 'स्कूल ठीक करो' अभियान की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार की अनदेखी की वजह से गरीब छात्रों को नुकसान हो रहा है, और उन्होंने प्राइवेट स्कूलों की फीस पर सीमा लगाने की मांग की। उन्होंने कहा था कि 'स्कूल ठीक करो अभियान' के अगले चरण में वे महाराष्ट्र के अन्य इलाकों के सरकारी स्कूलों का दौरा करेंगे ताकि यह देख सकें कि छात्रों के लिए सुविधाएं उपलब्ध हैं या नहीं। बंगाल की घटना पर दीपके ने नाराजगी जताई। शुभेंदु ने कहा FIR में भाजपा कार्यकर्ता का नाम नहीं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को कहा कि घटना को लेकर दर्ज FIR में यह नहीं कहा गया है कि हमलावर बीजेपी कार्यकर्ता थे। उन्होंने आगे कहा, “पांच में से तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका हैं। जांच जारी है। बाकी दो को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनके घर के बाहर होमगार्ड तैनात किए गए हैं। सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। मुझे जानकारी मिली है कि पांच और लोगों को हिरासत में लिया गया है।” ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… दीपके बोले-वोटर सरकार चुनता था, अब सरकार वोटर चुनती है:CJP को सियासी पार्टी नहीं बनाएंगे, पार्टी बनी तो आसानी से तोड़ दी जाएगी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके कुछ महीनों से अपने आंदोलनों को लेकर चर्चा में हैं। जंतर-मंतर पर आंदोलन के बाद इन दिनों दीपके सीजेपी के भविष्य, कोर कमेटी और आगे के आंदोलनों की रूपरेखा बनाने में जुटे हैं। पूरी खबर पढ़ें… . खबरें और भी हैं... ओडिशा के रेजीडेंशियल स्कूल में पानी भरा, 400 बच्चे फंसे: MP-UP को जोड़ने वाला चित्रकूट का पुल डूबा; चमोली में लैंडस्लाइड, बद्रीनाथ हाईवे बंद 1:14 कॉपी लिंक शेयर रिजिजू बोले-PM ने विपक्षी नेताओं को दिमागी नक्सल नहीं कहा: इस लिस्ट में माओवादी समर्थक, संविधान न मानने वाले; चिदंबरम बोले- मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व 1:05 कॉपी लिंक शेयर सुखबीर बादल गुरुग्राम मेदांता से डिस्चार्ज: पहली बार बाजू पर टांकों की फोटो सामने आई; सांसद पत्नी ने शाह से NIA जांच की मांग की 0:25 कॉपी लिंक शेयर भास्कर अपडेट्स: CAG रिपोर्ट के बाद रेल मंत्री ने कहा- स्टेशनों पर सुरक्षित पानी उपलब्ध कराया जाए कॉपी लिंक शेयर Source: Dainik Bhaskar
https://jgnews.live/article/bngal-men-cjp-karykrta-ke-pita-kee-pitaee-se-maut-deepke