बंगाल में बीरभूम के होटल में आग, 7 की मौत:9 घायल; AC में शॉर्ट सर्किट से हादसा, सावन सोमवार पर तारापीठ मंदिर आए थे


                 बंगाल में बीरभूम के होटल में आग, 7 की मौत:9 घायल; AC में शॉर्ट सर्किट से हादसा, सावन सोमवार पर तारापीठ मंदिर आए थे

AI Sync — अपराध

Hindi News National Birbhum Hotel Fire Accident | Tarapith Devotees Death News बीरभूम 1 घंटे पहले लेखक: एजेंसी इनपुट्स के साथ पूनम मसीह कॉपी लिंक बंगाल के तारापीठ में सोमवार सुबह...

Hindi News National Birbhum Hotel Fire Accident | Tarapith Devotees Death News बीरभूम 1 घंटे पहले लेखक: एजेंसी इनपुट्स के साथ पूनम मसीह कॉपी लिंक बंगाल के तारापीठ में सोमवार सुबह जब लोग सो रहे थे तो होटल की पहली मंजिल पर आग लग गई। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार सुबह एक होटल में आग लग गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और नौ लोग गंभीर रूप से घायल हैं। आग लगने का कारण एसी में शॉर्ट सर्किट होना है। जानकारी के मुताबिक, सावन सोमवार के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु तारापीठ मंदिर पहुंचे थे। कई लोग बिदिशिनी होटल में ठहरे थे। सुबह करीब 4:30 बजे जब लोग सो रहे थे तो होटल की पहली मंजिल पर आग लग गई। होटल का पिछला दरवाजा बंद होने से लोग तुरंत बाहर नहीं निकल सके। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। हादसे में घायल लोगों को रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हादसे से जुड़ी 5 तस्वीरें… आग लगने के बाद होटल की बिल्डिंग से धुआं उठता दिखा। हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम होटल पहुंची। हादसे में मृत लोगों के शवों को अस्पताल में रखा गया। हादसे में गंभीर रूप से जले लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। तारापीठ की इसी होटल में आग लगी। होटल में फंसे घायलों का रेस्क्यू किया गया। एक महिला और 2 बच्चे लापता एक अन्य महिला ने बताया कि वो साउथ 24 परगना से रविवार दोपहर पूजा करने आई थी। उनके साथ उनकी मां और बच्चे थे। उनकी मां रूम नंबर एक में थी। अब उनकी मां और दो बच्चे नहीं मिल रहे हैं। हादसे में बची कोलकाता की महिला ने बताया- अचानक पूरी होटल में धुआं भर गया। हम सांस नहीं ले पा रहे थे और बचने का रास्ता ढूंढना मुश्किल था। AC की वायरिंग में खराबी से आग का खतरा AC में शॉर्ट सर्किट होने पर करंट अचानक बढ़ सकता है। इससे AC की वायरिंग का इंसुलेशन गर्म होकर जल सकता है और तार आपस में संपर्क में आ सकते हैं। इस दौरान चिंगारी निकलने से आग लगने का खतरा रहता है। तारापीठ मंदिर में देवी तारा की पूजा होती है तारापीठ मंदिर पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित मां तारा का प्रसिद्ध मंदिर है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। प्रतिमा में मां तारा की गोद में भगवान शिव को दिखाया गया है। दिन में सोने का मुखौटा लगाया जाता है, जिसे रात में हटा दिया जाता है। मंदिर के पास तारापीठ महाश्मशान है, जहां तांत्रिक साधना की परंपरा रही है। तारापीठ का संबंध प्रसिद्ध तांत्रिक साधक और मां तारा के भक्त बामाखेपा से भी है। उनकी समाधि और स्मृति मंदिर भी यहां स्थित है। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… पांच बार के विधायक ने TMC ऑफिस में फांसी लगाई, विधानसभा डिप्टी स्पीकर भी रहे पश्चिम बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर और पांच बार विधायक रहे आशीष बनर्जी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बीरभूम जिले के टीएमसी ऑफिस में उनका शव फांसी के फंदे से लटका मिला। पूरी खबर पढ़ें… . खबरें और भी हैं... LIVE यूपी के प्रयागराज में बाढ़, घरों में 3 फीट पानी: कारें-बाइकें डूबीं, गलियों में नावें; ओडिशा के स्कूल में 312 छात्र दो दिन से फंसे 1:10 कॉपी लिंक शेयर चंडीगढ़- मां ने बेटे को बचाने के लिए किडनी दी: मोहाली में ₹7 लाख का ट्रांसप्लांट फेल, अब मां-बेटे दोनों बीमार; 1 बीघा जमीन भी बिकी 0:48 कॉपी लिंक शेयर कर्नाटक- भाजपा ने सोनिया गांधी के खिलाफ पुलिस शिकायत की: 15 अगस्त पर कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम रोकने का आरोप; देशभर में विरोध प्रदर्शन 1:03 कॉपी लिंक शेयर खबर हटके-शराब तस्करी में घोड़ा गिरफ्तार, पुलिस थाने ले गई: जान बचाने के लिए 150 थप्पड़ मारे; कुत्ते ने जीता सबसे बदसूरत होने का कॉम्पिटीशन 1:29 कॉपी लिंक शेयर Source: Dainik Bhaskar

https://jgnews.live/article/bngal-men-beerbhoom-ke-hotl-men-aag-7-kee-maut-9-ghayl-ac