ब्लॉक निष्पादन समिति की बैठक आयोजित

ब्लॉक निष्पादन समिति की बैठक आयोजित

मनोज पारीक — — राजस्थान

रतनगढ़ (मनोज पारीक) मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ब्लॉक निष्पादन समिति की बैठक जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, सज्जन सिंह सैनी ने अध्यक्षता में शुक्रवार को आहूत हुई। बैठक प्रारम्भ से पूर्व रतनगढ़ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार व्यास ने सैनी का स्वागत अभिनन्दन किया।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ब्लॉक निष्पादन समिति की बैठक जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक, सज्जन सिंह सैनी ने अध्यक्षता में शुक्रवार को आहूत हुई। बैठक प्रारम्भ से पूर्व रतनगढ़ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार व्यास ने सैनी का स्वागत अभिनन्दन किया। आहूत बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी सैनी ने जिला रैंकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सभी पीआईओ/यूसीईईओ को बधाई देते हुये कहाँ की सकारात्मक सोच के साथ सरकारी योजनाओं का समयबद्ध एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कर्मयोगी पोर्टल, विज्ञान क्लब गठन, इको क्लब, ओ आर एफ, एफ एल एन एवं बीएसए सहित विभागीय गतिविधियों पर प्रभावी ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। वही मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी  व्यास ने जिला रैंकिंग से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी को निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति करने तथा विद्यालय स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसीबीईओ द्वितीय गिरधारी लाल स्वामी ने विद्यालय कार्य योजना, एसीपी एवं रेड स्कूल कॉर्नर से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की। आर पी महावीर सिंह सहारण ने प्रशस्त ऐप, संबलन चार्ट एवं शिक्षक ऐप पर किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। बैठक में विभागीय योजनाओं की प्रभावी क्रियान्विति, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार तथा जिला रैंकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने के लिए समन्वित प्रयास करने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर एसीबीईओ प्रथम भीष्म महर्षि, द्वितीय गिरधारी लाल स्वामी, श्रवण कुमार साहू, प्रधानाचार्य पंकज कुमार, विनोद कुमार जांगिड़, लूणाराम, नागेंद्र कुमार शर्मा, आनंद कुमार पारीक, मदन लाल कुल्हरी सहित अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।। 

https://jgnews.live/article/bl-k-nishpadn-smiti-kee-baithk-aayojit