भरतपुर: कच्ची दीवार और छज्जा ढहा, मलबे में दबकर महिला की मौत, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री

 भरतपुर: कच्ची दीवार और छज्जा ढहा, मलबे में दबकर महिला की मौत, घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री

AI Sync — खेल

भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र के सेवर कस्बे में सोमवार को कच्ची दीवार और छज्जा गिरने से हुए दर्दनाक हादसे में मलबे की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग...

भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र के सेवर कस्बे में सोमवार को कच्ची दीवार और छज्जा गिरने से हुए दर्दनाक हादसे में मलबे की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसा सेवर कस्बे के सिकलीगर मोहल्ले में हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक निजी कच्ची दीवार के ऊपर बना छज्जा अचानक गिर गया। इसके बाद दीवार का मलबा पास के दूसरे मकान की छत पर जा गिरा, जिसकी चपेट में कई लोग आ गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस, सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। टीमों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए भरतपुर के आरबीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, वहीं पांच घायलों का इलाज जारी है। प्रशासन के अनुसार फिलहाल सभी घायल स्थिर हैं और चिकित्सकों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। ये भी पढ़ें: राजस्थान निकाय चुनाव: 77 उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, 37 महिलाएं शामिल; अब 232 सीटों पर होगा मुकाबला घायलों से मिलने आरबीएम अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री घटना की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आरबीएम अस्पताल पहुंचे और भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों और अधिकारियों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए और जरूरत के अनुसार उन्हें हरसंभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दीवार निजी परिसर की थी और अचानक गिर गई। राहगीरों से मिली शुरुआती जानकारी में दीवार के हिलने की बात सामने आई है। यह भी संभावना जताई जा रही है कि किसी जानवर या बंदर के कारण दीवार हिली हो, हालांकि हादसे के वास्तविक कारण की अभी पुष्टि नहीं हुई है। कलेक्टर ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दीवार दूसरे मकान की छत पर गिरी। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर घटना से जुड़ी जानकारी का दोबारा सत्यापन कर रही है। हादसे के बाद एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और सभी लोगों को मलबे से बाहर निकाला। इसके बावजूद किसी अन्य व्यक्ति के मलबे में दबे होने की आशंका को पूरी तरह खत्म करने के लिए घटनास्थल की दोबारा जांच की गई। प्रशासन के अनुसार एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें पूरे घटनास्थल को रीचेक कर रही हैं। अंतिम पुष्टि के बाद ही राहत-बचाव अभियान पूरी तरह समाप्त किया जाएगा। फिलहाल आरबीएम अस्पताल में भर्ती घायलों की स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। अधिकारियों ने चिकित्सकों को घायलों की लगातार निगरानी करने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। Source: Amar Ujala Raj

https://jgnews.live/article/bhrtpur-kchchee-deevar-aur-chhjja-dhha-mlbe-men-dbkr-mhila