भरत कैकई संवाद, केवट द्वारा नैया पार एवं राम भरत मिलाप के दृश्य

भरत कैकई संवाद, केवट द्वारा नैया पार एवं राम भरत मिलाप के दृश्य

मनोज पारीक — — राजस्थान

स्थानीय पण्डितपुर स्थित पोद्दार बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित नवज्योति पण्डितपुर रामलीला कमेठी द्वारा तीसरे दिन की लीला में भरत कैकई संवाद...

स्थानीय पण्डितपुर स्थित पोद्दार बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित नवज्योति पण्डितपुर रामलीला कमेठी द्वारा तीसरे दिन की लीला में भरत कैकई संवाद, केवट द्वारा नैया पार एवं राम भरत मिलाप के दृश्य दिखाए गए। संयोजक अरविन्द इंदौरिया ने बताया कि लीला में राम का अभिनय भारत रक्षक, लक्ष्मण राजेश रक्षक, सीता गौरव शर्मा, भरत दिनेश तिवाड़ी, शत्रुघन रौनक रक्षक , केवट रामौतार रक्षक, मल्लाह ओमप्रकाश पारीक, निषाद प्रदीप रक्षक, भील महेश रक्षक, वशिष्ठ रमेश सारस्वत, कौशल्या योगेश रक्षक , कैकई अरुण मंगलहारा , सुमित्रा दिवेश सोनी , मंथरा ललित कुमार धरड़ , अयोध्या वासी रोहित भार्गव ने किया। लीला के दौरान भरत कैकई संवाद एवं केवट द्वारा नैया पार के दृश्यों ने जहाँ संवाद के दौरान खूब तालियां बटोरी वहीं राम भरत मिलाप के दृश्य ने श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। लीला के दौरान लीला के साथ साथ समय समय हास्य कला एवं नृत्य कला भी प्रदर्शन किया गया।‌ लीला का संचालन कमेटी संयोजक अरविन्द इंदौरिया ने किया।

https://jgnews.live/article/bhrt-kaikee-snvad-kevt-dvara-naiya-par-evn-ram-bhrt-milap