भगवाड़ी खुर्द स्कूल में पौधारोपण अभियान: कलेक्टर ने पेड़ों का महत्व बताया, मतदान के प्रति जागरूक रहने की अप... - Dainik Bhaskar
AI Sync — — खेल
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल भगवाड़ी खुर्द में शुक्रवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूल परिसर में कुल 251 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में...
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल भगवाड़ी खुर्द में शुक्रवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूल परिसर में कुल 251 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में कलेक्टर अपर्णा गुप्ता, धोकलनाथ मंदिर छापुर के महंत योगेंद्रनाथ महाराज शाम . अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया कलेक्टर अपर्णा गुप्ता ने पौधरोपण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि गांव के लोगों द्वारा बड़ी संख्या में पौधे लगाना एक सराहनीय पहल है। उन्होंने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किए जा रहे इस प्रयास को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। कलेक्टर ने बच्चों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। कलेक्टर ने पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ये मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। पौधे ऑक्सीजन, फल, फूल और छाया प्रदान करते हैं, साथ ही पर्यावरण और जलवायु संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा कि आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहना होगा और गांव व देश के विकास में अपनी भूमिका निभानी होगी। मतदान के प्रति जागरूक रहने की अपील की कार्यक्रम के दौरान, कलेक्टर ने आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनावों का भी जिक्र किया। उन्होंने ग्रामीणों और विद्यार्थियों से मतदान के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक मतदाता को चुनाव के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए और किसी भी लोभ, मोह या दबाव से मुक्त होकर योग्य एवं कर्मठ प्रत्याशी का चयन करना चाहिए। इस अवसर पर सतपाल, सुधीर, सीबीआई, शकुंतला मीणा, मास्टर इंद्रजीत, वीरेंद्र, बबलू, अनिल सेन, प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव सहित कई ग्रामीण, विद्यार्थी और स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। Source: Google Rajasthan
https://jgnews.live/article/bhgvad-ee-khurd-skool-men-paudharopn-abhiyan-klektr-ne-ped