भास्कर अपडेट्स:हैदराबाद में पूर्व मंत्री और BRS विधायक हरीश राव हाउस अरेस्ट
AI Sync — — अपराध
Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 1 घंटे पहले कॉपी लिंक हैदराबाद में पूर्व मंत्री और BRS विधायक दल के डिप्टी फ्लोर...
Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 1 घंटे पहले कॉपी लिंक हैदराबाद में पूर्व मंत्री और BRS विधायक दल के डिप्टी फ्लोर लीडर हरीश राव को उनके कोकापेट स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट किया गया है। हरीश राव को किस वजह से हाउस अरेस्ट किया गया, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मुंबई क्राइम ब्रांच ने ₹10 करोड़ की चरस जब्त की, सप्लायर गिरफ्तार मुंबई क्राइम ब्रांच की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने बांद्रा टर्मिनस के पास करीब 10 करोड़ रुपए की चरस बरामदगी के मामले में मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। 17 अगस्त को वर्ली यूनिट ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 किलो चरस बरामद की थी। इसके बाद निर्मलनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपी ने चरस सप्लाई करने वाले व्यक्ति की जानकारी दी। इसके आधार पर क्राइम ब्रांच ने 23 अगस्त को स्थानीय पुलिस की मदद से बिहार के पूर्वी चंपारण से सप्लायर को गिरफ्तार किया। आंध्र प्रदेश के पलनाडु में बस ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारी, 7 की मौत, 8 घायल आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में गुरुवार को एक बस ने ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 अन्य घायल हुए हैं। घायलों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। हादसा चिलकलूरिपेट मंडल के अड्डा रोड के पास हुआ। बस विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही थी, तभी उसने 15 यात्रियों को लेकर जा रहे ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। चिलकलूरिपेट के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो ने गुंटूर के सरकारी जनरल अस्पताल और एक ने चिलकलूरिपेट के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। असम के बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल के डिप्टी स्पीकर की मौत, घर में फंदे से लटके मिले बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल के डिप्टी स्पीकर बिजित ग्वरा नरजारी बुधवार को असम के तमुलपुर स्थित अपने आवास पर मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, नरजारी अपने घर में फंदे से लटके हुए पाए गए। उनकी मौत की परिस्थितियों की जांच की जा रही है। घटना के पीछे की सही वजह अभी पता नहीं चल सकी है। नरजारी बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल के 26 नंबर दरांगाजुली परिषद निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे और BTC के डिप्टी स्पीकर के पद पर कार्यरत थे। असम राइफल्स ने ₹168 करोड़ की ड्रग्स जब्त की, एक गिरफ्तार असम राइफल्स ने राजस्व खुफिया निदेशालय, सिलचर के साथ मिलकर असम के कछार जिले में संयुक्त अभियान चलाकर करीब 168 करोड़ रुपए की ड्रग्स जब्त की है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह अभियान मंगलवार और बुधवार की रात कछार जिले के लखीपुर के जुज्हांग पहाड़ इलाके में चलाया गया। इस दौरान 5,60,000 याबा टैबलेट बरामद की गईं, जिनका वजन करीब 60 किलोग्राम है। अभियान के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। साथ ही, ड्रग्स की तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे एक ट्रक को भी जब्त किया गया है। असम राइफल्स के मुताबिक, यह खेप मणिपुर से लाई गई होने की आशंका है और इसे NH-37 के रास्ते असम ले जाया जा रहा था। पुणे में 200 से ज्यादा गणेश मंडलों ने डीजे-फ्री गणेशोत्सव का समर्थन किया महाराष्ट्र के पुणे में 200 से ज्यादा गणेश मंडलों ने इस साल बिना DJ के गणेशोत्सव मनाने का फैसला किया है। आयोजक पारंपरिक तरीके से उत्सव मनाएंगे और तेज आवाज वाले म्यूजिक सिस्टम से बचेंगे। पुणे पुलिस ने भी साफ किया है कि तय सीमा से ज्यादा तेज आवाज में DJ बजाने की अनुमति नहीं होगी। नियम तोड़ने पर म्यूजिक सिस्टम जब्त किया जाएगा। गणेश मंडल पारंपरिक ढोल-ताशा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देंगे। दिल्ली के तिलक नगर में 21 साल की युवती की चाकू मारकर हत्या दिल्ली के पश्चिमी इलाके तिलक नगर में 21 साल की युवती की घर के अंदर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी और युवती एक-दूसरे को पहले से जानते थे। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और इलाके के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घटना की पूरी जानकारी सामने आएगी। . खबरें और भी हैं... भास्कर एक्सक्लूसिव लॉरेंस के भाई बोले- सलमान ने माफी को इश्यू बनाया: हाई सिक्योरिटी जेल से नेटवर्क कैसे चल सकता है, अमेरिका का केस हिंदुस्तान के खिलाफ साजिश 3:47 कॉपी लिंक शेयर बूझे की नाही नेपाल में तबाही, पानी बिहार क्यों पहुंचेगा: 36 फाटक खोले, त्रिशूली-भोटेकोशी का पानी किन जिलों तक पहुंचेगा, समझिए पूरा कनेक्शन 2:56 कॉपी लिंक शेयर यूपी में हरियाणवी सिंगर की 5 गोलियां मारकर हत्या: जिम से निकलते वक्त सिर-पेट पर मारी गोली; मां गोद में लाश लेकर सड़क पर बैठी 1:33 कॉपी लिंक शेयर बिहार में 21 मजदूरों से भरी नाव पलटी: यूपी में डैम ओवरफ्लो, पुल डूबा: MP के 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट 1:05 कॉपी लिंक शेयर Source: Dainik Bhaskar
https://jgnews.live/article/bhaskr-apdets-haidrabad-men-poorv-mntree-aur-brs-vidhayk