भास्कर अपडेट्स:एअर इंडिया के दो और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फुकेट-दिल्ली फ्लाइट घटना के बाद हर रोज जांच का आदेश


                 भास्कर अपडेट्स:एअर इंडिया के दो और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फुकेट-दिल्ली फ्लाइट घटना के बाद हर रोज जांच का आदेश

AI Sync — खेल

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar भास्कर अपडेट्स: एअर इंडिया के दो और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फुकेट-दिल्ली फ्लाइट...

Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar भास्कर अपडेट्स: एअर इंडिया के दो और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, फुकेट-दिल्ली फ्लाइट घटना के बाद हर रोज जांच का आदेश 3 मिनट पहले कॉपी लिंक एअर इंडिया के दो और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल हो गए हैं। NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों पायलटों को फिलहाल ड्यूटी से हटा दिया गया है, जबकि फाइनल टेस्ट के नतीजे आने बाकी हैं। यह जांच फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में हुई घटना के बाद कराई जा रही है। घटना के बाद एयरलाइन ने अपने सभी पायलटों का ड्रग टेस्ट कराने का आदेश दिया था। 4 अगस्त को फुकेट-दिल्ली फ्लाइट उड़ान के दौरान अचानक 300 फीट नीचे आ गई थी। इससे कई यात्रियों और क्रू सदस्यों को चोटें आई थीं। प्लेन में 137 पैसेंजर और 8 क्रू मेंबर सवार थे। दिल्ली में लैंडिंग के बाद पायलट का ड्रग देस्ट किया गया तो रिजल्ट पॉजिटिव आया था। घटना के बाद एअर इंडिया ने हर रोज पायलटों की ड्रग टेस्टिंग का आदेश दिया था। अब तक 300 से ज्यादा पायलटों का टेस्ट हो चुका है। आज की बाकी बड़ी खबरें… शहजाद पूनावाला ने BJP को फिर इस्तीफा भेजा, पहली बार पार्टी ने स्वीकार नहीं किया था भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद और सक्रिय प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का फैसला लिया है। उन्होंने BJP अध्यक्ष नितिन नबीन को पत्र भेजकर इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध किया है। यह उनका दूसरा इस्तीफा पत्र है। इससे पहले 30 जुलाई को भी उन्होंने आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों का हवाला देते हुए पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से अलग होने की पेशकश की थी, लेकिन पार्टी ने इसे स्वीकार नहीं किया और उन्हें फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा था। पूनावाला ने अब कहा कि काफी सोच-विचार के बाद उन्होंने अंतिम फैसला लिया है। उन्होंने पीएम मोदी, नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, बीएल संतोष, जेपी नड्डा और नितिन गडकरी समेत अन्य नेताओं का आभार जताया। पूनावाला ने लेटर में कहा कि आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण वह निजी क्षेत्र में जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जहां संभव होगा, वह प्रधानमंत्री मोदी और BJP की सोच के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने X पर लिखा- मैं पार्टी की व्यवस्था छोड़ रहा हूं, विचार और व्यक्ति नहीं। मुंबई के कांदिवली में कॉमर्शियल बिल्डिंग में आग, 11 लोग रेस्क्यू, कोई हताहत नहीं मुंबई के कांदिवली इलाके में सोमवार तड़के एक चार मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में आग लग गई। हादसे की सूचना सुबह करीब 4:14 बजे कांदिवली स्टेशन रोड स्थित अभिराई होटल में मिली। आग की वजह से पूरी बिल्डिंग धुएं से भर गई थी। फायर ब्रिगेड ने सीढ़ियों के जरिए दूसरी मंजिल पर बने लॉजिंग हाउस से 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में किसी की मौत या घायल होने की सूचना नहीं है। आग इलेक्ट्रिकल वायरिंग और इंस्टॉलेशन, लकड़ी के फर्नीचर, तिरपाल, बांस और सजावटी शीट्स तक सीमित रही। आग बुझाने के लिए चार फायर इंजन और अन्य दमकल वाहन मौके पर भेजे गए। फायर ब्रिगेड ने करीब 6:07 बजे आग पर काबू पा लिया। आग लगने की वजह की जांच की जा रही है। टीएमसी के ₹160 करोड़ फंड से केयरवेल एविएशन ने खरीदा जेट और हेलीकॉप्टर, ईडी की जांच में खुलासा ED की जांच के मुताबिक, ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पार्टी फंड से करीब ₹160 करोड़ केयरवेल एविएशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दिए। आरोप है कि इस रकम से कंपनी ने एक एम्ब्रेयर जेट और अगस्ता VIP हेलिकॉप्टर खरीदा था। बाद में इन्हें TMC को करीब ₹187 करोड़ में किराए पर दिया गया। जांच के मुताबिक, TMC ने कंपनी को ₹88.5 करोड़ की ब्याज-मुक्त सिक्योरिटी डिपॉजिट दी थी। उस समय कंपनी के पास जेट और हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए पर्याप्त रकम नहीं थी। ED का आरोप है कि डिपॉजिट मिलते ही केयरवेल एविएशन ने यह रकम गुजरात के गिफ्ट सिटी में रजिस्टर्ड अपनी ऑफशोर कंपनी केयरवेल फ्लाईजेट IFSC प्राइवेट लिमिटेड को ट्रांसफर कर दी। इसी रकम से जेट और हेलिकॉप्टर खरीदने की बात सामने आई है। इसके अलावा, केमैन आइलैंड से जुड़े ₹16 करोड़ से ज्यादा के एक और फंड ट्रांसफर की भी जांच चल रही है। TMC को जेट के इस्तेमाल के लिए 72 महीने और हेलिकॉप्टर के लिए 56 महीने की अवधि में GST को छोड़कर ₹186.9 करोड़ का भुगतान करना था। विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर उड़ानें बंद, नए एयरपोर्ट से शुरू हुईं सेवाएं आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम एयरपोर्ट से रविवार आधी रात के बाद उड़ान संचालन बंद कर दिया गया। सोमवार से सभी फ्लाइट सेवाएं अल्लूरी सीताराम राजू इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुरू हो गईं। एयरपोर्ट शिफ्ट होने के बाद पुराने एयरपोर्ट के कर्मचारियों में नौकरी और वेतन को लेकर चिंता है। 15 साल से एयरपोर्ट पर काम कर रहे हाउसकीपिंग कर्मचारी गंडिति रामू ने कहा कि उन्हें अपने भविष्य की चिंता है। कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें अभी तक नौकरी या वेतन को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है। एक अन्य कर्मचारी सुनीता ने कहा कि कई कर्मचारियों के परिवार हैं और नई नौकरी मिलना मुश्किल हो रहा है। . खबरें और भी हैं... महबूबा मुफ्ती बोली- मैं भी दिमागी नक्सल: आर्टिकल 370 को सपोर्ट करती हूं; रिजिजू ने कहा था- दिमागी नक्सली वही जो संविधान को नहीं मानते 0:49 कॉपी लिंक शेयर बंदूक तलाशने पहुंची पुलिस, ड्राइवर के घर 3 करोड़ मिले: सागर में नोट गिनने मशीन मंगानी पड़ी; परिजन बोले- PWD इंजीनियर की रकम 0:39 कॉपी लिंक शेयर पंजाब-चंडीगढ़ दिनभर,10 बड़ी खबरें: DIG को अंतिम विदाई; सुखबीर बादल का टांके लगा फोटो; स्पा सेंटर में ₹1500 में एक्स्ट्रा सर्विस; 15 अगस्त पर अश्लील डांस कराया 1:39 कॉपी लिंक शेयर बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क भर्ती के टाइपिंग टेस्ट में कम्प्यूटर खराब: 10 मिनट में परीक्षार्थी लॉगआउट; उम्मीदवारों का प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने री-टेस्ट की मांग की 0:52 कॉपी लिंक शेयर Source: Dainik Bhaskar

https://jgnews.live/article/bhaskr-apdets-ear-indiya-ke-do-aur-paylt-drg-test-men-phel