भारतीय महिला टीम ने वर्ल्ड कप में ड्रॉ के साथ की शुरुआत, चीन जैसे मजबूत टीम को रोके रखा - Navbharat Times
AI Sync — — खेल
भारतीय महिला टीम ने वर्ल्ड कप में ड्रॉ के साथ की शुरुआत, चीन जैसे मजबूत टीम को रोके रखा Curated by: ऋषिकेश कुमार सिंह | नवभारतटाइम्स.कॉम • 16 Aug 2026, 10:55 pm IST हॉकी वर्ल्ड कप...
भारतीय महिला टीम ने वर्ल्ड कप में ड्रॉ के साथ की शुरुआत, चीन जैसे मजबूत टीम को रोके रखा Curated by: ऋषिकेश कुमार सिंह | नवभारतटाइम्स.कॉम • 16 Aug 2026, 10:55 pm IST हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला टीम का चीन से हुआ मुकाबला नीदरलैंड्स: एम्स्टेलवीन स्थित वैगनर स्टेडियम में खेले गए महिला हॉकी वर्ल्ड कप के अपने शुरुआती मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट चीन के खिलाफ 2-2 से रोमांचक ड्रॉ खेला। मैच में पसंदीदा मानी जा रही चीनी टीम के खिलाफ भारत ने शुरुआत से ही आक्रामक और आत्मविश्वास से भरा खेल दिखाया। मैच के 8वें मिनट में ही नेहा के बेहतरीन पास पर नवनीत कौर ने शानदार फिनिश करते हुए गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाया और भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। हालांकि, चीन ने जल्द ही पलटवार किया और शिल्पी डबास के फाउल के बाद मिले पेनल्टी स्ट्रोक को झांग यिंग ने गोल में तब्दील कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। दीपिका का पेनल्टी कॉर्नर पर गोल और मा निंग की बराबरी दूसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम का दबदबा कायम रहा और 25वें मिनट में भारत को मिले पेनल्टी कॉर्नर पर दीपिका के शॉट ने चीनी खिलाड़ी से डिफ्लेक्ट होकर गोलपोस्ट का रास्ता नापा, जिससे भारत एक बार फिर 2-1 से आगे हो गया। हाफ टाइम के बाद चीनी कोच एलिसन अन्नान की रणनीतियों के दम पर चीन ने आक्रामक वापसी की। 39वें मिनट में चीन को मिले पेनल्टी कॉर्नर पर मा निंग ने एक जबरदस्त ड्रैगफ्लिक के जरिए गोल दागकर मैच को 2-2 की बराबरी पर ला खड़ा किया। लालरेमसियामी के मौके छूटे, भारतीय डिफेंस का कमाल दूसरे हाफ में चीनी टीम के बढ़ते दबाव के बावजूद भारतीय रक्षापंक्ति ने बेहद अनुशासन और मजबूती का परिचय दिया। मैच के दौरान भारत को लालरेमसियामी के जरिए दो बेहतरीन मौके भी मिले, लेकिन वह इन्हें गोल में तब्दील करने से चूक गईं। अंतिम क्वार्टर में चीनी फॉरवर्ड्स ने बढ़त बनाने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन भारतीय डिफेंडर्स ने कोई और गलती न करते हुए चीन के हमलों को नाकाम कर दिया और टीम के लिए 1 महत्वपूर्ण अंक सुरक्षित कर लिया। पूल-डी का गणित और साउथ अफ्रीका से अगला मुकाबला इस ड्रॉ के बाद पूल-डी की अंक तालिका में इंग्लैंड की टीम शीर्ष पर काबिज है, जिसने रविवार को खेले गए अपने मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 4-0 से करारी शिकस्त दी थी। नियमानुसार प्रत्येक ग्रुप से केवल टॉप दो टीमें ही टूर्नामेंट के दूसरे दौर के लिए क्वालीफाई करेंगी, इसलिए भारत के लिए आने वाले मुकाबले बेहद अहम हैं। भारतीय टीम का अगला मुकाबला मंगलवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा, जहाँ टीम पूरे 3 अंक हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। लेखक के बारे में ऋषिकेश कुमार सिंह ऋषिकेश कुमार सिंह (डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर) ऋषिकेश कुमार सिंह वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) डिजिटल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने साल 2022 में 'इंडिया टीवी' से अपने करियर की शुरुआत की और बहुत कम समय में अपनी सटीक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन से पहचान बनाई। वे अप्रैल 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। पत्रकारिता में ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर उन्हें काम करने का 3.5 साल का अनुभव है। विशेषज्ञता: ऋषिकेश कुमार सिंह खास तौर पर खेल की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें, एक्सप्लेनर और रिसर्च आधारित खबरें करते हैं। इसके अलावा वह क्रिकेट, WWE, हॉकी और टेनिस जैसे खेलों की गहरी समझ रखते हैं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वह वीडियो एंकरिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और वीडियो एडिटिंग में निपुण। शिक्षा: मूल रूप से झारखंड के बोकारो के रहने वाले ऋषिकेश कुमार सिंह ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से बैचेलर इन मीडिया में स्नातक किया। उन्होंने साल 2022 में अपनी स्नातक डिग्री पूरी की थी। ... और पढ़ें Sportsकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर Source: Google World
https://jgnews.live/article/bharteey-mhila-teem-ne-vrld-kp-men-dr-ke-sath-kee-shuruaat