भामाशाह जोधराज बैद के आर्थिक सहयोग से नोसरिया के विद्यालय मे लगेगा इंटरऐट्टिव बोर्ड

भामाशाह जोधराज बैद के आर्थिक सहयोग से  नोसरिया के विद्यालय मे लगेगा इंटरऐट्टिव बोर्ड

मनोज पारीक — — राजस्थान

तहसील के राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय, नोसरिया के ग्रामीण अंचल के बच्चों को शहरी तर्ज पर बेहतर शैक्षिक वातावरण......

तहसील के राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय, नोसरिया के ग्रामीण अंचल के बच्चों को शहरी तर्ज पर बेहतर शैक्षिक वातावरण और तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए भामाशाह जोधराज बैद ने विद्यालय को इंटरएक्टिव बोर्ड (स्मार्ट बोर्ड) और पर्याप्त फर्नीचर उपलब्ध करवाने की अपनी स्वीकृति प्रदान की है। गांव के बच्चों के लिए सौगात मिलने पर विद्यालय परिवार और ग्रामवासियों ने भामाशाह जोधराज बैद से मिलकर आभार व्यक्त किया। प्रेरक अध्यापक पंकज पीपलवा ने बताया कि इससे पूर्व भी स्व इंद्रा देवी बैद की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्रों भामाशाह बुधमल बैद एवं भामाशाह जोधराज बैद द्वारा 17.40 लाख रुपए की लागत से दो कक्षा-कक्ष मय बरामदा व शौचालय ब्लॉक का निर्माण भी करवाया था। इस अवसर पर बैद ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। ग्रामीण अंचल के नौनिहालों को आधुनिक तकनीक और उच्च कोटि का शैक्षिक वातावरण मिलना चाहिए, ताकि हमारे गांव के बच्चे भी भविष्य में हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। इस अवसर पर पूर्णसिंह राजपुरोहित, प्रभुदयाल राजपुरोहित, भंवरलाल सारस्वत, निरानाराम नाई, मदनलाल सारस्वत, प्रताप बोथरा, रामसिंह राजपुरोहित, मांगीलाल राजपुरोहित, संस्था प्रधान गोपाल कृष्ण पारीक, अरविन्द शर्मा उपस्थित थे।

https://jgnews.live/article/bhamashah-jodhraj-baid-ke-aarthik-shyog-se-nosriya-ke