भामाशाह बैद परिवार का ग्रामीणो ने किया अभिनंदन
मनोज पारीक — — राजस्थान
निकटवर्ती ग्राम हुडेरा की राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में साढ़े पंद्रह लाख की लागत से दो कक्षा - कक्ष एवं शौचालय...
निकटवर्ती ग्राम हुडेरा की राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में साढ़े पंद्रह लाख की लागत से दो कक्षा - कक्ष एवं शौचालय ब्लॉक का निर्माण करवाने वाले रतनगढ़ के मूल निवासी व प्रवासी उद्योगपति भामाशाह बैद परिवार का ग्रामवासियों द्वारा अभिनंदन समारोहपूर्वक किया गया। हुडेरा विद्यालय में हुए नव निर्माण का अवलोकन करने के लिए पधारे भामाशाह बुधमल जोधराज बैद बंधुओं ने विद्यालय के नामांकन , परीक्षा परिणाम आदि की जानकारी प्राप्त कर विद्यालय विकास हेतु ग्रामवासियों के जुड़ाव की प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक रामचंद्र सैनी ने शाब्दिक स्वागत किया। आहूत समारोह मे मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए बुधमल बैद ने कहा कि शैक्षणिक उन्नयन में सहभागिता कर हम स्वयं को सौभाग्यशाली अनुभव करते हैं, हमारा प्रयास है कि इसकी निरंतरता बनी रहे । कार्यक्रम को भामाशाह जोधराज बैद , सुरेश बैद, शिक्षाविद कुलदीप व्यास, पी ई ई ओ विमला जाट ,सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक दौलतराम दायमा आदि ने संबोधित किया । इस अवसर पर मालू सिंह , भंवरनाथ , दीनदयाल शर्मा , मेघनाथ , कुशाल सैनी , प्रताप लिम्बा , रामकुमार मेघवाल , ओंकार जांगिड़ , चम्पा लाल , गायत्री शर्मा , निर्मला , मंजू सारण , अलका , अजय ओला , रामनारायण प्रजापत आदि उपस्थित थे।
https://jgnews.live/article/bhamashah-baid-privar-ka-grameeno-ne-kiya-abhinndn