भाजपाईयों ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की मन की बात
मनोज पारीक — — राजस्थान
पूर्व शहर मंडल अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया के नेतृत्व में पोद्दार गेस्ट हाउस में सैकड़ों भाजपाइयों ने पीएम मोदी की 'मन की बात' का 135वां संस्करण सुना।
स्थानीय पोद्दार गेस्ट हाउस के सभा भवन में शहर के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 135 वें संस्करण को बड़े पर्दे पर देखा एवं सुना। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष अरविन्द इंदौरिया के नेतृत्व में मन की बात के 135 वे संस्करण के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 140 करोड़ देश वासियों को संबोधित करते हुए रखी गई हर एक बात को ध्यान से सुनते हुए मनन किया। इस मौके पर कुसुमदेसर के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि भाजपा युवा नेता पवन सिंह राठौड़ ने सम्बोधित करते हुए कहा की हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे पहले प्रधानमंत्री है जो हर माह देश की जनता को मन की बात के माध्यम से संदेश देते है। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व ओबीसी अध्यक्ष मोहनलाल बबेरवाल , बजरंगलाल सैनी , प्रकाशचंद्र पारीक , शंकरलाल कम्मा, परमेश्वरलाल प्रजापत , हनुमान प्रसाद बारवाल , मनीराम पंवार , पूर्णमल गोदारा , राजकुमार सारस्वत , ईश्वर बबेरवाल, दलू सिंह, सीताराम गुर्जर , बंशीधर स्वामी, रामगोपाल पारीक, झाबरमल महर्षि , गोपाल प्रसाद हारित , दीनदयाल आत्रेय , देवीदत्त महर्षि , संतोष महर्षि , सीताराम महर्षि, गिरधारीलाल माली , श्रीकृष्ण चौमाल, प्रहलाद सैनी , विष्णु स्वामी , भंवर अली बिसायति, पुष्कर स्वामी , राकेश सोनी , संजय धरड़, दौलत खटीक , श्रीराम खटीक, मोहनलाल आत्रेय , लीलाधर पारीक ,संतोष पारीक ,शंकरलाल सारस्वत , नेमीचंद हारित, महेश भार्गव , कमल पुजारी , कुंदनमल स्वामी, देवकी सारस्वत, राधेश्याम महर्षि, रामोतार पारीक, राजकुमार महर्षि , रामलाल पुरोहित , माधव गौतम , ओमप्रकाश, पवन मिस्त्री सहित सैकड़ों कार्यकता उपस्थित थे।
https://jgnews.live/article/bhajpaeeyon-ne-sunee-prdhanmntree-modee-kee-mn-kee-bat