भाजपा नेता इंदौरिया ने रतनगढ़ शहर की बदहाल स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुचारु करने की रखी मांग (स्ट्रीट लाइट ठेकेदार व पालिका के मध्य लगाये गठ जोड़ के आरोप)

भाजपा नेता इंदौरिया ने रतनगढ़ शहर की बदहाल स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुचारु करने की रखी मांग   (स्ट्रीट लाइट ठेकेदार व पालिका के मध्य लगाये गठ जोड़ के आरोप)

मनोज पारीक — राजस्थान

स्ट्रीट लाइट ठेकेदार व पालिका के मध्य लगाये गठ जोड़ के आरोप

रतनगढ़ (मनोज पारीक) रतनगढ़ नगरपालिका द्वारा संचालित शहर की स्ट्रीट लाइटों की वर्तमान मे बदहाल व खस्ता हालातो के कारण रतनगढ़ शहर के वाशिंदे परेशान है। वर्तमान मे हालात यह  है की स्ट्रीट लाइट्स रात्रि में बंद रहने से अंधेरा एवं दिन में जलते रहने से उजाला रहना अब आम बात हो गई है आए दिन रात्रि में स्ट्रीट लाइटें फाल्ट होकर बंद हो जाती है फिर काफी दिनों तक उनको दुरस्त नहीं किया जाता है तब लोगों को अंधेरे में ही रहने पर मजबूर होना पड़ता है। स्ट्रीट लाइट्स की बदहाल व्यवस्था के विषय को लेकर भाजपा पूर्व शहर मण्डल अध्यक्ष अरविन्द इंदौरिया ने नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी डॉ. सहदेव चारण को एक पत्र लिखकर अवगत कराया एवं इसकी प्रतिलिपि जिला कलक्टर चूरू एवं उपखण्ड अधिकारी रतनगढ़ को भी प्रेषित की। इन्दौरिया ने पत्र मे शहर की स्ट्रीट लाइट के रख रखाव एवं बंद चालू करने वाले ठेकेदार एवं नगरपालिका प्रशासन में मिलीभगत का आरोप लगाते हुये बताया कि सम्बंधित ठेकेदार एवं नगरपालिका बीच हुए करार के अनुसार स्ट्रीट लाइटों का रखरखाव,बंद चालू करना एवं फाल्ट निकालने कार्य नहीं किया जा रहा है , जनप्रतिनिधियों के द्वारा समय समय पर शिकायतें करने के बाद भी नगरपालिका प्रशासन द्वारा सम्बंधित ठेकेदार पर कोई कार्यवाही नहीं करना एवं मनमर्जी से कार्य करते रहने की छूट देते रहना साफ साफ मिलीभगत होना दर्शाता है। इंदौरिया ने बताया की फाल्ट होकर दिन रात स्ट्रीट लाइटों के जलते रहने से विद्युत विभाग के आम उपभोक्ताओं को अनावश्यक विद्युत विपत्र की आर्थिक मार को झेलना पड़ता है , जहां एक ओर देश के प्रधानमंत्री मोदी जी वैश्विक महा संकट के समय देश को पेट्रोल एवं बिजली बचत का संदेश देते है वहीं रतनगढ़ नगरपालिका प्रधानमंत्री के विजन को फैल करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे है। इंदौरिया ने पत्र के माध्यम से शहर में पथ प्रकाश के लिए संचालित स्ट्रीट लाइटों को ठीक समय पर बंद चालू करने तुरंत फाल्ट निकालने एवं समय पर करार के मुताबिक कार्य करने हेतु ठेकेदार को पाबन्द करने का आग्रह किया।

https://jgnews.live/article/bhajpa-neta-indauriya-ne-rtng-shhr-kee-bdhal-street-lait