भाजपा के 7 मोर्चा प्रभारी घोषित, इनमें 2 एमपी से:हरीश द्विवेदी को युवा, सतीश पूनिया को ST की जिम्मेदारी; डी. पुरंदेश्वरी महिला विंग संभालेंगी
AI Sync — — अपराध
Hindi News National BJP Morcha In charge List | Harish Dwivedi & Satish Poonia Appointed नई दिल्ली 11 घंटे पहले कॉपी लिंक भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को अपने 7 प्रमुख मोर्चों के...
Hindi News National BJP Morcha In charge List | Harish Dwivedi & Satish Poonia Appointed नई दिल्ली 11 घंटे पहले कॉपी लिंक भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को अपने 7 प्रमुख मोर्चों के प्रभारियों की घोषणा की। पार्टी ने युवा, महिला, SC, OBC, किसान, ST और अल्पसंख्यक मोर्चों की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी है। सात में से सबसे ज्यादा 2 प्रभारी मध्य प्रदेश से हैं। पार्टी के मुताबिक, हरीश द्विवेदी को युवा मोर्चा और डी. पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, सतीश पूनिया को ST मोर्चे की जिम्मेदारी दी गई है। BJP ने संजय भाटिया को SC मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चे का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, लाल सिंह आर्या को किसान मोर्चा और गजेंद्र पटेल को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। प्रभारी मोर्चों की कार्यकारिणी-टीम तैयार करेंगे ये सभी मोर्चों की कार्यकारिणी बनाने, प्रदेशों के प्रभारी तय करने और राज्यों में मोर्चे की टीम तैयार करने में मदद करेंगे। सभी मोर्चा प्रभारियों को संबंधित मोर्चा अध्यक्षों से बातचीत कर यह काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। मोर्चा प्रभारियों में राजस्थान-यूपी से एक-एक हरीश द्विवेदी: उत्तर प्रदेश के बस्ती से दो बार लोकसभा सांसद रहे। 2014 और 2019 में बस्ती से लोकसभा चुनाव जीते। BJP के राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं। डी. पुरंदेश्वरी: आंध्र प्रदेश की वरिष्ठ BJP नेता। कांग्रेस में भी रह चुकी हैं और केंद्रीय मंत्री के रूप में काम किया है। लोकसभा की दो बार सदस्य रही हैं। BJP की आंध्र प्रदेश इकाई की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। सतीश पूनिया: राजस्थान BJP के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। आमेर से विधायक रहे और राजस्थान विधानसभा में डिप्टी लीडर ऑफ अपोजिशन भी रहे।संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका। संजय भाटिया: हरियाणा के करनाल से 2019 में लोकसभा सांसद चुने गए। BJP हरियाणा के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं। 2026 में हरियाणा से राज्यसभा सांसद चुने गए। बैजयंत पांडा: ओडिशा के केंद्रापाड़ा से लोकसभा सांसद हैं। BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। इससे पहले BJD से राज्यसभा और लोकसभा सांसद रह चुके हैं। 2019 में BJP में शामिल हुए। लाल सिंह आर्या: मध्य प्रदेश के गोहद से कई बार विधायक रहे। शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री रह चुके हैं। BJP शेड्यू कास्ट मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुके हैं। गजेंद्र सिंह पटेल: मध्य प्रदेश के खरगोन से लोकसभा सांसद। 2019 और 2024 में खरगोन से लोकसभा चुनाव जीते। पेशे से कृषक और राजनीतिज्ञ हैं। 17 अगस्त: भाजपा की नई टीम का ऐलान, सिर्फ 18% महिलाएं, 65 सदस्यों में 51 नए चेहरे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान किया था। इसमें 65 सदस्य हैं। इनमें से 12, यानी 18% महिला सदस्य हैं। 14 सदस्यों को दोबारा जिम्मेदारी दी गई है, जबकि 51 नए सदस्य हैं। 73 साल की वसुंधरा राजे सबसे सीनियर हैं। जबकि 35 साल डॉक्टर हेमांग जोशी सबसे युवा है। अगले साल चुनाव वाले उत्तर प्रदेश से 8, उत्तराखंड से 4, गुजरात से 4 और पंजाब से 2, यानी कुल 18 चेहरे नई टीम में शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें… --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… भाजपा IT सेल के इंचार्ज अमित मालवीय हटाए गए, नितिन नवीन की नई टीम में राम माधव–स्मृति ईरानी की वापसी भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पद संभालने के 209 दिन बाद सोमवार को 65 सदस्यों की कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया। राम माधव को उपाध्यक्ष और स्मृति ईरानी को महासचिव बनाकर वापस लाया गया है। पूरी खबर पढ़ें… . खबरें और भी हैं... भाजपा प्रवक्ता के खिलाफ पोस्ट डिलीट करेंगे CJP नेता: दीपके, सौरव और रांका को समन; हाईकोर्ट बोला- दोबारा ऐसी पोस्ट आई तो मेटा-X हटाएंगे 0:48 कॉपी लिंक शेयर अमेरिकी रिपोर्ट में दावा- भारत के पास 190 परमाणु बम: 35 और बनाने लायक प्लूटोनियम भी; समुद्र में बना रहा ‘न्यूक्लियर कवच’ 1:02 कॉपी लिंक शेयर मुंबई के चेंबूर में 20 बिल्लियों की मौत: सिर पर चोट के निशान मिले; मारने वाले की जानकारी देने पर ₹50 हजार का इनाम 0:40 कॉपी लिंक शेयर 'Gen-Z ने प्रधान का इस्तीफा लिया, अब VC पद छोड़े': पटना यूनिवर्सिटी में AISF का हंगामा, विश्वविद्यालय बंद कराया; 4 दिन से भूख हड़ताल पर छात्र 2:10 कॉपी लिंक शेयर Source: Dainik Bhaskar
https://jgnews.live/article/bhajpa-ke-7-morcha-prbharee-ghoshit-inmen-2-empee-se-hreesh