भागवत कुछ देर में जेन-जी और जेन-अल्फा से बात करेंगे:2 हजार स्टूडेंट्स मौजूद; पहले कहा था- नई पीढ़ी को आदेश न दें, बातचीत करें
AI Sync — — खेल
10:10 AM 6 अगस्त 2026 कॉपी लिंक भाजपा नेता बोले- कार्यक्रम पुरानी परंपरा का हिस्सा, नई पहल नहीं भागवत के जेन-जी और जेन-अल्फा छात्रों से बातचीत कार्यक्रम पर भाजपा विधायक राम कदम ने...
10:10 AM 6 अगस्त 2026 कॉपी लिंक भाजपा नेता बोले- कार्यक्रम पुरानी परंपरा का हिस्सा, नई पहल नहीं भागवत के जेन-जी और जेन-अल्फा छात्रों से बातचीत कार्यक्रम पर भाजपा विधायक राम कदम ने कहा कि भागवत हमेशा से युवाओं से संवाद करते रहे हैं। यह लंबे समय से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है, कोई नई पहल नहीं है। 10:08 AM 6 अगस्त 2026 कॉपी लिंक शशि थरूर के कार्यक्रम में शामिल होने पर विवाद शशि थरूर के कार्यक्रम में शामिल होने पर विवाद हुआ। इसके बाद थरूर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, 'यह RSS का कार्यक्रम नहीं है। यह छात्रों का एक मंच है, जो शिक्षा और विभिन्न क्षेत्रों के विचारकों को छात्रों से संवाद के लिए आमंत्रित करता है। 10:07 AM 6 अगस्त 2026 कॉपी लिंक पीएम जेनजी स्टूडेंट्स के लिए 4 वीडियो मैसेज जारी कर चुके दिल्ली में 20 जुलाई को छात्र प्रदर्शन के बाद पीएम मोदी ने छात्रों के नाम 4 वीडियो मैसेज जारी किए। इनमें उन्होंने पेपर लीक, उसे रोकने के लिए सरकार से उठाए गए कदमों से मुद्दों पर अपनी बात रखी। 10:04 AM 6 अगस्त 2026 कॉपी लिंक IIMUN का कार्यक्रम क्या है, जिसमें भागवत शामिल होंगे, फाउंडर ऋषभ शाह ने बताया... सवाल: IIMUN क्या है? क्या यह पहला कार्यक्रम है? जवाब: संगठन 15 सालों से छात्रों के लिए नेतृत्व, संवाद और बहस के कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। हर साल 1 से 15 अगस्त के बीच इसका वार्षिक चैम्पियनशिप सम्मेलन होता है। यह मंच भारत के 108 शहरों और 15 देशों में भी कार्यक्रम आयोजित करता है। इस साल संगठन अपनी 15वीं वर्षगांठ मना रहा है। सवाल: इस कार्यक्रम में कितने स्टूडेंट्स शामिल हो रहे हैं? जवाब: करीब 2,000 छात्र कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। सभी प्रतिभागियों की उम्र 11 से 19 साल के बीच है। छात्र 100 से अधिक शहरों से आएंगे। इनका चयन इन जगहों पर हुए कार्यक्रमों के आधार पर हुआ है। सवाल: क्या पहली बार मोहन भागवत इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं? जवाब: मोहन भागवत तीसरी बार हमारे मंच पर आ रहे हैं। इससे पहले वे 2016-17 और 2020-21 में शामिल हुए थे। हमारा यह कार्यक्रम काफी पहले से तय था। इसके निमंत्रण छह महीने पहले भेजे गए थे और मोहन भागवत ने उसी समय इसे स्वीकार कर लिया था। सवाल: इस संगठन से कितने छात्र जुड़े हैं? जवाब: अब तक करीब 30 हजार छात्र संगठन के साथ काम रहे हैं। 7 से 7.5 करोड़ स्टूडेंट्स तक हमने पहुंच बनाई है। सवाल: कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन पर आप क्या कहेंगे? जवाब: छात्रों ने जिन मुद्दों को उठाया, वे बेहद अहम हैं। मैं युवाओं की चिंताओं से अच्छी तरह वाकिफ हूं। शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी जैसे मुद्दे युवाओं के लिए सबसे अहम हैं। लेकिन हमें CJP या BJP की बजाय, असल मुद्दों पर बात करनी चाहिए। देश में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है और यह चुनावी एजेंडे का हिस्सा भी बना रहना चाहिए। अगर भारत को विकसित देश बनाना है तो सबसे पहले शिक्षा व्यवस्था को सुधारना होगा। 10:04 AM 6 अगस्त 2026 कॉपी लिंक युवाओं पर RSS का फोकस, 1927 से चल रहा अभियान RSS ने साल 1927 में युवाओं के लिए ‘संघ शिक्षा वर्ग’ की शुरुआत की थी। छात्र राजनीति में युवाओं के लिए 1948 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की स्थापना हुई। RSS ने 2012 में ऑनलाइन ‘Join RSS’ कार्यक्रम शुरू किया। 65 हजार युवा हर साल इसके जरिए संघ में शामिल हो रहे हैं। 10:01 AM 6 अगस्त 2026 कॉपी लिंक बेबी बूमर्स से जेन-बीटा तक, हर जेनरेशन की उम्र और पहचान Source: Dainik Bhaskar
https://jgnews.live/article/bhagvt-kuchh-der-men-jen-jee-aur-jen-alpha-se-bat-krenge-2