भाईजी के नोहरे में हुआ राम नाम जप आयोजन

भाईजी के नोहरे में हुआ राम नाम जप आयोजन

मनोज पारीक — राजस्थान

रतनगढ़ - भाईजी के नोहरे में हुआ राम नाम जप आयोजन में उपस्थित श्रद्धालुजन।

रतनगढ़ (मनोज पारीक)            पुरुषोत्तम मास की सोमवती अमावस्या पावन पर्व पर स्थानीय मठाधीश शिवालय के पास पूज्य भाईजी श्री हनुमानप्रसाद पोद्दार के नोहरे में भव्य राम नाम जप कीर्तन का आयोजन रविवार की प्रातः हुआ। नाम जप शुरू होने से पूर्व भगवान राधा कृष्ण की पूजा अर्चना कर भाईजी व राधा बाबा के चित्र पर पुष्प माला अर्पित की गई। नामजप आयोजन में पवन कुमार चोटिया, ओम मनोहर स्वामी, रामकिशन चांडक, अरुण सोनी,विष्णुदत्त चौधरी, रामगोपाल चौधरी, ललित चौधरी, महावीरप्रसाद सेवदा, गोपाल दर्जी, आनंदकुमार चौधरी, ओम सारस्वत सहित बड़ी संख्या में नाम जप साधक और भाईजी के परिकर उपस्थित थे।

https://jgnews.live/article/bhaeejee-ke-nohre-men-huaa-ram-nam-jp-aayojn