'बेटी ने आत्महत्या नहीं की, हत्या हुई': त्विषा की मौत पर CBI की चार्जशीट से पिता नाराज, कहा- मैं चुनौती दूंगा
AI Sync — — अपराध
Wed, 26 Aug 2026 02:42 PM IST शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/भोपाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 26 Aug 2026 02:42 PM IST...
Wed, 26 Aug 2026 02:42 PM IST शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/भोपाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 26 Aug 2026 02:42 PM IST सार त्विषा शर्मा मौत मामले में सीबीआई ने चार्जशीट में मौत को आत्महत्या बताया है। पिता नवनिधि शर्मा ने जांच पर असंतोष जताते हुए कहा कि उनकी बेटी की हत्या हुई है। उन्होंने सीबीआई के निष्कर्ष को अदालत में चुनौती देने की बात कही। मॉडल-एक्टर त्विषा शर्मा - फोटो : अमर उजाला विस्तार मॉडल-एक्टर त्विषा शर्मा की मौत के मामले में सीबीआई की चार्जशीट दाखिल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। सीबीआई ने अपनी जांच में त्विषा की मौत को आत्महत्या बताया है। हालांकि, त्विषा के पिता नवनिधि शर्मा ने जांच और चार्जशीट के निष्कर्षों पर असंतोष जताया है। त्विषा के पिता नवनिधि शर्मा ने बताया कि वह सीबीआई की चार्जशीट से संतुष्ट नहीं हैं और मामले को लेकर अदालत का रुख करेंगे। उन्होंने दावा किया कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या हुई है। पढ़ें: कटनी जमीन सौदा मामला: नेहा पच्चीसिया की अग्रिम जमानत पर फैसला 29 अगस्त को, तीन घंटे चली बहस; SIT की जांच तेज त्विषा के पिता ने कहा कि सीबीआई जैसी बड़ी जांच एजेंसी होने के बावजूद जांच में एम्स की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को आधार बनाया गया है। उन्होंने कहा कि वह सीबीआई की जांच से संतुष्ट नहीं हैं और मामले के कई पहलुओं की गहन जांच की जरूरत है। नवनिधि शर्मा ने कहा कि वह अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि ट्विशा की मौत को आत्महत्या बताना सही नहीं है और वह सीबीआई के निष्कर्ष को अदालत में चुनौती देंगे। रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi. Source: Amar Ujala Raj
https://jgnews.live/article/betee-ne-aatmhtya-nheen-kee-htya-huee-tvisha-kee-maut-pr