बेगूं विधानसभा यूथ कांग्रेस के चुनाव सम्पन्न: राजेश भारद्वाज बने अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के सा... - Dainik Bhaskar
AI Sync — — राजस्थान
बेगूं यूथ कांग्रेस संगठन चुनाव में राजेश भारद्वाज (बाबू) को अध्यक्ष बनाया गया है। उनके अध्यक्ष बनने पर सोमवार रात को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी कर जश्न...
बेगूं यूथ कांग्रेस संगठन चुनाव में राजेश भारद्वाज (बाबू) को अध्यक्ष बनाया गया है। उनके अध्यक्ष बनने पर सोमवार रात को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ आतिशबाजी कर जश्न मनाया। . यूथ कांग्रेस के चुनाव में राजेश भारद्वाज बेगूं विधानसभा के अध्यक्ष चुने गए। कार्यकर्ताओं ने इस जीत पर आतिशबाजी की, मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी। उन्होंने पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी का आभार भी जताया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित बैरागी, प्रदेश कांग्रेस सचिव रंजना शर्मा, जिला कांग्रेस महासचिव हीरालाल गुर्जर, कोटा के प्रभारी नितिश सुराणा, पार्षद हरीश पंचोली, इंद्र देव, भारद्वाज, मुकेश खटीक, लविश कुमार, आदित्य पंचोली और हरीश शर्मा समेत कई पार्टी पदाधिकारियों ने भारद्वाज को बधाई दी और खुशी जताई। Source: Google Rajasthan
https://jgnews.live/article/begoon-vidhansbha-yooth-kangres-ke-chunav-smpnn-rajesh