बारां में दर्दनाक हादसा: खेत पर करंट की चपेट में आईं तीन मासूम सगी बहनें, मौके पर हुई मौत, परिवार में मातम

 बारां में दर्दनाक हादसा: खेत पर करंट की चपेट में आईं तीन मासूम सगी बहनें, मौके पर हुई मौत, परिवार में मातम

AI Sync — ग्रामीण

जिले के सदर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खेत पर करंट की चपेट में आने से तीन सगी आदिवासी बहनों की मौत हो गई। मृतकों में 7 वर्षीय सलोनी, 3...

जिले के सदर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खेत पर करंट की चपेट में आने से तीन सगी आदिवासी बहनों की मौत हो गई। मृतकों में 7 वर्षीय सलोनी, 3 वर्षीय अवंतिका और 1 वर्षीय संध्या शामिल हैं। हादसे के बाद मजदूर परिवार में मातम पसर गया। जानकारी के अनुसार बच्चियों के परिजन फतेहपुर गांव में एक किसान के खेत पर मजदूरी करते हैं। शुक्रवार को परिवार के लोग खेत पर मजदूरी के लिए गए थे। इसी दौरान खेत में लगे बिजली के तारों में करंट आ गया। बताया जा रहा है कि करंट की चपेट में आने से तीनों बच्चियां गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों बच्चियों के शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें: Independence Day : जयपुर की बड़ी चौपड़ पर सत्ता-विपक्ष ने फहराया तिरंगा, 1947 से चली आ रही अनूठी परंपरा निभाई सदर थाना सीआई नवल किशोर ने बताया कि फतेहपुर गांव में करंट की चपेट में आने से तीन बच्चियों की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है। उपखंड अधिकारी बारां रामावतार मीणा ने घटना को बेहद दुखद बताया। उन्होंने कहा कि करंट की चपेट में आने से तीन बच्चियों की मौत हुई है। पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से नियमानुसार हरसंभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसा बिजली के तारों में करंट आने से कैसे हुआ और इसमें किसी तरह की लापरवाही रही या नहीं, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा। Source: Amar Ujala Raj

https://jgnews.live/article/baran-men-drdnak-hadsa-khet-pr-krnt-kee-chpet-men-aaeen