Bansur News: पिकअप की टक्कर से सड़क पर गिरा बाइक सवार, पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के कुचलने से मौत

 Bansur News: पिकअप की टक्कर से सड़क पर गिरा बाइक सवार, पीछे से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के कुचलने से मौत

AI Sync — मनोरंजन

कोटपूतली रोड पर बानसूर पुलिस थाने के सामने शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब पहले एक पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी...

कोटपूतली रोड पर बानसूर पुलिस थाने के सामने शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब पहले एक पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी और बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान पीछे से आ रही ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली उसके ऊपर चढ़ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। जानकारी के अनुसार, कोटपूतली निवासी रमेश सोलंकी (58) बाइक से बानसूर से अपने घर लौट रहे थे। जब वह बानसूर थाने के सामने पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रमेश सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रही ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली उन्हें कुचलते हुए निकल गई। हादसा इतना भयावह था कि रमेश की मौके पर ही मौत हो गई। विज्ञापन विज्ञापन सूचना मिलने पर बानसूर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। निशुल्क रोटी बैंक एम्बुलेंस की सहायता से घायल को बानसूर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी। वहीं, हादसे में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पढ़ें- Kotputli-Behror News: हाईवे पार कर रही महिला को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर मौत; अफरातफरी के बाद लगा लंबा जाम गौरतलब है कि इस हादसे से एक दिन पहले ही रोटी बैंक एम्बुलेंस के संचालक आर.सी. यादव ने कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर कोटपूतली रोड की जर्जर हालत को लेकर चिंता जताई थी। ज्ञापन में बताया गया था कि पुलिस थाने के सामने करीब 500 मीटर सड़क लंबे समय से खराब पड़ी है, जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। पिछले एक वर्ष में यहां करीब 10 सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें एक व्यक्ति की पहले भी जान जा चुकी थी। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत और भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण की मांग करते हुए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। Source: Amar Ujala Raj

https://jgnews.live/article/bansur-news-pikap-kee-tkkr-se-sd-k-pr-gira-baik-svar