बागपत में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 13 की मौत:50 मीटर दूर तक बिखरीं लाशें, 16 से ज्यादा घायल; राजस्थान से बदायूं लौट रहे थे


                 बागपत में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलटी, 13 की मौत:50 मीटर दूर तक बिखरीं लाशें, 16 से ज्यादा घायल; राजस्थान से बदायूं लौट रहे थे

AI Sync — अपराध

Hindi News Local Uttar pradesh Baghpat Baghpat Expressway Accident | Canter Overturns Killing Pilgrims बागपत 5 मिनट पहले कॉपी लिंक यूपी के बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे...

Hindi News Local Uttar pradesh Baghpat Baghpat Expressway Accident | Canter Overturns Killing Pilgrims बागपत 5 मिनट पहले कॉपी लिंक यूपी के बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में 7 साल के बच्चे समेत 13 लोगों की मौत हो गई। 19 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पिकअप में सवार 32 श्रद्धालु राजस्थान के बागड़ धाम (गोगामेड़ी) से बदायूं लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार देर रात करीब 1 बजे पिकअप को एक तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। फिर करीब 10 फीट तक घिसटते हुए सड़क के बीचों-बीच पलट गई। 50 मीटर दूर तक लाशें बिखर गईं। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। घायल श्रद्धालु दर्द से कराहने लगे। धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। लोगों ने घायलों को सड़क के किनारे किया। फिर पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर्स ने मुन्नी देवी (55), सुगड़पाल (40), साधु (60), रामेश्वर यादव (60), प्रेमसिंह (40) और जितेंद्र (7) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल लोगों को मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान 7 और लोगों ने दम तोड़ दिया। फिलहाल 19 घायलों का बागपत और मेरठ में इलाज चल रहा है। हादसा जिला मुख्यालय से 15 किमी दूर खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र में बसी और बड़ा गांव के बीच हुआ। हादसे की 2 तस्वीरें- एक्सप्रेसवे पर पिकअप सवार सभी लोग घायल पड़े थे। लोगों ने किसी तरह से फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला। इसी पिकअप में सभी श्रद्धालु राजस्थान से बागड़ यात्रा करके बदायूं लौट रहे थे। राजस्थान में दर्शन करने के बाद अपने घर बदायूं लौट रहे थे हादसे में घायल कुंवरपाल ने बताया- हम सभी बदायूं के चेतू नगला अल्लापुर चमारी गांव के रहने वाले थे। सभी बागड़ धाम से लौट रहे थे। रात के समय गाड़ी में सो रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ गाड़ी पलट गई। ड्राइवर ने बताया कि पीछे से आ रहे वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी है। बागड़ धाम यात्रा उत्तर भारत की प्रसिद्ध धार्मिक यात्रा है। यह यात्रा राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में स्थित 'गोगामेड़ी' (बागड़ धाम) के लिए की जाती है। यह जाहरवीर बाबा गोगा जी महाराज (गोगा नाथ जी) का समाधि स्थल है। अगस्त-सितंबर में यहां लाखों श्रद्धालु उमड़ते हैं। DM-SP ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल, परिजनों को सूचना दी हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम अस्मिता लाल और एसपी सूरज राय जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घायलों का हालचाल जाना और स्वास्थ्य कर्मियों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। मृतकों और घायलों के परिजनों को फोन के जरिए सूचना दे दी गई है। हादसे में घायल कुंवरपाल ने बताया कि हादसे के वक्त सभी गाड़ी में सो रहे थे। सपा नेता बोले- पीड़ित परिवारों को उचित आर्थिक सहायता दी जाए सपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने बताया कि सभी मृतक यादव परिवारों से हैं। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव और आदित्य यादव ने फोन कर हादसे की जानकारी ली है। इसके बाद सपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा- घायलों को बेहतर उपचार मिलना चाहिए। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जल्द पूरी कराई जानी चाहिए। साथ ही पीड़ित परिवारों को उचित आर्थिक सहायता दी जाए। मुश्किल घड़ी में सपा के सभी कार्यकर्ता पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं। सपा नेता पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले लोग एक ही गांव के हैं। घायलों का बागपत और मेरठ में उपचार चल रहा मृतक रामेश्वर यादव के रिश्तेदार विमलेश कुमार यादव ने बताया- गांव के लोग एक गाड़ी से राजस्थान गए थे और वापस लौट रहे थे। सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं। हादसे की खबर के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। उन्होंने बताया कि पिछले 20 साल से गांव के लोग राजस्थान की यात्रा करते आ रहे हैं। हादसे ने कई परिवारों को बर्बाद कर दिया है। विमलेश कुमार यादव ने बताया कि गांव के लोग एक गाड़ी से राजस्थान गए थे और वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में हादसा हो गया। ----------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- ट्रांसफॉर्मर से टकराई कार, 3 दोस्त जिंदा जले:लखीमपुर में धमाके के बाद आग लगी, ड्राइवर सीट से चिपका मिला; 3 की हालत गंभीर यूपी के लखीमपुर खीरी में ट्रांसफार्मर से टकराकर कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार 3 दोस्त जिंदा जल गए। 3 झुलस गए। कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि धमाके जैसी आवाज हुई। बिजली के तार टूटकर कार पर गिरे और चिंगारी उठने लगी। देखते ही देखते कार में आग लग गई। सभी कार सवार अंदर ही फंस गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें… . खबरें और भी हैं... ग्राउंड रिपोर्ट UP की '₹40 वाली शराब' ने 15 लोगों को मारा!: परिवार बोला- अपने बाल नोचे, पहचानना भूले, तड़प रहे थे; चिताएं देख रो पड़ा गांव 1:27 कॉपी लिंक शेयर बात खरी है अखिलेश विरोधियों को सपा से चुनाव लड़वाएंगे: मुंबई पुलिस ने UP पुलिस का बैंड बजाया, नंदू भैया ने हाजी को खूब गरियाया 2:11 कॉपी लिंक शेयर लखनऊ में हेड कॉन्स्टेबल ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या की: इकलौते बेटे को लेकर घर के बाहर टलहता रहा; साला पहुंचा तो लाश मिली 1:02 कॉपी लिंक शेयर पुलिसवालों ने ज्वेलर के प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाला: बाइक में स्मैक रखी; शाहजहांपुर में 2 लाख रुपए लेकर छोड़ा 1:01 कॉपी लिंक शेयर Source: Dainik Bhaskar

https://jgnews.live/article/bagpt-men-shrddhaluon-se-bhree-pikap-pltee-13-kee-maut-50