अवकाश कटौती के विरोध में शिक्षकों ने किया कार्य बहिष्कार

अवकाश कटौती के विरोध में शिक्षकों ने किया कार्य बहिष्कार

मनोज पारीक — राजस्थान

ग्रीष्मकालीन अवकाश कटौती के विरोध में रतनगढ़ के शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार किया और 30 जून को आदेश की प्रतियां जलाने का निर्णय लिया।

राज्य सरकार द्वारा ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती किए जाने के निर्णय के विरोध में राजस्थान शिक्षक संघ के आह्वान पर क्षेत्र के शिक्षकों ने कार्य बहिष्कार कर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। शिक्षकों ने इसे कर्मचारी विरोधी एवं शिक्षकों के अधिकारों पर कुठाराघात बताया। तहसील अध्यक्ष भोजराज शर्मा, तहसील मंत्री मुरलीधर अजमेरिया, कार्यकारी अध्यक्ष बाबूलाल मुंदलिया, सभाध्यक्ष रामचंद्र ऐचरा, उप सभाध्यक्ष महेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में आयोजित कार्य बहिष्कार के दौरान शिक्षकों ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुटता का प्रदर्शन किया। प्रांतीय संयुक्त मंत्री शुभकरण नैण, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य चौथमल चीनिया, जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र सीगड़, जिला उपाध्यक्ष भंवरलाल पूनिया, जिला संयुक्त मंत्री मोहम्मद शकील, जिला उपसभाध्यक्ष महेंद्र हुड्डा, संगठन मंत्री रामकृष्ण ज्याणी, संघर्ष समिति सह संयोजक अमरदीप एवं प्रकाश चौधरी ने संयुक्त रूप से बताया कि सरकार शिक्षकों की भावनाओं की अनदेखी करते हुए एकतरफा निर्णय ले रही है। ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती का आदेश भी इसी हठधर्मिता का परिणाम है, जिसे शिक्षक समाज किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगा। अगले चरण में 30 जून 2026 को ब्लॉक मुख्यालय पर सरकार के अवकाश कटौती संबंधी आदेशों की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कार्य बहिष्कार एवं विरोध प्रदर्शन में मनोज सारस्वत, राजकुमार लुहार, मदनलाल प्रजापत, कंचन भार्गव, सुमन कंवर, गरिमा परिहार, सुमन पांडे, पूनी मेघवाल, विजयपाल, नानूराम सोहु, धर्मपाल बुगालिया, शीशपाल, विनोद सैनी, सरोज, कमला, कपिल मीणा, मनोज डूडी, सुभाष नैण, रामचंद्र खीचड़, राकेश खीचड़, सांवरमल बरोड़, धर्मपाल ढेवा, सोमदत्त शर्मा, उम्मेद कुम्हार, महिपाल चौधरी, रणजीत नायक सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं बहिष्कार में सम्मिलित रहे।

https://jgnews.live/article/avkash-ktautee-ke-virodh-men-shikshkon-ne-kiya-kary-bhishkar